फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: दिल्ली में इमारत में आग लगने से 20 से ज्यादा की मौत, पढ़ें चिंतन शिविर और ट्विटर डील समेत देश-दुनिया के अहम समाचार

Fri, 13 May 2022 11:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
दिल्ली के मुंडका इलाके में एक तीन मंजिला इमारत में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर शुरू हो गया है और एलन मस्क की ट्विटर डील फिलहाल अस्थाई रूप से स्थगित हो गई है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 7
मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के पास एक इमारत में लगी आग - फोटो : ani
दिल्ली: मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग
मुंडका इलाके में शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है। 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बताया जा रहा है कि कई लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचीं दमकल की 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इमारत में कई कंपनियों का कार्यालय और फैक्टरी है। आग लगने के बाद इन कार्यालय में काम करने वाले काफी लोग इमारत में फंस गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
Narendra Modi, Sonia Gandhi - फोटो : सोशल मीडिया
चिंतन शिविर पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
कांग्रेस चिंतन शिविर में सोनिया गांधी द्वारा मोदी सरकार पर निशाना साधने को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है, कांग्रेस देश के बारे में चिंतन करने के बजाय अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए आत्मचिंतन करे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
बाएं से- एचएस प्रणय, सात्विक, चिराग, लक्ष्य और श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
Thomas Cup: 73 साल में पहली बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। थाईलैंड के बैंकॉक में खेले जा रहे थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। 73 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 3-2 से हरा दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
आप विधायक अमानतुल्लाह खान - फोटो : amar ujala
अमानतुल्लाह खान को जमानत
दिल्ली की साकेत कोर्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत मिल गई है। अमानतुल्लाह को उनके पांच समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार किया गया था। उन पर दंगा भड़काने व सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद विधायक की पत्नी ने ट्वीट कर अपने पति की जान को खतरा बताया। विधायक व उनके समर्थकों को रात में कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने सभी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
कटड़ा से जम्मू आ रही बस में लगी आग - फोटो : संवाद
कटड़ा से जम्मू आ रही बस में लगी भीषण आग
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस में धमाके के बाद आग लग गई। आधार शिविर कटड़ा से तीन किलोमीटर की दूरी पर चलती बस में आग लगने से चार श्रद्धालुओं की जलकर मौत हो गई। 24 अन्य श्रद्धालु बुरी तरह से झुलस गए। कटड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला
फर्जी अकाउंट्स की गणना की वजह से ट्विटर सौदे पर फिलहाल रोक
इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर का सौदा किया था। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि यह सौदा फिलहाल रोक गिया गया है। इसके पीछे उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की लंबित जानकारी को कारण बताया है। मस्क ने कहा कि यह गणना बताती है कि प्लेटफॉर्म पर फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की संख्या पांच फीसदी से कम है। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि वे अब भी सौंदे के लिए प्रतिबद्ध हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें