फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: राजनाथ सिंह और एस. जयशंकर नौसेना कमांडर सम्मेलन को आज करेंगे संबोधित, पंजाब के सीएम आएंगे दिल्ली, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Mon, 25 Apr 2022 06:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडर सोमवार से शुरू हो रहे चार-दिवसीय एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान हिंद महासागर क्षेत्र की स्थिति और इस पर रूस-यूक्रेन संघर्ष के संभावित प्रभावों पर चर्चा की जाएगी। वहीं आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्य को देखने आएंगे। साथ ही राजधानी में आज से मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता की वजह से कल से पारा चढ़ सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
राजनाथ सिंह और एस. जयशंकर नौसेना कमांडर सम्मेलन को आज करेंगे संबोधित, कमांडरों से भी करेंगे बातचीत
भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडर सोमवार से शुरू हो रहे चार-दिवसीय एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान हिंद महासागर क्षेत्र की स्थिति और इस पर रूस-यूक्रेन संघर्ष के संभावित प्रभावों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही देश की समुद्री सुरक्षा की व्यापक समीक्षा भी की जाएगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
10वीं और 12वीं में नॉन प्लान दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू - फोटो : amar ujala
दिल्ली: 10वीं-12वीं में दाखिले के लिए आज से शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया, 11 मई को आयोजित होगी परीक्षा
दिल्ली सरकार के स्कूलों में 10वीं और 12वीं में नॉन प्लान दाखिले के लिए सोमवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। दाखिले के लिए छात्रों को शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से फॉर्म प्राप्त कर अपने पास के स्कूल में जमा कराना होगा। पंजीकरण की अंतिम चार मई तय की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल
सीएम भगवंत मान अपने कैबिनेट के साथ आज आएंगे दिल्ली
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गये कार्य को देखने आएंगे। मान के साथ पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री के अलावा मुख्य सचिव, स्वास्थ्य व शिक्षा सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
जिग्नेश मेवाणी
गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को एक दिन की न्यायिक हिरासत, आज होगी जमानत अर्जी पर सुनवाई
कोकराझार की कोर्ट ने गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब सोमवार को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। असम पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे पहले गुजरात के कांग्रेस विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से बुधवार रात करीब 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
मौसम - फोटो : Social Media
दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, आज से चढ़ेगा पारा, बढ़ेगा गर्मी का सितम
राजधानी में सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता की वजह से कल से पारा चढ़ सकता है। हालांकि, शाम को बादल छाने के साथ आंधी तूफान आने से राहत मिल सकती है। सप्ताह के मध्य तक अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
Emmanuel Macron - फोटो : सोशल मीडिया
इमैनुएल मैक्रों की जीत, मैरिन ली ने स्वाकारी हार
इमैनुएल मैक्रों लगातार दूसरी बार फ्रांस के राष्ट्रपति के लिए निर्वाचित हो गए हैं। राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम मतदान में उन्होंने धुर दक्षिणपंथी मरीन ले पेन को मात दी। रविवार को वोटों के आरंभिक अनुमानों में मैक्रों को 58.8 फीसदी वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन केवल 41.2 प्रतिशत वोट हासिल कर सकीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
आशीष मिश्र - फोटो : अमर उजाला
आशीष मिश्र ने किया सरेंडर, जेल लेकर पहुंची पुलिस, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत
तिकुनिया हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से हाईकोर्ट की जमानत रद्द होने के बाद रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे और मुख्य आरोपी आशीष मिश्र ने एक दिन पहले ही सरेंडर कर दिया। नाटकीय घटनाक्रम के तहत चुपचाप सदर कोतवाली की जीप से आशीष मिश्र को जिला जेल ले जाया गया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
हनुमान चालीसा पाठ पर आर-पार - फोटो : Amar ujala
सांसद नवनीत राणा और उनके पति को 14 दिनों की जेल
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ पढ़ने पर अड़ीं अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को बांद्रा कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जमानत पर सुनवाई अब 29 अप्रैल को होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान जवान - फोटो : बासित जरगर
पुलवामा में 90 मिनट के भीतर तीन आतंकी ढेर, चार दिनों में 11 दहशतगर्दों का हो चुका है खात्मा
जिले के पाहू इलाके में रविवार की शाम सुरक्षाबलों ने डेढ़ घंटे की संक्षिप्त मुठभेड़ में लश्कर -ए-ताइबा के डिप्टी कमांडेंट आरिफ हजार उर्फ रेहान समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने दो एके सीरीज की राइफलें व एक पिस्टल बरामद की गई हैं। मारे गए दो अन्य आतंकियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
महंगाई से राहत की उम्मीद नहीं। - फोटो : सोशल मीडिया
नींबू रहेगा कड़वा और आम के दाम से खट्टे हो जाएंगे दांत
खुदरा बाजार में नींबू की कीमतें 400 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची हैं। अनुमान किया जा रहा था कि मई के मध्य तक नई फसल आ जाने से नींबू की कीमतों में गिरावट आ सकती है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि मार्च में अचानक तेजी से बढ़े तापमान के कारण नींबू की नई फसल में एक तिहाई से ज्यादा की गिरावट हो सकती है
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें