मोबाइल और टॉर्च की रौशनी में घायलों की मदद करते स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतरी, चार की मौत
बिहार के बक्सर में बुधवार रात रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतरने, जिनमें से दो के पलट जाने से चार यात्रियों की मौत हो गई। करीब 80 यात्री घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे प्रशासन ने रात दो बजे तक मौतों या घायलों की पुष्टि नहीं की, पर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने पांच मौतें स्वीकार की हैं। इधर, इस भीषण हादसे के बाद डाउन लाइन की कई ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रोक दिया गया है वहीं कई ट्रेनों रूट बदलकर परिचालन किया जा रहा है। वहीं ट्रेन नंबर 15125 और 15126 BSBS-PNBE जनशताब्दी ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...