बेहद रहस्यमयी हैं हिमालय की ये पांच जगहें
- फोटो : iStock
कोंगका ला दर्रा
लद्दाख में स्थित कोंगका ला दर्रा पर जाना बेहद कठिन है। यह स्थान बर्फ से ढकी हुई है। साल 1962 में भारत और चीन के बीच युद्ध के बाद सहमति बनी थी कि दोनों देशों के सैनिक इस स्थान पर मार्च नहीं करेंगे। तब से ही यह स्थान वीरान है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कोंगका ला दर्रा पर कुछ सिद्ध पुरुष जाते हैं। इस स्थान पर यूएफओ उन्हें दिखाई देता है। अगर आप यूएफओ को देखना चाहते हैं, तो इस स्थान पर देख सकते हैं। बताया जाता है कि इस स्थान पर हर महीने एलियन आते हैं। लोगों के इस स्थान पर कम आने-जाने की वजह से यूएफओ में सवार होकर एलियन आते हैं। आज तक कोई भी यूएफओ के रहस्यों को सुलझा नहीं पाया है।