फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnath Kovind: कोविंद के नए घर पहुंचे ये मेहमान, जानें रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे पूर्व राष्ट्रपति?

Sat, 30 Jul 2022 05:01 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी रामनाथ कोविंद को प्रोटोकॉल मिला हुआ है। उन्हें कई तरह की सुविधाएं सरकार की तरफ से दी जाएंगी। इन्हीं सुविधाओं में से एक 12 जनपथ स्थित सरकारी बंगला भी है। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद परिवार के साथ अब इसी बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। यहां अब उनसे मुलाकात करने के लिए मेहमान भी आने लगे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने नए बंगले 12 जनपथ में शिफ्ट हो चुके हैं। 25 जुलाई को उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। इसी दिन उन्हें और देश की प्रथम महिला नागरिक यानी सविता कोविंद को राष्ट्रपति भवन से औपचारिक विदाई दी गई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की विदाई समारोह की आगवानी की। 

राष्ट्रपति का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी रामनाथ कोविंद को प्रोटोकॉल मिला हुआ है। उन्हें कई तरह की सुविधाएं सरकार की तरफ से दी जाएंगी। इन्हीं सुविधाओं में से एक 12 जनपथ स्थित सरकारी बंगला भी है। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद परिवार के साथ अब इसी बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। यहां अब उनसे मुलाकात करने के लिए मेहमान भी आने लगे हैं।

आइए जानते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति से नए बंगले में मुलाकात करने वाले मेहमानों में कौन-कौन शामिल है? रिटायरमेंट के बाद रामनाथ कोविंद क्या करेंगे और उन्हें सरकार की तरफ से कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाएंगी? 
 
विज्ञापन

2 of 7
यही वह बंगला है, जो राष्ट्रपति कोविंद को अलॉट हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
पहले पूर्व राष्ट्रपति के नए बंगले के बारे में जान लीजिए 
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नया पता अब दिल्ली का 12 जनपथ स्थित बंगला है। ये वही बंगला है, जहां कुछ साल पहले तक रामविलास पासवान रहा करते थे। पासवान इस बंगले में दो दशक से ज्यादा समय तक रहे। उनके निधन के बाद परिवार ने इसे खाली कर दिया। अब ये बंगला रामनाथ कोविंद को आवंटित हुआ है।  

बंगले को पूरी तरह से नया रूप दिया जा चुका है। पूर्व राष्ट्रपति की बेटी स्वाति कोविंद ने बंगले के रेनोवेशन का काम खुद देखा। इस बंगले के बगल यानी 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का आवास है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
रामविलास पासवाल लंबे समय तक इसी बंगले में रहे। - फोटो : अमर उजाला
पहले पशुपति कुमार, फिर अश्विनी चौबे को अलॉट हुआ 
राम विलास पासवान के निधन के बाद 12 जनपथ बंगले में रहने का ऑफर उनके भाई पशुपति कुमार को दिया गया। पशुपति अभी केंद्र सरकार में मंत्री हैं। पशुपति ने इसे मना कर दिया। इसके बाद रेलवे और आईटी मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को यह बंगला दिया गया। हालांकि, तब ये खाली नहीं था। ऐसे में अश्विनी कुमार को दूसरा बंगला दे दिया गया। 
 

4 of 7
रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने पहुंची पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, निर्मला सीतारमण और पंजाब के राज - फोटो : अमर उजाला
नए बंगले में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति के मेहमान
25 जुलाई को 12 जनपथ में पूरी तरह से शिफ्ट होने के बाद 27 जुलाई से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने वालों का तांता लगने लगा। सबसे पहले पहली महिला राष्ट्रपति रहीं प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 12 जनपथ पहुंचकर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की। प्रतिभा पाटिल के साथ उनकी बेटी भी थीं। दोनों ने बुके देकर रामनाथ कोविंद का अभिवादन किया। कोविंद के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद और बेटी भी थीं। 

इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात करने वालों में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित शामिल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण रहीं। केंद्रीय मंत्री अपने साथ आम और सेब की टोकरी भी लेकर पहुंची थीं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को आम और सेब की टोकरी के साथ-साथ बुके भेंट कर अभिवादन किया। 
 
विज्ञापन

5 of 7
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
अब जानिए रिटायरमेंट के बाद राष्ट्रपति कोविंद को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को रिटायरमेंट के बाद 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। इसके अलावा 60 हजार रुपये प्रतिमाह सेक्रेटेरियल स्टाफ और आफिस खर्च के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार की तरफ से दिया गया बंगला भी आजीवन फ्री रहेगा। मतलब इसके लिए कोविंद को किराया नहीं देना होगा। 

पूर्व राष्ट्रपति के तौर पर कोविंद को दो लैंडलाइन, मोबाइल फोन, ब्रॉडबैंड और इंटरनेट कनेक्शन भी दिया गया है। इसके अलावा बिजली और पानी का बिल भी नहीं देना पड़ेगा। कोविंद को ड्राइवर और कार भी दी गई है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद - फोटो : अमर उजाला
ये सुविधाएं भी दी गईं
  1. स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से फ्री होंगी। 
  2. ट्रेन और हवाई यात्रा मुफ्त होगी। पूर्व राष्ट्रपति के साथ एक अन्य स्टाफ को भी ये सुविधा मुफ्त दी जाएगी। 
  3. पांच लोगों का पर्सनल स्टाफ दिया गया है। इसके अलावा सभी सुविधाओं से युक्त मुफ्त गाड़ी दी गई है।
  4. दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी दी गई है। दो सचिव भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
अब आगे क्या करेंगे पूर्व राष्ट्रपति? 
पूर्व राष्ट्रपति के एक करीबी रिश्तेदार ने नाम न छापने की शर्त पर 'अमर उजाला डिजिटल' को उनके आगे की प्लानिंग बताई। उन्होंने कहा, 'पूर्व राष्ट्रपति कोविंद काफी सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। अब जब वह अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, तो इन सामाजिक कार्यों को और अधिक समय देंगे। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा बनकर शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उन्नमूलन के क्षेत्र में कार्य करेंगे।' 

पूर्व राष्ट्रपति के रिश्तेदार आगे कहते हैं, 'वह (पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद) जल्द ही एक पुस्तक भी लिखने का प्लान कर रहे हैं। इसमें वह अपनी राजनीति से लेकर राष्ट्रपति कार्यकाल तक की कई यादों को शामिल करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें