फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: हमास संघर्ष विराम पर चर्चा को तैयार, लंदन में प्रदर्शन के दौरान भिड़े इस्राइली और फलस्तीनी समर्थक

Tue, 10 Oct 2023 07:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हमास के खिलाफ जारी लड़ाई में इस्राइल ने हमले तेज कर दिए हैं। तीसरे दिन गाजा पट्टी की घेराबंदी करते हुए बिजली, ईंधन व खाने-पीने के सामान की आपूर्ति रोक दी है। फलस्तीनी आतंकी संगठन के खिलाफ निर्णायक युद्ध में इस्राइल ने तीन लाख रिजर्व सैनिक भी उतार दिए। इससे दबाव में आए हमास ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया है। वहीं, दुनिया भर में युद्ध के बाद से लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। कोई इस्राइल का पक्ष ले रहा है तो कोई फलस्तीन के समर्थन में खड़ा है। इसी तरह ब्रिटेन में भी युद्ध के बाद से दो गुट सामने आए, जो सोमवार देर रात आपस में ही भिड़ गए। इसके अलावा, इस्राइल-हमास युद्ध के बीच कांग्रेस फलस्तीन के पक्ष में उतर आई है। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने सोमवार को प्रस्ताव पारित कर तत्काल युद्धविराम समेत सभी मुद्दों पर बातचीत का आह्वान किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
इस्राइल और हमास का युद्ध - फोटो : ANI

संघर्ष विराम पर चर्चा को तैयार हमास 
हमास के खिलाफ जारी लड़ाई में इस्राइल ने हमले तेज कर दिए हैं। तीसरे दिन गाजा पट्टी की घेराबंदी करते हुए बिजली, ईंधन व खाने-पीने के सामान की आपूर्ति रोक दी है। फलस्तीनी आतंकी संगठन के खिलाफ निर्णायक युद्ध में इस्राइल ने तीन लाख रिजर्व सैनिक भी उतार दिए। इससे दबाव में आए हमास ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया है। वरिष्ठ नेता मूसा अबू मरजूक ने कहा, लक्ष्य हासिल कर लिया है। हम इस्राइल से संभावित संघर्ष विराम पर संवाद के लिए तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक

लंदन की सड़कों में आपस में भिड़े इस्राइली और फलस्तीनी समर्थक
इस्राइल और हमास के बीच पिछले चार दिनों से युद्ध जारी है। दुनिया भर में युद्ध के बाद से लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। कोई इस्राइल का पक्ष ले रहा है तो कोई फलस्तीन के समर्थन में खड़ा है। इसी तरह ब्रिटेन में भी युद्ध के बाद से दो गुट सामने आए, जो सोमवार देर रात आपस में ही भिड़ गए। घटना राजधानी लंदन के हाई स्ट्रीट केंसिंग्टन ट्यूब स्टेशन की है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

फलस्तीनी प्रधिकरण के अध्यक्ष ने यूएन प्रमुख गुटेरेस से की बात
हमास ने शनिवार सुबह इस्राइल पर बमबारी शुरू की, जो अब तक जारी है। इस्राइल ने भी हमास को मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें करीब 1300 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इस बीच फलस्तीन प्रधिकरण के अध्यक्ष ने यूएन प्रमुख से बात की। उन्होंने यूएन प्रमुख से इस्राइल के हमलों को रोकने का आग्रह किया। इसके अलावा, अमेरिका ने इस्राइल पर हमास के हमले के लिए ईरान को दोषी माना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ट्विटर

फलस्तीनियों के पक्ष में उतरी कांग्रेस, युद्धविराम का किया आह्वान
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच कांग्रेस फलस्तीन के पक्ष में उतर आई है। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने सोमवार को प्रस्ताव पारित कर तत्काल युद्धविराम समेत सभी मुद्दों पर बातचीत का आह्वान किया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि सीडब्ल्यूसी हमेशा की तरह भूमि, स्वशासन और गरिमा के साथ जीने के फलस्तीनियों के अधिकारों को अपना समर्थन दोहराती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

सुप्रीम कोर्ट से भी पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को नहीं मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जांच शुरू करने से पहले सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेने की उनकी मांग भ्रष्टाचार निरोध कानून के उद्देश्य को ही परास्त कर देगी। कानून की धारा 17 ए को जुलाई 2018 में जोड़ा गया था और इसमें किसी लोकसेवक के खिलाफ जांच से पहले पुलिस अधिकारी को सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य किया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
Manipur Police - फोटो : Social Media

हथियारों की बरामदगी के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू
हिंसाग्रस्त मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने सोमवार को कहा है कि राज्य में हिंसा के दौरान लूटे गए हथियारों की बरामदगी के लिए सोमवार से कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि हथियार बरामद कर नहीं लिए जाते। उन्होंने कहा कि करीब 15 दिन पहले मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने लूटे गए हथियार लौटाने की अपील की थी, अब उसकी मियाद पूरी हो गई है। हालांकि, काफी संख्या में हथियार हमें मिले भी हैं, लेकिन अभी लूटे गए सभी हथियार नहीं मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

योगी आदित्यनाथ के सिंध वाले बयान की पाकिस्तान ने की आलोचना
पाकिस्तान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना की है। सिंध को वापस लेने की योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर पाकिस्तान ने गंभीर चिंता जताई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इसे भड़काऊ टिप्पणी करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

माउंट कुन पर हिमस्खलन में फंसे भारतीय सेना के पर्वतारोही
लद्दाख में माउंट कुन पर हिमस्खलन में भारतीय सेना के पर्वतारोहियों का एक समूह फंस गया। भारतीय सेना के अधिकारी से सूचना मिली है कि सोमवार को भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई। वहीं, तीन जवान लापता हैं। लापता जवानों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
भारतीय सेना का सैन्य अभ्यास (फाइल) - फोटो : पीटीआई

शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
शोपियां के अलशिपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। कश्मीर पुलिस जोन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, 'शोपियां के अलशिपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है, जिसमें भारतीय सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है।' पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

दिल्ली सरकार के अधिकारी को गृह मंत्रालय ने समय से पहले किया सेवानिवृत्त
केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। केंद्र सरकार ने छेड़छाड़ के आरोपी को समय से पहले सेवानिवृत्त कर दिया है। बता दें, दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग में तैनात आईएएस अधिकारी एवी प्रेमनाथ पर आरोप है कि उन्होंने उत्तराखंड में ड्यूटी के दौरान नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की थी। इसी वजह से प्रेमनाथ अब तक निलंबित थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें