फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: सत्येंद्र जैन फुटेज लीक मामले में सुनवाई आज, IND-NZ के बीच तीसरा टी20, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 22 Nov 2022 07:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

धन शोधन मामले में तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन का सीसीटीवी फुटेज लीक होने के मामले की सुनवाई आज होगी। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल के अवकाश पर होने की वजह से सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने 19 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया था। वहीं, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज नेपियर में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था और दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने 65 रन से जीत हासिल की थी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के जरिए अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। रोजगार मेला-2 के तहत आयोजित इस समारोह के जरिए करीब तीन सौ अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 12
जेल में मसाज कराते सत्येंंद्र जैन। - फोटो : सोशल मीडिया

सत्येंद्र जैन का सीसीटीवी फुटेज लीक होने के मामले की सुनवाई आज
न शोधन के मामले में तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन का सीसीटीवी फुटेज लीक होने के मामले की सुनवाई आज होगी। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल के अवकाश पर होने की वजह से सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने 19 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया था।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज नेपियर में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था। वेलिंग्टन में आयोजित पहले टी20 में टॉस भी नहीं हो सका था। वहीं, दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने 65 रन से जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम सीरीज तो नहीं गंवा सकती, लेकिन सीरीज पर कब्जा करने के लिए उसे आखिरी मैच जीतना होगा।     पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी आज तीन सौ अधिकारियों-कर्मचारियों से करेंगे वर्चुअल संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के जरिए अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। रोजगार मेला-2 के तहत आयोजित इस समारोह के जरिए करीब तीन सौ अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगी सर्दी। - फोटो : amar ujala

पहाड़ों में हुई बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, इस सप्ताह और गिरेगा तापमान
दिल्ली में सोमवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह अधिकतम व न्यूनतम तापमान और अधिक गिरेगा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच जाएगा।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
तुषार गांधी (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI

तुषार गांधी का दावा, महात्मा गांधी की हत्या के लिए सावरकर ने गोडसे को बंदूक खोजने में मदद की थी
महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने दावा किया है कि स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर ने राष्ट्रपिता की हत्या के लिए नाथूराम गोडसे को एक ''कारगर बंदूक'' खोजने में मदद की थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने तुषार गांधी की इन टिप्पणियों को निराधार बताया है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

माननीयों के खिलाफ बढ़ रहे केस, UP सबसे आगे
सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नवंबर 2022 तक उत्तर प्रदेश में माननीयों पर सबसे अधिक 1,377 मामले दर्ज हैं। इसके बाद बिहार और महाराष्ट्र का स्थान आता है, जहां क्रमश: 546 और 482 मामले हैं। यह जानकारी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर एक रिपोर्ट में न्याय मित्र वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया और वकील स्नेहा कलिता ने दी।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

CM योगी आज देंगे 877 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान पहुंचेंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री जिले को 877.83 करोड़ की 755 परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे 509.55 करोड़ की 409 परियोजनाओं का लोकार्पण और 368.28 करोड़ की 346 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का शंखनाद भी माना जा रहा है।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
ऑनलाइन खरीदारी। - फोटो : iStock

ऑनलाइन खरीदारी में फेक रिव्यू पर 25 से सख्ती
ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अब ज्यादा बिक्री के लिए किसी उत्पाद या सेवा के लिए पैसा देकर रिव्यू (समीक्षा) लिखवाएंगी, तो बताना होगा कि ये ‘पेड रिव्यू’ हैं। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय इसके लिए 25 नवंबर से नया फ्रेमवर्क लागू करने जा रहा है। नए दिशा-निर्देशों के तहत, जो वेबसाइट समीक्षा में गड़बड़ियां जारी रखेंगी, उन्हें अनुचित कारोबारी तौर-तरीकों में शामिल माना जाएगा। उन पर उपभोक्ता आयोग दंडात्मक कार्रवाई कर सकता है।      पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : सोशल मीडिया

यूपी इनवेस्टर्स समिट : दिल्ली में आज सीएम योगी करेंगे लोगो और पोर्टल का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर का बनाने के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। इसके तहत यूपी इनवेस्टर्स समिट-2023 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम का आयोजन आज दिल्ली के सुषमा स्वराज प्रवासी भारतीय भवन में होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हो रहे इस कार्यक्रम में इन्वेस्टर्स की सुविधा के लिए दो पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा।     पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : PTI

कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद भी पार्टी दफ्तर से मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर नदारद
भले ही कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खरगे के रूप में 24 साल बाद एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है और वह चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार में उतरे भी हैं, इसके बाद भी पार्टी में गांधी परिवार का प्रभुत्व साफ दिखाई पड़ रहा है। एआईसीसी के शीर्ष नेता के बदल जाने के एक महीने बाद खरगे की तस्वीर अभी भी कांग्रेस मुख्यालय के आधिकारिक होर्डिंग बोर्ड से गायब है।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन। - फोटो : instagram.com/rterdogan

इराक और सीरिया पर जमीनी हमला कर सकता है तुर्किये
तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने सोमवार को संकेत दिया कि वह हवाई हमलों से परे और भी कार्रवाई कर सकते हैं। समाचार एजेंसी अनादोलू के अनुसार, राष्ट्रपति एर्दोगन उत्तरी इराक और उत्तरी सीरिया में आतंकवादियों को खत्म करने के लिए एक जमीनी सैन्य अभियान शुरू कर सकते हैं।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें