फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: इंडोनेशिया में लगेगी भारत-ब्रिटेन FTA पर मुहर, एलन मस्क का एक और एलान, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 29 Oct 2022 07:05 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत और ब्रिटेन के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर इंडोनेशिया के बाली में नवंबर मध्य में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक में मुहर लगेगी। वहीं ट्विटर के साथ हुई डील के बाद एलन मस्क ने एक और एलान किया है। उन्होंने खुद ट्वीट करके कहा है कि प्रतिबंधित किए गए खातों पर फैसले के लिए जल्द ही ट्विटर में एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का गठन किया जाएगा। साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, इंडिगो की उड़ान 6ई-2131 (दिल्ली से बैंगलोर) विमान में संदिग्ध चिंगारी दिखाई दी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक। - फोटो : अमर उजाला
इंडोनेशिया में लगेगी भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर    
भारत और ब्रिटेन के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर इंडोनेशिया के बाली में नवंबर मध्य में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक में मुहर लगेगी। इस बैठक के इतर ब्रिटेन के नवनिर्वाचित पीएम ऋषि सुनक और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
एलन मस्क ने ट्विटर खरीद लिया है। - फोटो : अमर उजाला
एलन मस्क का एलान, बंद खाते कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल की समीक्षा के बाद ही दोबारा बहाल होंगे
ट्विटर के साथ हुई डील के बाद एलन मस्क ने एक और एलान किया है। उन्होंने खुद ट्वीट करके कहा है कि जल्द ही ट्विटर में एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का गठन किया जाएगा। यह काउंसिल कंटेंट मॉडरेशन से जुड़े फैसले लेगी। इस काउंसिल की समीक्षा के बाद ही बंद हो चुके खातों को दोबारा बहाल करने पर फैसला लिया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, टेक ऑफ के वक्त इंजन से निकली चिंगारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, इंडिगो की उड़ान 6ई-2131 (दिल्ली से बैंगलोर) विमान में संदिग्ध चिंगारी दिखाई दी। इसके बाद उसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक विमान में सभी यात्री सुरक्षित हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के कराची में मोबाइल कंपनी के दो कर्मचारियों की पीट-पीटकर हत्या
पाकिस्तान के व्यापारिक केंद्र कहे जाने वाले शहर कराची में सड़क पर होने वाले अपराध की एक और घटना सामने आई है। यहां गुस्साई भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक में एक मोबाइल कंपनी के दो कर्मचारियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार दोपहर को माचर कॉलोनी में हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
एकनाथ शिंदे - फोटो : Social Media
सत्ता बदलते ही शिंदे सरकार ने दिया गठबंधन महा विकास आघाड़ी को झटका
महाराष्ट्र में एक समय राज करने वाले गठबंधन महा विकास अघाड़ी के सत्ता से जाते ही शिंदे सरकार ने तगड़ा झटका दिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि सरकार ने महा विकास अघाड़ी गठबंधन के 25 नेताओं की सुरक्षा हटा दी है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
फाइल फोटो - फोटो : PTI
चीन के शंघाई के यांगपू जिले में सामूहिक कोविड जांच के आदेश, लॉकडाउन लागू
चीन में इस बार भी कोरोना देखा जा रहा है। यहां तीन वर्ष पूर्व वुहान से फैला कोरोना वायरस एक बार फिर सामने आया है, जिसके बाद शहर में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। इसी तरह चीन के व्यावसायिक शहर शंघाई के प्रशासन ने अपने यांगपू जिले के सभी 13 लाख लोगों की कोविड-19 की जांच के शुक्रवार को आदेश दिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सपा नेता आजम खां - फोटो : amar ujala
वनवास के छह साल बाद सियासी रण में आजम की वापसी मुश्किल, सपा को लगा झटका
मुस्लिमों में तगड़ी पकड़ रखने वाले और सपा के कद्दावर नेता आजम खां की विधानसभा की सदस्यता तो गई ही, साथ ही वे आगे छह साल तक चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे। गर्दिश के दौर से गुजर रहे आजम के सामने यह बड़ी चुनौती होगी कि वह अगले चुनाव तक क्या इसी पुराने अंदाज में अपनी वापसी कर पाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वापस आते ही घरवालों पर बरसे सलमान खान
टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन कुछ ना कुछ अलग देखने को मिल रहा है। यह शो शुरुआत से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को शो का वीकएंड एपिसोड प्रसारित किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
रूसी सेना का यूक्रेन में हमला - फोटो : Twitter/UkraineWorld
यूक्रेन में जैविक हथियारों पर भिड़े रूस-पश्चिमी देश, पुतिन बोले- खतरनाक दौर में दुनिया
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में जैविक हथियारों की मौजूदगी के आरोप लगाने के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों ने उन्हें खारिज कर दिया है। यूक्रेन में जैविक हथियारों को लेकर दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की यूक्रेन संबंधी तीसरी बैठक में भी भिड़ गए। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पिछली तीन तिमाहियों से उच्च स्तर पर पहुंची महंगाई से निपटना भारत के लिए परीक्षा, निवेश पर असर    
देश में उच्च महंगाई से पिछले 9 महीने से कोई राहत नहीं मिल रही है। इसका असर खपत व निवेश पर पड़ रहा है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के सदस्य शशांक भिड़े ने कहा कि बाहरी दबावों यानी आयातित महंगाई की वजह से पिछली तीन तिमाहियों से खुदरा महंगाई की दर ऊंची बनी हुई है। इससे निपटने के लिए बेहतर नीतिगत प्रयास जरूरी हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें