फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बिहार ट्रेन हादसे में चार की मौत, पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा आज, अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी

Thu, 12 Oct 2023 07:30 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
बिहार के बक्सर जिले में बुधवार रात नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतरने और उनमें से दो के पलट जाने से चार यात्रियों की मौत हो गई। करीब 80 यात्री घायल हुए हैं। इस भीषण हादसे के बाद डाउन लाइन की कई ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। कई ट्रेनों रूट बदलकर परिचालन किया जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरा पर जाएंगे और पिथौरागढ़ में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस्राइली सेना गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी देते हुए ईरान को सावधान रहने को कहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
मोबाइल और टॉर्च की रौशनी में घायलों की मदद करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतरी, चार की मौत
बिहार के बक्सर में बुधवार रात रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतरने, जिनमें से दो के पलट जाने से चार यात्रियों की मौत हो गई। करीब 80 यात्री घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे प्रशासन ने रात दो बजे तक मौतों या घायलों की पुष्टि नहीं की, पर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने पांच मौतें स्वीकार की हैं। इधर, इस भीषण हादसे के बाद डाउन लाइन की कई ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रोक दिया गया है वहीं कई ट्रेनों रूट बदलकर परिचालन किया जा रहा है। वहीं ट्रेन नंबर 15125 और 15126 BSBS-PNBE जनशताब्दी ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 9
PM Narendra Modi - फोटो : Twitter/ MyGovIndia
प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। बागेश्वर से कनालीछीना तक नेशनल हाईवे डबल लेन बनाया जाएगा। इसके अलावा साेमेश्वर में 100 बेड का उपजिला अस्पताल और चंपावत में 50 बेड का अस्पताल बनेगा। प्रधानमंत्री सब्जी और फल उत्पादन के लिए पॉली हाउस योजना और सेब बगीचे बनाने के लिए प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 9
जो बाइडन - फोटो : Social Media
होलोकॉस्ट के बाद यहूदियों के लिए सबसे घातक दिन...
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी देते हुए ईरान को सावधान रहने को कहा है। बाइडन ने कहा कि अमेरिका द्वारा इस्राइल को भेजी जा रही सहायता और क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोत और लड़ाकू विमानों की तैनाती से उन्होंने ईरानियों को स्पष्ट कर दिया है कि वे सावधान रहें। बाइडन ने हमास के हमलों को बेहद क्रूर बताया और कहा कि उनका मानना है कि नरसंहार (होलोकॉस्ट) के बाद यह यहूदियों के लिए सबसे घातक दिन है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 9
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : PTI
इस्राइल से भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए 'ऑपरेशन अजय' 
इस्राइल और भारत के बीच जारी भीषण जंग के बीच भारत अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का नाम 'ऑपरेशन अजय' रखा गया है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया कि इसके लिए विशेष चार्टर उड़ानों और अन्य की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विदेश में हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। पढ़ें पूरी खबर...  
विज्ञापन

6 of 9
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ट्विटर
राष्ट्रपति आज करेंगी माता वैष्णो देवी भवन में स्काईवॉक
दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज माता वैष्णो देवी भवन में स्कास्काईवॉक, स्वर्ण प्रवेश द्वार और डिजिटल लॉकर का उद्घाटन करेंगी व मां के दरबार जाएंगी। राष्ट्रपति वीरवार दोपहर करीब 12 बजे जम्मू से पंछी हेलीपैड पर उतरेंगी। यहां उनका स्वागत श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग और पुलिस के आला अधिकारी करेंगे। राष्ट्रपति के साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी माैजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 9
आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ: उद्यमी सम्मेलन में लिया हिस्सा - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आज लेंगे रैपिडएक्स की तैयारियों का जायजा
गाजियाबाद में रैपिडएक्स ट्रेन के संचालन की तैयारी पूरी हो चुकी है। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम के आने से पूर्व गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ तैयारियों का जायजा लेने आ रहे हैं। वह रैपिडएक्स के स्टेशनों साहिबाबाद-गाजियाबाद और पीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। वह यहां करीब एक घंटा 50 मिनट रहेंगे। एनसीआरटीसी के अधिकारियों की ओर से कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

 

8 of 9
नारा लोकेश और अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया
जेल में बंद चंद्रबाबू नायडू के बेटे ने दिल्ली में शाह से की मुलाकात
भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी)  के महासचिव नारा लोकेश ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शाह से अपने पिता नायडू की जान को जेल में खतरा होने की आशंका जताई। साथ ही उन्होंने आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा राज्य मशीनरी के दुरुपयोग और उनके पिता के खिलाफ बदले की भावना की कार्रवाई से अवगत कराया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

9 of 9
Siddaramaiah - फोटो : Social Media
सीएम सिद्धारमैया से मिले भाजपा के दो पूर्व विधायक, कांग्रेस में शामिल होने की जताई इच्छा
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को एक और झटका लग सकता है। पार्टी के दो पूर्व विधायकों एमपी कुमारस्वामी और रामप्पा लमानी ने बुधवार को बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से उनके आधिकारिक आवास में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की। पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें