इस टी20 वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर कुमार ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है और अपने प्रदर्शन से सभी आलोचकों का मुंह बंद किया है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनके फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बयानबाजी हुई थी।
टी20 वर्ल्ड कप में अब तक भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में नीदरलैंड को 56 रन से शिकस्त दी। अब टीम इंडिया का सामना 30 अक्तूबर को पर्थ में दक्षिण अफ्रीका से होगा। पर्थ में तेज गेंदबाजों का दबदबा होता है। हाल ही में पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच में दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत मुकाबले में भी दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों के बीच बेहतर प्रदर्शन की होड़ रहेगी।
विज्ञापन
भारत के पास भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या जैसे तेज गेंदबाज हैं, वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पास कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल जैसे तेज गेंदबाज हैं। पर्थ की पिच को देखते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट एक स्पिनर को बैठाकर मार्को यानसेन और लुंगी एनगिडी में से किसी एक मौका दे सकता है।
विज्ञापन
इस टी20 वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर कुमार ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है और अपने प्रदर्शन से सभी आलोचकों का मुंह बंद किया है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनके फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बयानबाजी हुई थी। 19वें ओवर में भुवनेश्वर के रन लुटाने पर सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ा था। हालांकि, टी20 विश्व कप में अब तक भुवनेश्वर काफी किफायती साबित हुए हैं। न सिर्फ पावरप्ले, बल्कि डेथ ओवर्स में भी भुवी ने घातक गेंदबाजी की है।
भुवनेश्वर ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में चार ओवर में 5.50 की इकोनॉमी से सिर्फ 22 रन दिए थे और एक विकेट लिया था। वहीं, नीदरलैंड के खिलाफ भुवी ने तीन ओवर में तीन की इकोनॉमी से नौ रन दिए थे और दो विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सात ओवर किए हैं और उनकी 42 गेंदों में से 31 गेंदें डॉट रही हैं या यूं कहें उन पर कोई रन नहीं बना है। उनके डॉट बॉल का प्रतिशत 73.81 रहा है। यह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 राउंड में अब तक सबसे ज्यादा है।
गेंदबाज
कितनी
बॉल फेंकी
डॉट
बॉल
डॉट बॉल
प्रतिशत
भुवनेश्वर कुमार
42
31
73.81%
मार्क वुड
48
27
56.25%
हसन महमूद
48
27
56.25%
हारिस रऊफ
48
26
54.17%
तास्किन अहमद
42
24
57.14%
मोहम्मद शमी
48
24
50.00%
विज्ञापन
उनके बाद इंग्लैंड के मार्क वुड और बांग्लादेश के हसन महमूद का नंबर आता है। मार्क वुड और हसन दोनों ने अब तक आठ ओवर गेंदबाजी की है और उनकी 48 गेंदों में से 27 गेंदें (56.25%) डॉट रही हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के हारिस रऊफ हैं। इस विश्व कप में अब तक उनकी 54.17 प्रतिशत गेंदें डॉट रही हैं।
विज्ञापन
भुवनेश्वर ने इस टी20 विश्व कप में पावरप्ले में भी शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने पावरप्ले में पांच ओवर गेंदबाजी की है। इन 30 गेंदों में 25 गेंदों पर कोई रन नहीं बने। वहीं, पावरप्ले में भुवनेश्वर की गेंदों पर सिर्फ एक चौका लगा है। यानी पावरप्ले में भुवनेश्वर की 83.33 प्रतिशत गेंदें डॉट रही हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।
विज्ञापन
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भुवनेश्वर की खूब आलोचना की जा रही थी। यहां तक कि उन्हें टीम से बाहर करने की भी मांग की जा रही थी। भुवनेश्वर ने हार नहीं मानी और वह लगातार मेहनत करते रहे। आलोचकों के निशाने पर रहे भुवनेश्वर ने शानदार वापसी के बाद कहा- इतने सालों में एक बार चीजें खराब हो गईं, तो हो गईं। बात खत्म। मीडिया और कमेंटेटर बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन एक टीम के रूप में हम जानते हैं कि यह उतार-चढ़ाव का हिस्सा है।
भुवी ने कहा- अगर पिच मुश्किल होगी तो टी20 एक ऐसा प्रारूप है जहां गेंदबाजों के लिए और यहां तक कि बल्लेबाजों के लिए भी मुश्किल हो सकता है। चूंकि एशिया कप एक बड़ा टूर्नामेंट है, इसलिए आपका आंकलन लोग ज्यादा करते हैं। टी20 कप के दौरान मैं खुद को सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूर रखा हूं और मुझे नहीं पता कि सब कुछ किस बारे में लिखा गया है।