फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: नौ सेकेंड में जमींदोज होंगे ट्विन टावर, भारत-पाक के बीच आज महामुकाबला, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 28 Aug 2022 06:39 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर आज दोपहर 2:30 बजे जमींदोज हो जाएंगे। मुंबई की कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग और दक्षिण अफ्रीकी सहयोगी जेट डिमोलिशन ने टावरों के ध्वस्तीकरण की पूरी तैयारी कर ली। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला आज दुबई के उसी मैदान में होगा, जहां दोनों टीमें दस माह पहले टी-20 विश्वकप में भिड़ी थीं। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम टी-20 विश्वकप में मिली हार का बदला लेने के साथ ही एशिया कप में प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ छह साल से चले आ रहे विजय अभियान को भी जारी रखना चाहेगी। साथ ही कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की तारीखों को लेकर आज केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक होगी। सोनिया गांधी वर्चुअली रूप से शामिल होकर इस बैठक की अध्यक्षता करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
आज ढहा दिया जाएगा ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला

आज नौ सेकेंड में जमींदोज होंगे ट्विन टावर
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर आज दोपहर 2:30 बजे जमींदोज हो जाएंगे। मुंबई की कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग और दक्षिण अफ्रीकी सहयोगी जेट डिमोलिशन ने टावरों के ध्वस्तीकरण की पूरी तैयारी कर ली। 32 मंजिला एपेक्स (100 मीटर) व 29 मंजिला सियान (97 मीटर) टावर में 3700 किलोग्राम विस्फोटक लगाकर तारों से जोड़ दिया गया है। मुख्य तार को फाइनल बटन से जोड़ने के बाद ब्लास्टर टीम ध्वस्तीकरण को अंजाम देगी। 9 से 12 सेकेंड में ट्विन टावर मलबे के ढेर में तब्दील हो जाएंगे। एहतियात के तौर पर आसपास की सड़कों को दिनभर बंद रखा जाएगा। पूरे इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 13
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : अमर उजाला
10 महीने बाद फिर आमने-सामने भारत और पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला आज दुबई के उसी मैदान में होगा, जहां दोनों टीमें दस माह पहले टी-20 विश्वकप में भिड़ी थीं। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम टी-20 विश्वकप में मिली हार का बदला लेने के साथ ही एशिया कप में प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ छह साल से चले आ रहे विजय अभियान को भी जारी रखना चाहेगी। 2016 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को एक और 2018 में दो बार हराया था।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 13
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की तारीख पर आज होगा मंथन
दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद उठ रहे कांग्रेस के भविष्य और उसके अगले अध्यक्ष के सवालों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, आज कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष और पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों पर मंथन होगा। सूत्रों का ये भी कहना है कि बैठक के बाद तिथियों की घोषणा की भी संभावना है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 13
जेपी नड्डा। - फोटो : PTI

आज दो दिवसीय दौरे पर त्रिपुरा जाएंगे नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के लिए आज से दो दिवसीय दौरे पर आज त्रिपुरा जाएंगे। इस दौरान दौरान वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव अभी अभी छह महीने दूर हैं, लेकिन भाजपा ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य मंत्रिमंडल में हालिया बदलाव को देखते हुए उनका यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बैठकों के दौरान नड्डा अगले साल होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार करेंगे।   पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

6 of 13
कांग्रेस विधायक दल की बैठक - फोटो : ANI

झारखंड में सियासी घमासान के बीच देर रात हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक
झारखंड में सरकार के गिरने की आशंका के बीच विधायक भाजपा में न पहुंच जाएं, इसलिए सीएम सोरेन सभी विधायकों को खूंटी जिले में लतरातू डैम पर बने रिसॉर्ट में लेकर पहुंच गए। माना जा रहा था कि सोरेन विधायकों को वहीं रखेंगे, लेकिन सभी को चौंकाते हुए शाम में सभी विधायक रांची लौट आए जहां रात में सोरेन के आवास पर विधायकों की बैठक हुई।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 13
जमीयत उलमा-ए-हिंद। - फोटो : amar ujala

देशभर में 100 से अधिक स्थानों पर जमीयत की सद्भावना संसद आज
जमीयत सद्भावना मंच के बैनर तले देश के विभिन्न राज्यों में आज सौ से अधिक स्थानों पर सद्भावना संसद का आयोजन होगा। सद्भावना संसद के संबंध में जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी का कहना है कि यह देश की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण है जिसका स्पष्ट संदेश देश के सभी वर्गों को जोड़ना है।  पढ़ें पूरी खबर....

8 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

30 ट्रेनें आज से छह दिन तक रहेंगी रद्द
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल मानकनगर स्टेशन पर लूपलाइन के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम कराएगा। इसके चलते आज से ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान जहां छह दिन तक 30 ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा तो 36 गाड़ियों को बदले रूट से चलाया जाएगा। वहीं, चार गाड़ियां रिशेड्यूल की जाएंगी।   पढ़ें पूरी खबर....

 

9 of 13
सोनाली फोगाट को जबरन मादक पदार्थ पिलाता आरोपी। - फोटो : ANI

सोनाली को जबरदस्ती पिलाया था नशीला पदार्थ, नया वीडियो वायरल
भाजपा नेता व टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस ने कर्लीज क्लब के मालिक और ड्रग पैडलर को गिरफ्तार कर लिया है। गोवा पुलिस ने कर्लीज क्लब के शौचालय से 1.5 ग्राम सिंथेटिक ड्रग बरामद की है। इस मामले में सुधीर सांगवान, सुखविंद्र, एडविन नून्स, दत्ता प्रसाद गांवकर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस बीच क्लब में सोनाली को जबरदस्ती मादक पदार्थ पिलाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
नवजीत कौर ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की टॉप डिस्कस थ्रोअर नवजीत ढिल्लों पर तीन साल का बैन
भारत की टॉप डिस्कस थ्रोअर नवजीत ढिल्लों पर डोप टेस्ट में फेल होने के बाद तीन साल का बैन लगा दिया गया है। 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने के बाद ढिल्लों को पीएम मोदी ने शाबाशी दी थी, लेकिन हाल ही में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो की टॉप इंडियन प्लेयर, कजाकिस्तान में एथलेटिक्स इंट्रीग्रिटी यूनिट द्वारा आयोजित डोप टेस्ट में फेल हो गईं।
पढ़ें पूरी खबर... 

11 of 13
रजत सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

India’s Laughter Champion: दिल्ली के पॉमेडी किंग रजत सूद बने विजेता
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कॉमेडी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन का फिनाले दिल्ली के रजत सूद ने जीत लिया है। 'लाफ्टर के ग्रैंड फिनाले' में टॉप 5 फाइनलिस्ट पहुंचे। इनमें शामिल रहे, मुंबई से नितेश शेट्टी, मुंबई से जय विजय सचान, मुंबई से विघ्नेश पांडे, उज्जैन से हिमांशु बावंदर और दिल्ली से रजत सूद। कड़े मुकाबले के बीच शो के जज अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन ने टॉप 5 फाइनलिस्ट में से दिल्ली के रजत सूद को 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' की प्रतिष्ठित ट्रॉफी से सम्मानित किया और सोनी एंटरटेनमेंट चैनल की ओर से रजत सूद को 25 लाख रुपये का चेक दिया गया।   पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
श्रीलंका के हंबनटोटा में चीनी जासूसी जहाज। - फोटो : ANI

चीनी राजदूत पर बरसा भारत, कहा- श्रीलंका की आड़ में अपना एजेंडा ना चलाए
श्रीलंका को लेकर भारत और चीन में तकरार सामने आ गई है। श्रीलंका के आंतरिक मामलों में ‘‘हस्तक्षेप’’ करने के चीन के आरोप पर भारत ने पलटवार करते हुए उससे दृढ़ता से कहा कि कोलंबो को अब ‘‘सहयोग’’ की आवश्यकता है न कि किसी अन्य देश के एजेंडे को पूरा करने के लिए ‘‘अवांछित दबाव या अनावश्यक विवादों’’ की जरूरत है। भारतीय हाई कमिशन ने शनिवार को कोलंबो में चीनी राजदूत को संकटग्रस्त देश पर अनुचित दबाव बनाने और श्रीलंका के हंबनटोटा में चीनी जासूसी जहाज तैनात करने के मामले में विवाद भड़काने के लिए फटकार लगाई।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

13 of 13
रूस यूक्रेन युद्ध। - फोटो : Social media

यूक्रेन का रूसी ठिकाने पर बड़े हमले का दावा
यूक्रेन के लुहांस्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही हैदाई ने एक टेलीग्राम पोस्ट में दावा किया कि हमारे सैनिकों ने रूसी कब्जे वाले कादिवका शहर में एक होटल में स्थापित ठिकाने पर हमला किया है। उन्होंने यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र (जहां रूस का कब्जा है) में एक बेस को तबाह करके 200 रूसी हवाई पेराट्रूपर्स को मार दिया है। हैदाई का यह दावा ऐसे वक्त में आया है जब यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में रूस की प्रगति कथित रूप से ठप हो गई है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें