फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: CBI ने शुरू की ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच, यूपी में योगी कैबिनेट की बैठक आज

Tue, 06 Jun 2023 07:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सीबीआई ने ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच शुरू कर दी है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम ने सोमवार को बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा किया और दुर्घटना की जांच शुरू की। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली कैबिनेट बैठक में करीब दो दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा होगी। साथ ही एपल के सालाना इवेंट का इंतजार समाप्त हो चुका है। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने इसकी औपचारिक शुरुआत कर दी है। पांच जून से शुरू हुआ यह इवेंट कैलिफोर्निया के कूपर्टीनो में एपल पार्क में नौ जून तक चलने वाला है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
विज्ञापन

CBI ने शुरू की ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच, अफसरों की टीम ने घटनास्थल का किया दौरा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच शुरू कर दी है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम ने सोमवार को बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा किया और दुर्घटना की जांच शुरू की। पूर्व तट रेलवे के अंतर्गत खुर्दा रोड डिवीजन के डीआरएम रिंकेश रे ने कहा कि उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच शुरू हो गई है। लेकिन अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट बैठक। - फोटो : Agency (File Photo)
योगी कैबिनेट की बैठक आज, करीब दो दर्जन प्रस्तावों पर होगी चर्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली कैबिनेट बैठक में करीब दो दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा होगी। कैबिनेट बैठक में तबादला सत्र 2023-24 के लिए नई तबादला नीति को मंजूरी मिल सकती है। वहीं राजस्व और औद्योगिक विकास विभाग के कुछ प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल सकती है।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
Apple Vision Pro - फोटो : Twitter
एपल का नया धमाका Vision Pro, दुनिया का सबसे पतला 15 इंच का MacBook Air भी लॉन्च
एपल के सालाना इवेंट का इंतजार समाप्त हो चुका है। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने इसकी औपचारिक शुरुआत कर दी है। पांच जून से शुरू हुआ यह इवेंट कैलिफोर्निया के कूपर्टीनो में एपल पार्क में नौ जून तक चलने वाला है। यह इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस यानी डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी (WWDC 2023) के नाम से जाना जाता है। एपल की वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2023) पांच जून को भारतीय समयानुसार, रात 10:30 बजे शुरू हुआ।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
आरबीआई। - फोटो : Social Media
RBI पैनल की सिफारिश: KYC अपडेट नहीं होने पर खाते बंद न करें बैंक
आने वाले समय में बैंकों के ग्राहकों को काफी सहूलियत होने वाली है। आरबीआई के नियुक्त पैनल ने सिफारिश की है कि केवाईसी अपडेट न होने पर खातों को बैंक बंद न करें। साथ ही मृतकों के परिजनों के दावों को ऑनलाइन निपटाने की व्यवस्था करें। पेंशनधारकों के जीवन प्रमाणपत्र के लिए भी आसान व्यवस्था बनाएं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : अमर उजाला
बालासोर हादसा: कैग रिपोर्ट के चुनिंदा हिस्सों का किया जा रहा गलत इस्तेमाल
भारतीय रेलवे के सुरक्षा पर खर्च को लेकर कुछ हलकों की ओर से कैग रिपोर्ट का हवाला दिए जाने के जवाब में सरकारी सूत्रों ने सोमवार को कहा कि रिपोर्ट की चुनिंदा जानकारी का इस्तेमाल गलत ढंग से किया जा रहा है। रेलवे जल्द ही इस पर संसद में जवाब देगा।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
ओडिशा रेल दुर्घटना। - फोटो : सोशल मीडिया
Odisha Train Accident: परिजनों को शव सौंपने से पहले संदिग्ध मामलों में की जाएगी DNA जांच
ओडिशा सरकार ने शवों की पहचान को प्रमाणित करने और फर्जी दावेदारों से बचने के लिए सोमवार को कुछ संदिग्ध मामलों में शवों को वास्तविक रिश्तेदारों को सौंपने से पहले डीएनए नमूने लेना शुरू किया।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सचिन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुए से छेद दिया सचिन का पूरा शरीर: दिल्ली में युवक पर दो लोगों ने दर्जनभर वार कर की हत्या
दक्षिण दिल्ली के नेबसराय स्थित राजू पार्क में सोमवार सुबह एक युवक की बर्फ तोड़ने वाले सुए और धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक शिनाख्त सचिन कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच रही है।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड'। - फोटो : cmprachanda.com
Nepal: पीएम दहल बोले- नक्शा सामने रखकर चर्चा से सुलझेगा भारत-नेपाल का सीमा विवाद
प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने सोमवार को कहा, दोनों देशों के बीच सीमा विवादों को हल करने के लिए नेपाल और भारत के अधिकारियों को मानचित्र सामने रखकर बातचीत करनी चाहिए। वे नेपाल की संसद (प्रतिनिधि सभा) में सांसदों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
Mike Pence - फोटो : सोशल मीडिया
रिपब्लिकन में ट्रंप के सामने एक और चुनौती, माइक पेंस ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए किया नामांकन
अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी में उम्मीदवार के लिए कई नाम सामने आए हैं। अब पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने रिपब्लिकन की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए दावा पेश किया है। पेंस ने स्थानीय समयाुनसार सोमवार को नामांकन के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की। पेंस की दावेदारी से रिपब्लिकन पार्टी के भीतर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने का एक और चुनौती खड़ी गई है। ट्रंप से उनका सीधा सामना हो सकता है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
Monsoon: अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र की वजह से अब तक केरल नहीं पहुंच सका मानसून
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस साल चार जून को मानूसन के केरल पहुंचने का अनुमान जताया था, लेकिन सोमवार को बताया है कि अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो अब उत्तर दिशा में बढ़ेगा। इसका गंभीर असर मानसून के केरल के तट की ओर बढ़ने पर होगा। हालांकि, विभाग ने मानसून के यहां पहुंचने की कोई नई संभावित तारीख नहीं दी है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें