लोकसभा चुनाव के चुनाव प्रचार अभियान के लिए आज पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के तूफानी दौरे पर हैं। यहां वह चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उधर, केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या श्रद्धालु यहां पहुंचे। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर हमास बंधक बनाए लोगों को रिहा कर दे तो कल से ही युद्ध विराम शुरू हो सकता है। दूसरी ओर, खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निज्जर की हत्या के मामले में कनाडाई अधिकारियों ने चौथे भारतीय को गिरफ्तार किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...