मुंडका इलाके में शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई। 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कई लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। वहीं, वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का सच सामने लाने के लिए अदालत के आदेश पर आज सुबह आठ बजे से सभी पक्षों की मौजूदगी में सर्वे की कार्यवाही शुरू होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज जारी किए जाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 12
मुंडका में आग।
- फोटो : अमर उजाला
मुंडका में भीषण अग्निकांड में 27 की मौत
मुंडका इलाके में शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई। 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या 12 बताई गई है। हादसे में दमकल विभाग के दो कर्मियों की भी मौत हुई है। कई लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 12
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद।
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी में सर्वे आज से शुरू
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का सच सामने लाने के लिए अदालत के आदेश पर आज सुबह आठ बजे से सभी पक्षों की मौजूदगी में सर्वे की कार्यवाही शुरू होगी। सर्वे की कार्यवाही से पहले शुक्रवार को एसीपी चेतगंज कार्यालय में पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने अधिवक्ता आयुक्त की मौजूदगी में हिंदू व मुस्लिम पक्ष के बीच बैठक की। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 12
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक आज से
राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है। बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार की शाम अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। शनिवार व रविवार को वे दो दिनों तक राममंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगें। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 12
CG Board Result 2022
- फोटो : Amar Ujala
छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज होंगे जारी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होने के साथ ही उन लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा, जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था। छात्र परिणाम जारी होने के बाद इसे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 12
गर्मी से बचने के लिए छाते का सहारा।
- फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने असानी चक्रवात का असर खत्म होते ही राजधानी में पारा चढ़ना शुरू हो गया है। इस कड़ी में शुक्रवार का दिन 42.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते पांच सालों में गर्म रहा। इससे पहले 2017 में पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लू चलने के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 12
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे (14, 15 व 16 मई) पर आज गोरखपुर आएंगे। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में 143 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे। जनसभा करके सरकार की उपलब्धियां भी गिनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 12
रेपो रेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
कर्ज की किस्त से नहीं मिलेगी राहत, रेपो दर में होगी 0.75 फीसदी की वृद्धि
बढ़ती महंगाई के बीच कर्ज की किस्त (ईएमआई) से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अगस्त तक रेपो रेट में बढ़ोतरी करेगा। एसबीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त तक केंद्रीय बैंक रेपो रेट में 75 बीपीएस यानी 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी करेगा। जून में इस वित्तवर्ष की दूसरी और अगस्त में तीसरी बैठक होगी। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 12
Narendra Modi, Sonia Gandhi
- फोटो : सोशल मीडिया
चिंतन शिविर पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
कांग्रेस चिंतन शिविर में सोनिया गांधी द्वारा मोदी सरकार पर निशाना साधने को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है, कांग्रेस देश के बारे में चिंतन करने के बजाय अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए आत्मचिंतन करे। पढ़ें पूरी खबर
10 of 12
एलन मस्क
- फोटो : अमर उजाला
फर्जी अकाउंट्स की गणना की वजह से ट्विटर सौदे पर फिलहाल रोक
इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर का सौदा किया था। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि यह सौदा फिलहाल रोक गिया गया है। इसके पीछे उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की लंबित जानकारी को कारण बताया है। मस्क ने कहा कि यह गणना बताती है कि प्लेटफॉर्म पर फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की संख्या पांच फीसदी से कम है। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि वे अब भी सौंदे के लिए प्रतिबद्ध हैं। पढ़ें पूरी खबर
11 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Agency
यूक्रेनी नौसेना ने काला सागर में रूसी जहाज को बनाया निशाना
रूस-यूक्रेन युद्ध के 79वें दिन रूसी सेना ने एक बार फिर पूर्वी यूक्रेन क्षेत्र में हमले बढ़ा दिए हैं। रूस ने चेर्निहीव पर हमला किया और स्कूलों को निशाना बनाया। इस बीच, काला सागर में यूक्रेनी नौसैनिक बलों ने एक हमले में रसद पहुंचाने वाले रूसी जहाज को क्षतिग्रस्त कर दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने शुक्रवार तड़के ये हमले तब शुरू किए जबकि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने को तैयार हैं ताकि समझौता हो सके। पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब किंग्स के आगे बैंगलोर के 'चैलेंजर्स' ने घुटने टेके
आईपीएल 2022 का 60वां मुकाबला पंजाब किंग्स ने अपने नाम किया। पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 54 रन की एकतरफा जीत हासिल की। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने पहले बल्लबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद उसके गेंदबाजों नें बैंगलोर को 155 के स्कोर पर रोक दिया। पढ़ें पूरी खबर...