फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: गुजरात में अंतिम चरण का मतदान आज, केंद्र ने जी-20 पर बुलाई सर्वदलीय बैठक, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 05 Dec 2022 06:53 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुजरात विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मदतान होगा। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में अपना वोट डालेंगे। वहीं, अगले साल सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करेगा। इसकी तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सभी दलों के सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन करेंगे। इसमें पार्टी के राजनीतिक एजेंडे को तय किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

Gujarat polls: विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान आज
गुजरात विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मदतान होगा। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में अपना वोट डालेंगे। अपने पैतृक राज्य के दौरे पर आए पीएम मोदी आज सुबह अहमदाबाद के रानिप स्थित निशान स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
G20 India - फोटो : g20.org

G-20 Summit: केंद्र ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक
अगले साल सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करेगा। इसकी तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सभी दलों के सुझाव लिए जाएंगे। इस पर चर्चा की जाएगी। रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से करीब चालीस पार्टियों के प्रमुखों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।     पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
भाजपा मुख्यालय में भाजपा महासचिवों की बैठक। - फोटो : ANI

पीएम मोदी आज करेंगे भाजपा की अहम बैठक की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन करेंगे। इसमें पार्टी के राजनीतिक एजेंडे को तय किया जाएगा, क्योंकि पार्टी खुद को राज्यों में अगले दौर के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार कर रही है।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
गुजरात चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

Gujarat Election: दूसरे फेज में मुख्यमंत्री समेत नौ मंत्रियों और इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान होगा। इनमें एक बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से लगने वाली सीटों का भी है, जिसमें आदिवासी बहुल पंचमहल भी है। इन क्षेत्रों में गुजरात की राजधानी गांधीनगर, अहमदाबाद, वडोदरा और दूध उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध आणंद भी शामिल है। इन 93 सीटों पर कांग्रेस, भाजपा और आप के कई दिग्गज मैदान में हैं।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
उपचुनाव (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

ByPoll: एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर मतदान आज
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के साथ ही आज पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतदान होगा। पांच राज्यों में जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें उत्तर प्रदेश की रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीटें शामिल हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : ANI

India-Germany Talk: जयशंकर और बेयरबॉक के बीच होगी अहम वार्ता
विदेश मंत्री एस जयशंकर और जर्मनी की उनकी समकक्ष एनालेना बेयरबॉक के बीच आज होने वाली वार्ता में चीन के साथ भारत के संबंध और यूक्रेन पर रूस के युद्ध के नतीजों पर चर्चा होने की संभावना है। बेयरबॉक दो दिवसीय यात्रा पर आज सुबह दिल्ली पहुंचेंगी।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

Sonali Phogat: सोनाली हत्याकांड में आज होगी सुनवाई
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या प्रकरण में गोवा की मापूसा अदालत में आज पहली बार सुनवाई होगी। दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस शुरू होगी। सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना है कि केस लड़ने के लिए हमने दो वकील किए हैं।     पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

Alert : दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ग्रेप का तीसरा चरण लागू
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की हवा एक बार फिर गंभीर स्थिति में पहुंच गई है। इसके चलते यहां तत्काल प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है। गैर जरूरी निर्माण व तोड़-फोड़ कार्यों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रेप लागू करने के लिए जिम्मेदार उप समिति की बैठक में यह फैसला किया गया और एनसीआर के सभी राज्यों को इसे लागू करने के लिए कहा गया है।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सोना (सांकेतकि तस्वीर)। - फोटो : iStock

Gold: सोने में निवेश का अच्छा समय, बेहतर मुनाफा कमाने का मौका
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच देश में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। 14 दिसंबर तक चलने वाले शादियों के सीजन में सोने की मांग बनी हुई है। मौजूदा वैश्विक और घरेलू हालातों की वजह से आगे भी इसमें तेजी रहने का अनुमान है। कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि यह सोने में निवेश करने का अच्छा मौका है क्योंकि अगले साल तक घरेलू बाजार में पीली धातु की कीमत 62,000 के स्तर पर पहुंच सकती है।     पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
इंग्लैंड के लिए जॉर्डन हेंडरसन, हैरी केन, बुकायो साका ने गोल दागे। - फोटो : FIFA World Cup/Twitter

FIFA World Cup: इंग्लैंड ने अफ्रीकी चैंपियन सेनेगल को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
इंग्लैंड ने कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने रविवार (चार दिसंबर) को चौथे प्री-क्वार्टर फाइनल में अफ्रीकी चैंपियन सेनेगल को 3-0 से हरा दिया। इंग्लैंड के लिए मैच में कप्तान हैरी केन, उपकप्तान जॉर्डन हेंडरसन और युवा स्टार बुकायो साका ने एक-एक गोल दागे। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला गत चैंपियन फ्रांस से होगा। फ्रांस ने तीसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में पोलैंड को 3-1 से हराया था।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
रूस-यूक्रेन युद्ध। - फोटो : Social media

यूक्रेन पर रूस के हमलों से दुनिया को अब तक 32 लाख करोड़ का नुकसान
यूक्रेन के निरस्त्रीकरण के लिए रूस के कथित विशेष सैन्य अभियान को 9 महीने और 10 दिन बीत चुके हैं। अमेरिका-यूरोप-यूक्रेन और रूस के लिए युद्ध के अपने-अपने मायने और नफे-नुकसान हैं। लेकिन, पूरी दुनिया को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। यह कीमत अब करीब 32 लाख करोड़ रुपये (4 ट्रिलियन डॉलर) हो चुकी है। जाहिर है, यूक्रेन को सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ा है।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें