बेगम खालिदा जिया
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व पीएम की हालत गंभीर, देश के सबसे बड़े अस्पताल में भर्ती
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया लिवर की समस्या से जूझ रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि खालिदा जिया की हालत गंभीर हैं। उनकी मृत्यु का संकट अधिक है। बता दें, एक दिन पहले उन्हें बांग्लादेश के सबसे बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व पीएम के निजी चिकित्सक का कहना है कि खालिदा लीवर सिरोसिस बीमारी से जूझ रही हैं। वहीं, डॉक्टरों की एक टीम ने कहा है कि, संशाधनों की कमी के कारण बांग्लादेश में उनका इलाज संभव नहीं है, इसलिए उन्हें विदेश जाना चाहिए। हालांकि, शेख हसीना सरकार ने विदेश जाने की याचिका को खारिज करन दिया है। पढ़ें पूरी खबर