धोनी और रैन
- फोटो : IPL/BCCI
2023 में भी लैप ऑफ ऑनर लिया था
पिछले साल भी धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में लीग राउंड के आखिरी मैच के बाद लैप ऑफ ऑनर लिया था। तब धोनी सीएसके के कप्तान थे। तब भी धोनी की टीम प्लेऑफ के लिए जूझ रही थी। कोलकाता ने उन्हें चेपॉक में हराया था और सीएसके के 15 अंक थे। उनका आखिरी मैच दिल्ली से होना था। हालांकि, चेन्नई की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब हुई थी और फिर टीम ने खिताब भी जीता था। 2023 में धोनी ने लैप ऑफ ऑनर के दौरान घुटने में चोट की वजह से खास तरह का नी-बैंड भी पहन रखा था।
पिछले सीजन और इस सीजन भी धोनी के पैर में कुछ परेशानी दिखी है। मैचों के दौरान कई बार उन्हें लंगड़ा कर चलते भी देखा गया है। चेपॉक में इस सीजन क्वालिफायर-दो और फाइनल खेला जाना है। ऐसे में चेन्नई की टीम 18 मई को बेंगलुरु के खिलाफ जीत हासिल कर और 16 अंक लेकर अंतिम चार में पहुंचना चाहेगी। हालांकि, अगर सीएसके की टीम नहीं पहुंच पाती है तो यही मैच धोनी का चेपॉक में आखिरी मैच साबित हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी सीजन है। हालांकि, सीएसके के खिलाड़ी उन्हें ट्रॉफी के साथ विदा करना चाहेंगे। धोनी ने पिछले सीजन ही कहा था कि यह उनके करियर का आखिरी दौर है।
2023 में धोनी और चेन्नई के खिलाड़ियों के लैप ऑफ ऑनर का वीडियो