वायुसेना दिवस पर चंडीगढ़ के साथ शनिवार को पूरी दुनिया भारतीय वायुसेना के शौर्य को देखेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा चंडीगढ़ और आसपास के राज्यों से करीब 35 हजार लोग सुखना लेक पहुंचेंगे। वहीं देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक क्रेडिट गारंटी योजना (सीजीएसएस) को मंजूरी दी है। इसके तहत स्टार्टअप कंपनियों को बिना किसी गारंटी के 10 करोड़ रुपये तक का कर्ज मिल सकेगा। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दामों में तीन रुपये का इजाफा करने का फैसला लिया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
करतब दिखाते विमान।
- फोटो : अमर उजाला
आज दुनिया देखेगी वायुसेना का शौर्य, चंडीगढ़ में एयर शो
वायुसेना दिवस पर चंडीगढ़ के साथ शनिवार को पूरी दुनिया भारतीय वायुसेना के शौर्य को देखेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा चंडीगढ़ और आसपास के राज्यों से करीब 35 हजार लोग सुखना लेक पहुंचेंगे और एयर शो में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल की ताकत और तेजस की रफ्तार के साथ अन्य विमानों के करतब देखेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 11
स्टार्टअप
- फोटो : अमर उजाला
स्टार्टअप को बिना गारंटी 10 करोड़ तक का मिलेगा कर्ज
देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक क्रेडिट गारंटी योजना (सीजीएसएस) को मंजूरी दी है। इसके तहत स्टार्टअप कंपनियों को बिना किसी गारंटी के 10 करोड़ रुपये तक का कर्ज मिल सकेगा। सरकार ने योजना को अधिसूचित कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 11
सीएनजी स्टेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दामों में इजाफा
दिल्ली-एनसीआर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दामों में तीन रुपये का इजाफा करने का फैसला लिया गया है। नई कीमत लागू होने के बाद दिल्ली में प्रति किलो सीएनसी की कीमत 78.61 रुपये हो जाएगी, जो पहले 75.61 रुपये थी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में नई दरें लागू होते ही सीएनजी प्रति किलो 81.17 रुपये में हो जाएगी, जो अब तक 78.17 रुपये थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 11
गंगा एक्सप्रेसवे
- फोटो : Social Media
आज इंडियन रोड कांग्रेस का शुभारंभ करेंगे गडकरी और योगी
इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) का 81वां अधिवेशन 8 से 11 अक्तूबर तक राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। 11 साल बाद यूपी की मेजबानी में होने वाले आयोजन में दुनिया भर के 1500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। शनिवार की शाम 4 बजे केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 11
एमएसपी गारंटी कानून के लिए किसान आज तय करेंगे रणनीति
- फोटो : अमर उजाला
एमएसपी गारंटी कानून के लिए किसान आज तय करेंगे रणनीति
फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून बनवाने के लिए किसानों का दिल्ली बॉर्डर स्थित पंजाब खोड़ गांव में आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। मौसम खराब होने के बावजूद भी किसान डटे रहे, वहीं विभिन्न किसान संगठन के नेताओं ने एमएसपी गारंटी कानून के लिए ग्रुप मंथन किया। वह शनिवार को अपने आंदोलन की रणनीति का ऐलान करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 11
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : amar ujala
अनुसूचित जाति के लोगों को ध्वज प्रणाम कराएगा संघ
अनुसूचित जाति से जुड़े अंतिम व्यक्ति तक संघ की विचारधारा पहुंचाने के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कानपुर प्रांत इकाई की ओर से विशेष आयोजन किया जा रहा है। वाल्मीकि जयंती पर 9 अक्तूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत हिस्सा लेंगे। वे आठ को ही शहर आ जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
8 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
यूक्रेन ने पुतिन के जन्मदिन पर उड़ा डाले 18 रूसी तोपें और 8 टैंक
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे थे वहीं यूक्रेन के साथ जंग में उनकी सेना लगातार कब्जे में आए क्षेत्रों पर से नियंत्रण खोती जा रही थी। उधर, यूक्रेन ने इसी दिन रूस की 18 हॉवित्जर तोपें उड़ा दीं और आठ बड़े टैंक भी नष्ट कर दिए। यहां पढ़ें पूरी खबर...
9 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रात से ही शुरू हुई कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम
मौसम विभाग ने आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया था जिसका सिलसिला रात से ही शुरू हो गया। कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझन बारिश रुक-रुक कर हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन तक हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का दौर जारी रह सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
10 of 11
डॉ. मनीषा बाजपेयी की ‘राम चित्रायन’ पेंटिंग्स
- फोटो : Amar Ujala
रामचरित मानस की चौपाइयों को कलात्मक तरीके से युवाओं तक पहुंचाने की बेहतरीन कोशिश
देश में राम और रामायण को लेकर भले ही सियासत खूब होती हो, लेकिन इसके कलात्मक पक्ष और संदेशों को आम लोगों तक और खासकर युवा पीढ़ी तक ईमानदारी से पहुंचाने का काम बहुत कम ही लोग कर रहे हैं। अगर आपको रामायण के कुछ मशहूर दोहे और इसकी चौपाइयां समझनी हों तो देहरादून की कलाकार डॉ. मनीषा बाजपेयी की कला के ज़रिये समझ सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को विदेशी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है। शुक्रवार को पीटीआई के नेता तारिक शफी, हामिद जमान और सैफ नियाजी को साइबर अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...