प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शहर के बाहरी इलाके हकीमपेट में राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (NISA) में होने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 54वें स्थापना दिवस परेड में भाग लेंगे। साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए दो भारतीय-अमेरिकी नागरिक को सलाहकार समिति में नियुक्त किया है। इनमें फ्लेक्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेवती अद्वैती और प्राकृतिक संसाधन रक्षा परिषद के सीईओ मनीष बापना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...