फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: दिल्ली में लागू हो सकती है पुरानी आबकारी नीति, ब्रज के पुजारियों पर लगेगा हाउस टैक्स

Sat, 30 Jul 2022 06:39 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नई आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद दिल्ली सरकार बैकफुट पर आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, नई आबकारी नीति वापस होगी। नई नीति तैयार होने तक पुरानी नीति के तहत ही शराब की बिक्री की जाएगी। वहीं ब्रज के मंदिरों में ठाकुरजी की सेवा कर रहे पुजारियों पर नगर निगम के टैक्स का साया पड़ने वाला है। निगम द्वारा कराए जा रहे सर्वे में मंदिरों के प्रांगण में रह रहे पुजारी टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) ने खुलासा किया है कि दुनियाभर की सरकारें उससे यूजर खातों से सामग्री हटाने या उनके निजी विवरणों की जासूसी के लिए कह रही हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
दिल्ली में लागू हो सकती है पुरानी आबकारी नीति बैकफुट पर केजरीवाल सरकार    
नई आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद दिल्ली सरकार बैकफुट पर आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, नई आबकारी नीति वापस होगी। नई नीति तैयार होने तक पुरानी नीति के तहत ही शराब की बिक्री की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
अमित शाह - फोटो : एएनआई
गृह मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ में करेंगे राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार सुबह 10 से रात 8.30 बजे तक चंडीगढ़ में रहेंगे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, डीजीपी व अन्य अधिकारी शहर में मौजूद रहेंगे। गृहमंत्री के आने की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन प्रशासन जुटा रहा। एयरपोर्ट से जिस रास्ते वह राजभवन पहुंचेंगे, उन सभी रास्तों की मरम्मत की गई और पत्थरों को पेंट किया गया। सड़क किनारे घासों की कटाई की गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ब्रज के मंदिरों में पुजारियों पर लगेगा हाउस टैक्स
ब्रज के मंदिरों में ठाकुरजी की सेवा कर रहे पुजारियों पर नगर निगम के टैक्स का साया पड़ने वाला है। हालांकि ठाकुरजी फ्री रहेंगे। निगम द्वारा कराए जा रहे सर्वे में मंदिरों के प्रांगण में रह रहे पुजारी टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। सर्वे के बाद पुजारियों पर टैक्स लगाया जाएगा। फिलहाल इस टैक्स की जानकारी पुजारियों को नहीं है। टैक्स की वसूली के दौरान इनको निगम का हाउस व वाटर टैक्स चुकाना होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
Delhi-Meerut expressway - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन चलाया तो कटेगा चालान
देश के पहले 14 लेन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एनएचएआई ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्ययोजना तैयार कर ली है। कई महीनों से दोपहिया वाहन चालकों के कारण हादसे बढ़ते जा रहे हैं। इस मामले में परिवहन मंत्रालय ने भी संज्ञान लिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर की सरकारों ने मांगी ट्विटर यूजरों की जानकारी
सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) ने खुलासा किया है कि दुनियाभर की सरकारें उससे यूजर खातों से सामग्री हटाने या उनके निजी विवरणों की जासूसी के लिए कह रही हैं। कंपनी ने कहा, उसने गत 6 वर्ष, 6 माह की अवधि में स्थानीय, राज्य व राष्ट्रीय सरकारों की 60,000 मांगों पर कार्रवाई की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और सात्चिव-चिराग - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ छह मैच खेले और सब में रौंदा
राष्ट्रमंडल खेलों (2022) में पहले दिन भारत की शुरुआत शानदार रही। भारतीय मुक्केबाज शिव थापा अगरे दौर में पहुंचे। वहीं, तैराक श्रीहरि नटराज ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।  भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना को 5-0 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में धमाकेदार आगाज किया। वहीं, बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एलान- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर नहीं बढ़ेगा वैट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पेट्रोल डीजल पर वैट न बढ़ाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में भी पेट्रोल-डीजल पर वैट में कोई वृद्धि नहीं होगी। न ही जनता पर कोई नया कर लगाया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
अर्पिता के दूसरे फ्लैट से 15 करोड़ कैश बरामद - फोटो : Amar Ujala GFX
अर्पिता से जुड़ी तीन कंपनियों की जांच में जुटी ईडी, खुल सकते हैं कई राज
ईडी अब बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी से जुड़ी तीन कंपनियों की जांच करने में जुट गई है। ईडी सूत्रों का मानना है कि इस जांच से कई से राज खुल सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया
भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 68 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 64 रन की पारी खेली।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
एक विलेन रिटर्न्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
लाल निशान पर एक विलेन रिटर्न्स की ओपनिंग
बालाजी टेलीफिल्म्स और टी सीरीज की साझेदारी में बनी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की ओपनिंग उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही है। फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग देखते हुए लगता है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर काफी मुश्किल रहने वाला है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें