शिमला में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
गोवा से लेकर बिहार-बंगाल तक होगी झमाझम बारिश
उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और गुजरात समेत देश के अधिकांश भागों में जमकर मेघ बरस रहे हैं। गुजरात के जूनागढ़ में तो पिछले 24 घंटे के दौरान 398 मिमी बारिश हुई है और हसनापुर बांध ओवरफ्लो हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम से लेकर दक्षिण भारत और बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक अगली पांच जुलाई तक हल्की से लेकर मध्यम और भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। यहां पढ़ें पूरी खबर