कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह आठ बजे वोटों की काउंटिंग शुरू होगी। पहले डाक मत-पत्रों को गिना जाएगा। इसके बाद ईवीएम मतों की गिनती होगी। गिनती शुरू होने के कुछ मिनट बाद शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। वहीं शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजेगा, इसका फैसला भी आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना प्रदेश भर में आज की जाएगी। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान दो दिन की नजरबंदी के बाद शनिवार तड़के लाहौर के जमान पार्क स्थित अपने आवास पर पहुंचे। पीटीआई समर्थकों ने इस्लामाबाद से लाहौर आते समय रास्ते में उनका स्वागत किया गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...