फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चोटिल नाथन लियोन ने जीता दिल; लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी की, लॉर्ड्स में दर्शकों ने खड़े होकर बजाईं तालियां

Sat, 01 Jul 2023 11:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हेजलवुड जब नौवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए तो लियोन ने मैदान पर आने के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे। वह लंगड़ाते हुए चल रहे थे। उनकी हिम्मत और जज्बे को देखकर लॉर्ड्स बैठे सभी दर्शक खड़े हो गए।
विज्ञापन
1 of 5
मैदान पर नाथन लियोन और ड्रेसिंग रूम में परेशान कप्तान पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन शनिवार (एक जुलाई) को मैदान पर एक ऐसा नजारा दिखा जिसने वहां बैठे सभी दर्शकों को खड़े होने पर मजबूर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के चोटिल खिलाड़ी नाथन लियोन आखिरी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरे। वह लंगड़ाते हुए मैदान पर आए। उनके लिए लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों टीमों के फैंस ने खड़े होकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन

2 of 5
नाथन लियोन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस जब आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए तो जोश हेजलवुड क्रीज पर उतरे। ऐसा माना जा रहा था कि लियोन चोट के कारण क्रीज पर नहीं उतरेंगे। वह एक दिन पहले ही बैसाखी के सहारे चलते नजर आए थे। उन्होंने चोट के बावजूद बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पैड पहनकर तैयार हो गए। उनकी तस्वीर स्क्रीन पर देखने के बाद फैंस हैरान हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
Nathan Lyon - फोटो : @cricketcomau
लियोन ने लगाया चौका तो गूंज उठा स्टेडियम
हेजलवुड जब नौवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए तो लियोन ने मैदान पर आने के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे। वह लंगड़ाते हुए चल रहे थे। उनकी हिम्मत और जज्बे को देखकर लॉर्ड्स बैठे सभी दर्शक खड़े हो गए। लियोन के लिए सबने तालियां बजाईं। वह दर्द के बावजूद रन के लिए दौड़े। यहां तक कि उन्होंने ब्रॉड की गेंद पर एक चौका भी लगाया। लियोन के चौका लगाते ही एक बार फिर स्टेडियम गूंजने लगा। सभी ने फिर से खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं।

4 of 5
नाथन लियोन के लिए तालियां बजाते दर्शक - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार्क के साथ 15 रन की साझेदारी की
लियोन ने मिचेल स्टार्क के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 15 रन की साझेदारी की। ये रन ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं। उन्होंने 31 गेंद तक स्टार्क का साथ दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बेन स्टोक्स ने उनका कैच लिया। स्टार्क 40 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाथन लियोन - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड को मिला 371 रन का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य दिया है। कंगारू टीम दूसरी पारी में 279 रन पर सिमट गई। इस तरह उसे 370 रन की बढ़त मिली। उसने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 91 रन की बढ़त मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें