फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interesting Facts: जानिए कौन थी कार चलाने वाली दुनिया की पहली महिला? भारत में किसने की थी इसकी शुरुआत

Sat, 11 Mar 2023 01:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जानिए कौन थी कार चलाने वाली दुनिया की पहली महिला? - फोटो : iStock
 
First Woman Car Driver: दुनिया में महिलाएं पुरुषों से किसी मामले में पीछे नहीं हैं। भारत समेत दुनिया के कई देशों में महिलाएं ट्रेन से लेकर प्लेन तक उड़ा रही हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि दुनिया में किस महिला ने सबसे पहले कार चलाई थी? भारत में पहली बार कार चलाने वाली महिला कौन थी? आज हम आपको इन सवालों के जवाब बताएंगे। 

इस भागदौड़ भरी दुनिया में महिलाएं सभी काम कर रही हैं। महिला कार भी चला रही हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ा योगदान बेर्था बेंज का है। बेंथा बेंज दुनिया की वह महिला है जिन्होंने सबसे पहले कार चलाई थी। उन्होंने मर्सिडीज बेंज के संस्थापक और अपने पति कार्ल बेंज की बिना अनुमति के कार चलाई थी। बेंजा ने पहली बार 106 किमी तक कार चलाया था। सबसे खास बात यह है कि इस कार में सिर्फ तीन पहिए थे। फोर्ड से बहुत पहले कार्ल बेंज ने काम करने वाली कार बना दी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
जानिए कौन थी कार चलाने वाली दुनिया की पहली महिला? - फोटो : iStock
जानिए बेर्था के कार चलाने की वजह 

फोर्ड ने दुनिया की पहली और सस्ती कार को बाजार में उतारा था। यह सस्ती कार मॉडल-टी थी, लेकिन कार्ल बेंज ने पहले ही पहली कार के तौर पर पेटेंट-मोटर व्हीकल मॉडल-3 बनाई थी। हालांकि बनाने के तीन साल तक एक भी कार की बिक्री नहीं हुई। इसके बाद बेर्था ने कार्ल बेंज को सलाह दी कि नई कार को सड़क पर चलाकर दिखाया जाना चाहिए। इससे लोगों को कार के बारे में जानकारी मिलेगी और इसकी बिक्री होगी। बेर्था की इस विचार से कार्ल बेंज सहमत नहीं थे। उन्होंने सड़क पर कार को चलाकर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जानिए कौन थी कार चलाने वाली दुनिया की पहली महिला? - फोटो : iStock
बिना मंजूरी के बेर्था ने चलाई कार

बेर्था ने अगस्त 1888 में कार को पति कार्ल बेंज और कंपनी के अधिकारियों से बिना इजाजत के सड़क पर कार को चलाया। उन्होंने इसकी क्षमता को दिखाने के लिए 106 किमी तक कार चलाई। इसके बाद वह दुनिया की कार चलाने वाली पहली महिला बन गईं। 

Railway Station: भारत में इस रेलवे स्टेशन का नाम है मस्जिद, जानिए इस नाम के पीछे का इतिहास





 

4 of 5
जानिए कौन थी कार चलाने वाली दुनिया की पहली महिला? - फोटो : iStock
वह मैनहेम से फोर्जियम तक कार चलाकर गईं। उस समय ऐसा गैर कानूनी था। बेर्था ही इतनी दूर तक कार चलाने वाली दुनिया की पहली महिला भी बनीं। इस दौरान बेर्था ने अपनी हेड पिन से फ्यूल लाइन को साफ किया और पानी का इस्तेमाल कर इंजन को ठंडा किया। 

Ajab-Gajab: रहस्यमयी रेगिस्तान में नहीं होती है गर्मी, जमकर पड़ती है बर्फ, जानिए क्या है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानिए कौन थी कार चलाने वाली दुनिया की पहली महिला? - फोटो : iStock
कार चलाने वाली भारत की पहली महिला

भारत में आज भी ज्यादतर महिलाएं कार नहीं चलाती हैं। लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में रोजमर्रा के जीवन में महिलाएं कार का इस्तेमाल करती हैं। भारत में सबसे पहले कार चलाने वाली महिला टाटा परिवार से थीं। पहली बार कार चलाने वाली सुजैन टाटा फ्रांसीसी थीं और उनकी शादी रतनजी दादाभाई टाटा से हुई थी। उन्होंने साल 1905 में पहली बार कार चलाई थी। इसके बाद वह कार चलाने वाली भारत की पहली महिला बन गईं। शादी के बाद उन्होंने पारसी धर्म अपना लिया और सुजैन से अपना नाम बदलकर सोओनी टाटा कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें