फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख नियुक्त; पेरिस ओलंपिक में पदकों पर भारत की नजर

Wed, 07 Aug 2024 07:21 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अवामी लीग की नेता शेख हसीना की विदाई के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन किया जा चुका है। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया है। उधर, पेरिस ओलंपिक में आज मीराबाई चानून दूसरे पदक के लिए मैदान में उतरेंगी। विनेश फोगाट से भी स्वर्ण पदक जीतने की आस रहेगी। उधर, तीस देशों की सेनाओं का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास तरंग शक्ति आज से शुरू हो गया है। वहीं, केदारनाथ के लिए आज से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। 

ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
मोहम्मद यूनुस - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख नियुक्त; राष्ट्रपति-आंदोलनकारियों की बैठक में फैसला
बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच मंगलवार की रात अंतरिम सरकार के प्रमुख की नियुक्ति की गई। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने यूनुस की नियुक्ति का एलान किया। प्रेस सचिव ने एक बयान में बताया कि राष्ट्रपति और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के समन्वयकों के बीच हुई बैठक के दौरान अंतरिम सरकार की नियुक्ति का फैसला लिया गया। बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
पेरिस ओलंपिक: मीराबाई चानू दूसरे पदक के लिए उतरेंगी, विनेश से स्वर्ण जीतने की रहेगी आस
भारत को पेरिस ओलंपिक खेलों के 12वें दिन बुधवार को भारोत्तोलन मीराबाई चानू से पदक दिलाने की आस रहेगी, जबकि एथलीट अविनाश साबले भी पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में चुनौती पेश करने उतरेंगे। वहीं, महिला पहलवान विनेश फोगाट 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच चुकी हैं और उनसे स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद रहेगी। महिला गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि महिला टेबल टेनिस का सामना क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से होगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
मौसम: राजस्थान में बाढ़ के हालात, हिमाचल में 2 शव और मिले; उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट
राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई मूसलाधार बारिश के चलते जैसलमेर, पाली और जोधपुर जिलों में कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। जम्मू में तवी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। मौसम की मार से हलकान हुए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी स्थिति अब तक सामान्य नहीं हो पाई है। हिमाचल में भूस्खलन के बाद लापता लोगों में से और दो लोगों के शव मिले हैं, जबकि 35 लोगों की अभी तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

5 of 11
रुद्रप्रयाग में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा के लिए आज से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा 
उत्तराखंड के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारघाटी पहुंचकर अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद, उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर हालात पर चर्चा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार से 25 प्रतिशत कम किराये पर हेलिकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा शुरू की जाएगी। साथ ही पैदल यात्रा को जल्द शुरू करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर टिकट में जो छूट दी जाएगी, उसका वहन राज्य सरकार करेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
यहां पर बर्फ में पहली बार मिला ऐसा वायरस - फोटो : Istock
भारत समेत 16 देशों में जानलेवा रोगाणु, डब्ल्यूएचओ ने किया सतर्क
हाइपर विरुलेंट क्लेबसिएला निमोनिया (एचवीकेपी) नामक एक नए रोगाणु को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सभी देशों के लिए चेतावनी जारी की। यह एक ऐसा रोगाणु है, जो स्वस्थ लोगों में जानलेवा संक्रमण पैदा कर सकता है। अस्पताल में भर्ती मरीज या फिर आबादी दोनों में इस संक्रमण का प्रसार हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
बांग्लादेश में भड़की हिंसा - फोटो : एएनआई
बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाने पर केंद्र सरकार ने चिंता जताई
केंद्र सरकार ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं, मंदिरों और व्यवसायों को निशाना बनाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सरकार ने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर उसकी करीबी नजर है। भारत किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। बांग्लादेश से लगती सीमा की निगरानी करने वाले सुरक्षा बलों को अत्यधिक सतर्क कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
म्यांमार सेना ने माना- रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सैन्य मुख्यालय से संपर्क टूटा
म्यांमार के सैन्य शासन ने आखिरकार मान लिया है कि उत्तर-पूर्व में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सैन्य मुख्यालय के कमांडरों के साथ उसका संपर्क टूट गया है। इस स्वीकारोक्ति से एक मिलिशिया समूह के इस दावे को बल मिला है कि उसने इस अड्डे पर कब्जा कर लिया है। लाशियो शहर में सेना की उत्तर-पूर्वी कमान पर मिलिशिया समूह का कब्जा सैन्य सरकार के लिए झटका है। पढ़ें पूरी खबर 

9 of 11
कपड़ा उद्योग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
बांग्लादेश संकट: कपड़ा उद्योग के लिए भारत का रुख कर सकते हैं अंतरराष्ट्रीय खरीदार
बांग्लादेश का मौजूदा सियासी संकट भारत के कपड़ा उद्योग के लिए फिर से उभरने का अवसर बन सकता है। कपड़ा उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि बांग्लादेश के निर्यात में कपड़ा क्षेत्र की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। पड़ोसी देश में हिंसा की वजह से यह कारोबार महीनों से प्रभावित हो रहा है, लेकिन अब इसका सीधा फायदा भारत को मिलेगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय खरीदार भारत जैसे वैकल्पिक बाजार की ओर अपना रुख कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
तरंग शक्ति अभ्यास - फोटो : पीटीआई
सबसे बड़ा अभ्यास: तरंग शक्ति में ताकत दिखाने पहुंचे 30 देश, दो चरणों में होगा युद्धाभ्यास
भारत का पहला बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2024’ मंगलवार से तमिलनाडु के सुलूर में शुरू हो गया। इस अभ्यास में 30 देश हिस्सा ले रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और सिंगापुर सहित 10 देश अपने लड़ाकू विमानों के साथ अभ्यास में शामिल होंगे। पहले दिन जर्मन वायु सेना ए-400 एम विमान ने ‘तरंग शक्ति’ में भाग लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजाया गया श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य और दिव्य सजेगी कान्हा की नगरी
तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव मथुरा के साथ आसपास के सभी धर्म स्थलों पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें मथुरा-वृंदावन के तिराहे-चौराहे, घाट और 23 प्रमुख मंदिरों को विद्युत प्रकाश से सजाया जाएगा। जगह-जगह सेल्फी पॉइंट और मंच बनाए जाएंगे। मंचों पर न ब्रज, राजस्थान, गुजराज, महाराष्ट्र के कलाकार कला सांस्कृतिक छटा बिखेंरेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें