फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: विरोध-प्रदर्शन के बीच अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव, यूजीसी ने पेशेवरों को दिया तोहफा, पढ़ें अहम समाचार

Fri, 17 Jun 2022 06:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रक्षा मंत्रालय ने अग्निपथ योजना को लेकर गुरुवार को एक बड़ा बदलाव किया है। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के लिए अधिकतम आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल तक कर दी है। यानी भर्ती के लिए अधिकतम आयुसीमा में दो साल की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूूजीसी) ने नौकरी के चलते पीएचडी नहीं कर पाने वाले पेशेवरों को बड़ी राहत दी है। साथ ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से तीन दिन तक राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के समर्थन में प्रचार करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव। - फोटो : Agency
विरोध-प्रदर्शन के बीच अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव
रक्षा मंत्रालय ने अग्निपथ योजना को लेकर गुरुवार को एक बड़ा बदलाव किया है। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के लिए अधिकतम आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल तक कर दी है। यानी भर्ती के लिए अधिकतम आयुसीमा में दो साल की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, युवाओं को अधिकतम आयु सेवा में दो साल छूट का यह फायदा सिर्फ पहले साल में ही मिलेगा।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 13
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग। - फोटो : सोशल मीडिया
यूजीसी ने पेशेवरों को दिया तोहफा
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नौकरी के चलते पीएचडी नहीं कर पाने वाले पेशेवरों को बड़ी राहत दी है। अब वर्किंग प्रोफेशनल नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम पीएचडी कर सकेंगे। इसमें पीएचडी प्रोग्राम में छह महीने का कोर्स वर्क रेगुलर मोड से करना होगा, जबकि थीसिस समेत अन्य रिसर्च वर्क पार्ट टाइम मोड से कर सकेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...


4 of 13
असम में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त। - फोटो : PTI
आज पश्चिम बंगाल की ओर मानसून के बढ़ने के आसार
भारी बारिश ने पूर्वोत्तर राज्यों के बड़े इलाकों में तबाही मचाई है। पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के बड़े इलाकों में गुरुवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक इस क्षेत्र में और बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी हिस्सों तथा राज्य के सभी उत्तरी जिलों की ओर बढ़ने का अनुमान है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 13
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI
आज से चुनाव मैदान में उतरेंगे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार से तीन दिन तक राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के समर्थन में प्रचार करेंगे। तीनों दिन के रोड शो में आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
झारखंड में संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा
झारखंड में पिछले हफ्ते हुई हिंसा से सबक लेते हुए, राजधानी और राज्य के अन्य संवेदनशील इलाकों में जुमे की नमाज से पहले गुरुवार को सुरक्षा कड़ी कर दी है। दंगा रोधी उपकरणों और वाटर कैनन से लैस करीब 5000 अतिरिक्त बलों को संवेदनशील स्थानों और धार्मिक स्थलों पर तैनात किया गया है। पुलिस ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकें।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 13
राहुल गांधी। - फोटो : Social media
राहुल गांधी से आज नहीं होगी पूछताछ
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से ईडी द्वारा की जा रही लगातार व गहन पूछताछ व कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से कांग्रेस का रोष बढ़ता जा रहा है। आज चौथी बार राहुल को तलब किया गया था। इस बीच राहुल गांधी ने ईडी से उनकी मां सोनिया गांधी की सेहत का हवाला देते हुए उन्हें 17 से 20 जून तक पूछताछ के लिए पेश होने से छूट देने का अनुरोध किया। ईडी ने राहुल की गुजारिश को मान लिया है।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
खाने का तेल - फोटो : pixabay
15 रुपये घटीं ब्रांडेड खाद्य तेलों की कीमतें
ब्रांडेड खाद्य तेल कंपनियों ने सोया, पाम और सूरजमुखी तेलों की कीमतों में प्रति लीटर 15 रुपये तक की कमी की है। मई के अंत से तेलों की आपूर्ति में सुधार से यह कदम उठाया गया है। कंपनियों का कहना है कि मई की तुलना में जून में मांग बढ़ने और आपूर्ति ज्यादा होने की उम्मीद है। इससे आने वाले समय में कीमतों में थोड़ी और कमी हो सकती है।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay
दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए करना होगा ये काम
राष्ट्रीय राजधानी में बिजली उपभोक्ताओं को दिल्ली सरकार की सब्सिडी योजना का लाभ उठाने या इस राहत को बंद करने के लिए अगले महीने से एक फॉर्म भरना होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने घोषणा की थी कि एक अक्टूबर के बाद बिजली सब्सिडी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जाएगी जो इसका विकल्प चुनते हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
परमाणु हथियार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : File Photo
परमाणु हथियारों पर खर्च में उल्लेखनीय वृद्धि 
परमाणु हथियारों के निर्माण व उनके रख-रखाव पर भारत ने एक साल में करीब एक अरब डॉलर (7799 करोड़ रुपये) से अधिक खर्च किए हैं। वैश्विक परमाणु हथियारों के खात्मे पर आईसीएएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के परमाणु हथियार संपन्न नौ देशों ने 2021 में अपने परमाणु हथियार कार्यक्रमों पर कुल 82.4 अरब डॉलर खर्च किए हैं, जो साल 2020 के मुकाबले आठ प्रतिशत ज्यादा है। 2021 में वैश्विक परमाणु हथियार खर्च में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
12th WTO Ministerial Conference - फोटो : ANI
विश्व व्यापार संगठन के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारत की बड़ी कामयाबी
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारत  की प्रचंड जीत ने विकसित देशों को उसके मुद्दों के आगे झुकने के लिए मजबूर कर दिया। विकासशील देशों और विकसित देशों में चर्चा के बाद, मंत्रिस्तरीय बैठक को मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, विश्व व्यापार संगठन सुधार, डिजिटल प्रौद्योगिकी, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण पर मसौदा मुद्दों पर विचार करने के लिए मजबूर किया। समझौते में भारत के कुछ मुद्दों को शामिल किया गया है। यह भारत के साथ-साथ विकासशील देशों के लिए एक बड़ी जीत है।  पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : twitter/@rbi
फ्रांस में भी चलेंगे यूपीआई और रुपे कार्ड
भारत में डिजिटल लेनदेन अब रिकॉर्ड स्तर पर चल रहा है, ज्यादातर लोग मोबाइल वॉलेट से ही भुगतान करते हैं। वहीं अब फ्रांस की सैर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही यहां यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और रूपे कार्ड स्वीकार किए जाएंगे।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

13 of 13
बारामूला एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला
हिजबुल के चार आतंकियों का खात्मा
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम व अनंतनाग में  वीरवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ में महिला शिक्षक रजनी बाला के हत्यारे समेत चार दहशतगर्द मारे गए। इसके साथ ही सरपंच व पंच दंपती की हत्या में शामिल एक आतंकी भी मारा गया है। शिक्षक के हत्यारे को तीन दिन की घेराबंदी के बाद मारने में सफलता मिली है। मारे गए सभी आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के थे, जिनसे हथियार बरामद किए गए हैं। इस साल अब तक 109 आतंकी मारे जा चुके हैं।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें