फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज अबुधाबी में यूएई के राष्ट्रपति से मिलेंगे पीएम मोदी, भारत ने 23वीं बार वेस्टइंडीज को हराया

Sat, 15 Jul 2023 07:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हो गए। यूएई की यात्रा के दौरान पीएम मोदी, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। वहीं, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत हासिल की। उसने पारी और 141 रन से मैच को अपने नाम किया। इसके अलावा, बाढ़ से जूझ रही दिल्ली में मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई  थी और आज सवेरे दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
विज्ञापन

2 of 11
PM Modi - फोटो : Social Media

पीएम मोदी फ्रांस यात्रा पूरी कर यूएई रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हो गए। यूएई की यात्रा के दौरान पीएम मोदी, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों पर द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए वार्ता करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता द्वारा ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
विकेट लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

अश्विन के आगे वेस्टइंडीज पस्त, भारत ने 23वीं बार हराया
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत हासिल की। उसने पारी और 141 रन से मैच को अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अच्छी शुरुआत की। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट इतिहास में 23वीं जीत हासिल की है। इससे ज्यादा टेस्ट वह सिर्फ ऑस्ट्रेलिया (32) और इंग्लैंड (31) के खिलाफ ही जीत सका है। उसने न्यूजीलैंड और श्रीलंका को 22-22 मैचों में हराया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
दिल्ली में कल बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ से जूझ रही दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश
बाढ़ से जूझ रही दिल्ली में मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई  थी और आज सवेरे दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो गई। इससे अगले सप्ताह एक से दो दिन तापमान में गिरावट हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
मुंबई का धारावी - फोटो : पीटीआई

अदाणी समूह को मिली धारावी के पुनर्विकास की जिम्मेदारी
महाराष्ट्र सरकार ने धारावी पुनर्विकास परियोजना औपचारिक रूप से अदाणी समूह की कंपनी को सौंप दी है। इस परियोजना के तहत 20,000 करोड़ रुपये में मध्य मुंबई में स्थित 259 हेक्टेयर में फैली धारावी झुग्गी बस्ती का पुनर्निर्माण किया जाना है। योजना की प्रतिस्पर्धी बोली पिछले साल नवंबर में अदाणी प्रॉपर्टीज ने जीती थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी - फोटो : Twitter/@pid_gov

इमरान खान के करीबी नेता ने इसरो को दी बधाई
पाकिस्तान के पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए भारत और इसरो को बधाई दी है। फवाद चौधरी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं। हालांकि, चंद्रयान-2 की असफलता पर फवाद ने 2019 में तंज कसा था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी बोले- भारत की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा मिशन
चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च को भारत की उम्मीदों और सपनों की उड़ान बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, यह दिन अंतरिक्ष के क्षेत्र में स्वर्णाक्षरों में दर्ज किया जाएगा। पीएम मोदी फिलहाल फ्रांस में हैं। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर बताया, भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र में बेहद समृद्ध इतिहास है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Karnataka High Court - फोटो : सोशल मीडिया

अदालत ने खारिज की गुजारा भत्ता नहीं देने की मांग वाली याचिका
कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन दो भाइयों की दलीलों को खारिज कर दिया है, जो अपनी बुजुर्ग मां को गुजारा भत्ता देने को तैयार नहीं थे। कोर्ट ने कहा कि वे कानून, धर्म और रीति-रिवाजों से बंधे हैं। इसलिए दोनों भाइयों को अपनी मां को गुजारा भत्ता देना होगा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
Abhishek Banerjee - फोटो : ANI

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना
टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा है। पंचायत चुनावों में हुई हिंसा को लेकर अभिषेक ने कहा कि भाजपा के गुंडे अब कार्रवाई से बचने के लिए न्यायपालिका से संरक्षण मांग रहे हैं। बंगाल में भाजपा ने अपना आधार खो दिया है। विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए भाजपा हिंसा का सहारा ले रही है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
शिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला

इस शुभ मुहूर्त में करें महादेव का जलाभिषेक
सावन की पहली मासिक शिवरात्रि का व्रत शनिवार को रखा जाएगा। देवभूमि के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रहेगी। श्रद्धापूर्वक शिव पूजन किया जाएगा। सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 जुलाई को रात 08.32 मिनट से 16 जुलाई को रात 10.08 मिनट तक रहेगी। शिवरात्रि में शिव पूजा निशिता काल मुहूर्त में की जाती है। इसलिए इस समय जलाभिषेक करना शुभ रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
कांग्रेस - फोटो : social media

विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस
तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस अभी से चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में देश की सबसे पुरानी पार्टी ने शुक्रवार को अपनी तेलंगाना यूनिट के लिए अभियान समिति गठित की। इस समिति के अध्यक्ष पूर्व सांसद मधु यक्षी गौड़ हैं। पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए लोकसभा-वार पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें