फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: विपक्षी एकता में आठ नई पार्टियां शामिल, महाराष्ट्र में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार

Wed, 12 Jul 2023 07:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता को अब आठ नई पार्टियों ने भी समर्थन दिया है, जो बेंगलुरू में आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होंगे। वहीं, महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर खींचतान जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को भी दोनों उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ अपने आवास पर बैठक की। यह बैठक देर रात तक चली। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार रवाना हो गए। इसके अलावा, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को बैठक की। इस दौरान पांच राज्यों में होने वाले चुनाव, विपक्ष की 17 जुलाई को होने वाली बैठक और राकांपा में विभाजन के मद्देनजर महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
विपक्षी एकता। - फोटो : Amar Ujala

भाजपा के खिलाफ आठ नई पार्टियां विपक्षी एकता में शामिल
2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता को अब आठ नई पार्टियों ने भी समर्थन दिया है, जो बेंगलुरू में आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होंगे। दावा किया जा रहा है कि बेंगलुरू की बैठक में 24 विपक्षी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। बेंगलुरू में 17-18 जुलाई को विपक्षी एकता की बैठक आयोजित की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
Eknath Shinde - फोटो : Social Media

फडणवीस-पवार के साथ बैठक के बाद बोले सीएम शिंदे- जल्द होगा कैबिनेट विस्तार
महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर खींचतान जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को भी दोनों उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ अपने आवास पर बैठक की। यह बैठक देर रात तक चली। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार रवाना हो गए। अजित के एनसीपी तोड़कर एनडीए में शामिल होने के बाद से महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के लिए कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि इसको लेकर सरकार में शामिल तीनों दलों में खींचतान चल रही है। विभागों के बंटवारे पर मंथन चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस आज से शुरू करेगी लोकसभा चुनाव अभियान
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को बैठक की। इस दौरान पांच राज्यों में होने वाले चुनाव, विपक्ष की 17 जुलाई को होने वाली बैठक और राकांपा में विभाजन के मद्देनजर महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
ममता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला

पंचायत चुनावों में जीत पर ममता बनर्जी ने जनता को दिया धन्यवाद
टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ग्रामीण बंगाल में टीएमसी आगे है। मैं जनता का टीएमसी के प्रति प्यार देख अभिभूत हूं। मैं जनता के स्नहे और समर्थन के लिए उनका धन्यवाद करती हूं। इस चुनाव से साफ हो गया है कि बंगाल की जनता के दिल में सिर्फ टीएमसी ही रहती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
Foxconn - फोटो : Foxconn India

सेमीकंडक्टर संयंत्र के लिए टाटा से साझेदारी कर सकती है फॉक्सकॉन
ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर बनाने के लिए टाटा समूह के साथ करार कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कंपनियों को नए भागीदार मिल गए हैं। टाटा समूह सेमीकंडक्टर में पहले ही रुचि दिखा चुका है। फॉक्सकॉन ने वेदांता पर भारी-भरकम कर्ज की वजह से सेमीकंडक्टर बनाने के संयुक्त उपक्रम से अलग होने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : twitter

फ्रांस के साथ रणनीतिक दोस्ती को मजबूती देगी मोदी की यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी फ्रांस यात्रा दोनों ही देशों के बीच 25 साल पुरानी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने वाली साबित होगी। सूत्रों के मुताबिक, मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा। साथ ही, इससे भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को नए आयाम मिलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
आतंकी। - फोटो : Amar Ujala

पाकिस्तान की तरफ से बलोच डाकुओं की धमकी
सरहद पार कर पबजी पार्टनर के प्यार में पाकिस्तान से रबूपुरा आई सीमा हैदर की प्रेम कहानी और बयानों से पाकिस्तान के बलोच डाकू बौखला गए हैं। बलोच डाकुओं ने पाकिस्तान से वीडियो वायरल कर धमकी दी है कि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए, अन्यथा वह इसका बदला पाकिस्तान में रहने वाली हिंदू युवतियों और महिलाओं से लेंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
Venkaiah Naidu - फोटो : Social Media

'भारत के अल्पसंख्यक अमेरिका के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित'
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता भारतीयों के खून में है और अमेरिका सहित कई अन्य देशों के मुकाबले भारत में अल्पसंख्यक कहीं ज्यादा सुरक्षित हैं। वेंकैया (74) ने ‘नेशनल काउंसिल ऑफ एशियन इंडियन एसोसिएशन्स’ द्वारा ग्रेटर वाशिंगटन डीसी इलाके में उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम क्षेत्र की नजर 20वें खिताब पर
मौजूदा विजेता पश्चिम क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के बीच बुधवार से दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पश्चिम की टीम 20वां दलीप ट्रॉफी का खिताब जीतने की कोशिश करेगी। वह इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। पिछले साल खिताबी मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली पश्चिम क्षेत्र की टीम ने दक्षिण को 294 रन से शिकस्त दी थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व मुस्लिम लीग के प्रमुख बोले- भारत हिंदू बहुल देश, संविधान को तरजीह
दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम संगठनों में शामिल विश्व मुस्लिम लीग के प्रमुख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-ईसा ने कहा कि भारत शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की शानदार मिसाल है। दुनिया को भारत से शांति के बारे में सीखना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें