फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: 'नेताजी' का अंतिम संस्कार आज, पीएम श्री महाकाल लोक का करेंगे लोकार्पण, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 11 Oct 2022 06:36 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री एवं प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे के बाद सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका सोमवार को सुबह 8.16 बजे गुरुग्राम के मेदांता हास्पिटल में निधन हो गया था। वहीं, मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। वह यहां शाम छह बजे के करीब पहुंचेंगे और लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर, उत्तर प्रदेश में बारिश से राहत के आसार अभी नहीं दिख रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए फिर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लखनऊ में बारहवीं कक्षा तक के सभी बच्चों के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
Mulayam Singh Yadav Died: आज दोपहर बाद तीन बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार, पीएम के आने की संभावना
सपा संरक्षक, पूर्व रक्षामंत्री एवं प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह 8.16 बजे निधन हो गया। उन्होंने मेदांता हास्पिटल गुरुग्राम में अंतिम सांस ली। उनका शव सैफई स्थित पैतृक आवास पर लाया गया है। यहां जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर बाद 3 बजे होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की चर्चा है। हालांकि अभी तक अधिकृत कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 12
भरूच में पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india
Mahakal Lok: पीएम मोदी आज उज्जैन आएंगे, स्वागत में सजी महाकाल की नगरी, ऐसा रहेगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। मंगलवार को शाम करीब 6 बजे पीएम उज्जैन पहुंच जाएंगे। लोकार्पण के बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच वे इंदौर पहुंचेंगे, इसके बाद यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
असम में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ा, डिब्रूगढ़ के कई हिस्सों में जलभराव। - फोटो : ANI
Weather Updates: यूपी के कई जिलों में आज भी अलर्ट, तेलंगाना में 2-3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में बारिश से राहत के आसार अभी नहीं दिख रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए फिर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश की चेतावनी की वजह से लखनऊ में बारहवीं कक्षा तक के सभी बच्चों के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 12
Indian team of the FIFA U-17 Women World Cup 2022 - फोटो : AIFF Media
FIFA U-17 Women World Cup 2022: अंडर-17 महिला फीफा विश्वकप की आज से शुरुआत, भारत सहित 16 टीमें ले रहीं हिस्सा
फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप में मेजबान भारत मंगलवार को यहां 2008 की उपविजेता और महिला फुटबाल में नंबर एक अमेरिका के खिलाफ जब अपना अभियान शुरू करेगा तो उसकी कोशिश इस मजबूत टीम को कड़ी टक्कर देने की होगी। भारत ने मेजबान के रूप में 16 टीमों के इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
IND vs SA: दिल्ली में आज इन रास्तों से बचकर निकलें, भारत-द अफ्रीका के मैच को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यातायात पुलिस ने मैच के दौरान रात तक मैच खत्म होने तक स्टेडियम के पास से न गुजरने की एडवाइजरी जारी की है।
पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 12
Amitabh Bachchan surprises fans - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब एएनआई
Amitabh Birthday: अमिताभ को बधाई देने देर रात 'जलसा' के बाहर उमड़े प्रशंसक, महानायक ने बाहर निकल किया अभिवादन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो चुके हैं। 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। बच्चन की देशभर के अलावा विदेशों में भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी बीच बॉलीवुड के महानायक को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए सोमवार देर रात मुंबई स्थित उनके आवास 'जलसा' के बाहर प्रशंसकों का हुजूम उमड़ा। अमिताभ ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और आधी रात को अपने आवास से बाहर निकलकर उन्हें सरप्राइज दे दिया।
पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 12
सत्येंद्र जैन - फोटो : फाइल फोटो
AAP: सत्येंद्र जैन की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है मामला
सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। सत्येंद्र जैन ने अपनी याचिका में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है।बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट में मंत्री सत्येंद्र जैन की उस याचिका को खारिज कर दिया गया था, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले को दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी।
पढ़ें पूरी खबर...
 

9 of 12
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : Agency (File Photo)
Ukraine Russia Crisis : यूक्रेन का रूस पर तंज, संयुक्त राष्ट्र की बैठक में बताया 'आतंकवादी देश'
संयुक्त राष्ट्र की बैठक में यूक्रेन ने रूस पर कड़ा तंज कसते हुए उसे 'आतंकवादी देश' बताया है। यूक्रेन में हुए रूस के ताजा हमलों के बाद तत्काल बुलाई गई इस बैठक में रूस की निंदा की गई। साथ ही पश्चिमी देशों ने रूस को 'आतंकवादी देश' निरुपित करते हुए मॉस्को को अलग-थलग करने की जरूरत पर जोर दिया। संयुक्त राष्ट्र में यह बहस रूस द्वारा यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर किए गए आंशिक रूप से कब्जे को लेकर को बुलाई गई थी।
पढ़ें पूरी खबर...
 

10 of 12
अनिल देशमुख - फोटो : एएनआई (फाइल)
Anil Deshmukh Bail: अनिल देशमुख की जमानत को चुनौती देने सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी, आज होगी सुनवाई 
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख की जमानत पर ग्रहण लग सकता है। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने के लिए  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट याचिका पर मंगलवार 11 अक्तूबर को सुनवाई करेगा।
पढ़ें पूरी खबर...
 

11 of 12
उज्जैन महाकाल मंदिर - फोटो : Social Media
श्री महाकाल लोक : सभ्यता के संरक्षण की यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे कॉरिडोर का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत के प्राचीनतम नगरों में एक, उज्जैन में श्री महाकाल लोक का उद्घाटन करेंगे। महाकालेश्वर मंदिर का यह नया स्वरूप भारत की ऐतिहासिक व सभ्यतागत राष्ट्र की यात्रा में एक महत्वपूर्ण घटना है।  इसके दो कारण हैं। पहला, आस्था और भक्ति पर आधारित। महाकालेश्वरजी, भगवान शिव की पूजा के लिए विख्यात ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख हैं। मंदिर को मध्यकाल में आक्रमणों का सामना करना पड़ा था। स्कंद पुराण में उल्लेखित रुद्रसागर झील भी प्रदूषित पानी का तालाब बन गयी थी।
पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

12 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
Jac Delhi: आज से नए छात्रों को पंजीकरण का मौका, इस बार चूके तो नहीं मिलेगा दूसरा चांस
दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आज से नए छात्रों को दाखिला का मौका मिलेगा। ऐसे छात्र जो आवेदन करने से चूक गए थे, उनके पास दो दिन का अवसर है। साथ ही जिन छात्रों ने आवेदन कर दिया है, वे अपने कॉलेज या कोर्स के विकल्प को बदल सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें