Amar Ujala Top News: अग्निपथ योजना को लेकर आज तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी, पूरी दुनिया में मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पढ़ें अहम समाचार
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में 25 करोड़ से ज्यादा लोग एक साथ मिलकर योग करेंगे। इस बार की थीम ‘मानवता के लिए योग’ है। वहीं नई सैन्य भर्ती योजना के खिलाफ कई राज्यों में व्यापक विरोध के बीच आज तीनों सेना प्रमुखों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग मुलाकात कर अग्निपथ योजना के साथ-साथ इसके कार्यान्वयन की अपनी योजना के बारे में जानकारी दे सकते हैं। साथ ही राहुल गांधी को आज फिर पांचवी बार ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। बीते चार बार में ईडी करीब 35 घंटे पूछताछ कर चुका है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
world yoga day (file photo)
- फोटो : पीटीआई
पूरी दुनिया में मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में 25 करोड़ से ज्यादा लोग एक साथ मिलकर योग करेंगे। इस बार की थीम ‘मानवता के लिए योग’ है। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था। इस तरह वर्ष 2019 के बाद इस साल सार्वजनिक तौर पर योग दिवस मनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 13
पीएम मोदी
- फोटो : Social media
अग्निपथ योजना को लेकर आज तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
तीनों सेना प्रमुखों के साथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग-अलग मुलाकात कर अग्निपथ योजना के साथ-साथ इसके कार्यान्वयन की अपनी योजना के बारे में जानकारी देने की संभावना है। नई सैन्य भर्ती योजना के खिलाफ कई राज्यों में व्यापक विरोध के बीच बैठकों की योजना बनाई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 13
राहुल गांधी को ईडी का समन
- फोटो : Social media
ईडी ने आज फिर राहुल गांधी को बुलाया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को चौथी बार नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष सुबह 11:05 बजे पूछताछ के लिए पेश हुए। उन्हें आज फिर बुलाया गया है। बीते चार बार में ईडी करीब 35 घंटे पूछताछ कर चुका है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व समर्थकों ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 13
गोपाल कृष्ण गांधी, फारूक अब्दुल्ला और शरद पवार
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक, शरद पवार ने बुलाई विपक्ष की बैठक
राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए आज भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी भी इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं। वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आह्वान पर आज ही विपक्ष की दूसरी बैठक होनी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 13
योग दिवस 2022
- फोटो : istock
जानें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कब और कैसे हुई
आज विश्व भर में लोग स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास कर रहे हैं। योग का महत्व कोरोना काल में और अधिक बढ़ गया। जब कोविड लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते थे। जिम बंद हो गए थे तब लोगों ने मन को शांत रखने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए घर पर ही योगाभ्यास किया। लेकिन इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत साल 2015 में हुई। जब पहली बार पूरी दुनिया में योग दिवस एक साथ मनाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 13
दिल्ली में आज बारिश की संभावना।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आज बारिश के आसार
दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तिथि 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचेगा। मानसून सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा है अभी यह नही लग रहा है कि इसकी आगे बढ़ने की प्रगति को रोक सकता है। मानसून देश के ज्यादातर हिस्सों में आगे बढ़ गया है। वहीं दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार से रविवार तक बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 13
परमबीर सिंह
- फोटो : ANI
सचिन वाजे को लेकर परमबीर सिंह ने किया बड़ा खुलासा
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उप मुख्यमंत्री सीएम अजीत पवार और एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आना तय माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 13
संयम, योग और सादगी के मिशाल हैं बाबा शिवानंद
- फोटो : अमर उजाला
योग के दम पर 126 साल की उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ हैं बाबा शिवानंद
126 साल की उम्र में भी पद्मश्री बाबा शिवानंद अपने सारे काम खुद करते हैं। स्वस्थ हैं और नियमित दिनचर्या का सख्ती से पालन करते हैं। बाबा शिवानंद की इतनी लंबी उम्र और अच्छी सेहत का श्रेय जाता है योग को। सूर्योदय से पहले बिस्तर छोड़ने वाले बाबा ने अपने जीवन का एक सदी से ज्यादा समय योग को दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 13
IGNOU
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्निवीरों को इग्नू का तोहफा
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) द्वारा अग्निवीरों को तीन वर्षीय बीए और बीकॉम की डिग्री ऑफर की जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत अग्निवीरों के लिए इस डिग्री को विशेष रूप से डिजाइन किया जा रहा है। डिग्री एनईपी के तहत बेशक डिजाइन होगी, लेकिन इसमें रिसर्च व ऑनर्स का विकल्प नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 13
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
भारत में समाचारों के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा
एक ओर पूरी दुनिया में मीडिया की न्यूज रिपोर्टों पर लोगों का भरोसा घटा है, वहीं भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जहां न्यूज के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। इसका खुलासा रॉयटर्स के सर्वे में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
12 of 13
Agniveer Recruitment
- फोटो : Amar Ujala
भारतीय सेना ने जारी की अग्निवीर भर्ती रैली की अधिसूचना
देश की रक्षा के लिए समर्पित होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत अग्निवीर (Agniveer) भर्ती रैली के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन में भर्ती रैली के लिए सभी जरूरी जानकारी दी गई है। भर्ती में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट JOININDIANARMY.NIC.IN पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
घाटी में 24 घंटे के भीतर सात दहशतगर्दों का सफाया
कश्मीर घाटी में रातभर चली दो मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने और तीन दहशतगर्दों को मार गिराया है। इनमें कुपवाड़ा में लश्कर के पाकिस्तानी समेत और दो आतंकी मारे गए हैं। यहां रविवार को दो पाकिस्तानी दहशतगर्द मारे गए थे। कुपवाड़ा में चार आतंकी मारे गए हैं। वहीं, पुलवामा में एक दहशतगर्द मारा गया। पढ़ें पूरी खबर...