फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dimple Yadav: डिंपल पर अखिलेश का लाखों का उधार, संपत्ति 39 करोड़ से ज्यादा, फिर भी दोनों बे-'कार'

Mon, 05 Dec 2022 12:16 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चुनावी हलफनामे के अनुसार डिंपल के पास लखनऊ और सैफई में जमीन है। पिछले साढ़े दस महीने में उनकी संपत्ति घटी है। आइए जानते हैं कि डिंपल ने हलफनामे में क्या-क्या बताया है? 
विज्ञापन
1 of 8
डिंपल यादव की संपत्ति - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव है। समाजवादी पार्टी की तरफ से डिंपल यादव, जबकि भाजपा ने सपा के ही पूर्व सांसद और विधायक रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। दोनों के बीच कड़ी लड़ाई बताई जा रही है। डिंपल के लिए ये चुनाव जीतना पारिवारिक प्रतिष्ठा का सबब बन चुका है। यही कारण है कि अपनी पत्नी के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जोरशोर से प्रचार-प्रसार किया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
खैर, आज हम आपको डिंपल यादव के बारे में बताएंगे।डिंपल कन्नौज से दो बार सांसद चुनी जा चुकी हैं, जबकि दो चुनाव में हार का भी सामना करना पड़ चुका है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान डिंपल ने कन्नौज से चुनाव लड़ा था, तब उन्हें भाजपा के सुब्रत पाठक ने हराया था।  
 
डिंपल ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। इसके मुताबिक उनके पास लखनऊ और सैफई में जमीन है। पिछले साढ़े दस महीने में उनकी संपत्ति घटी है। आइए जानते हैं कि डिंपल ने हलफनामे में क्या-क्या बताया है? 
 
विज्ञापन

3 of 8
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
पहली बार घटी डिंपल-अखिलेश की संपत्ति
2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने अपनी कुल संपत्ति 40 करोड़ 14 लाख से ज्यादा बताई थी। साढ़े दस महीने बाद ये घटकर 39 करोड़ 91 लाख 50 हजार 416 रुपये हो गई है। 2004 से अब तक अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने जितनी बार चुनावी हलफनामा दायर किया हर बार उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ। पहली बार ऐसा हो रहा है जब डिंपल-अखिलेश की संपत्ति में कमी आई है। 

 

4 of 8
डिंपल यादव और अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इस हलफनामे के मुताबिक डिंपल के पास सवा लाख का कंप्यूटर, करीब साठ साल के गहने तो हैं लेकिन कार या बाइक नहीं है। इसी तरह अखिलेश के नाम पर 76 हजार का फोन करीब साढ़े पांच लाख की व्यायाम मशीन है लेकिन उनके नाम पर भी कोई गाड़ी नहीं है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
अखिलेश और डिंपल - फोटो : अमर उजाला
लाखों के गहने, लखनऊ-सैफई में जमीनें
डिंपल के पास करीब 60 लाख रुपये के गहने हैं। इसमें सोने, चांदी, हीरे और मोती के आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ और सैफई में डिंपल के नाम जमीनें भी हैं। डिंपल ने 1993 में आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ से हाईस्कूल की पढ़ाई की है। इसके बाद 1995 में इंटरमीडिएट और 1998 में बीकॉम की डिग्री ली। 2012 और फिर 2014 में दो बार डिंपल कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुनी जा चुकी हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : Facebook/Dimple Yadav
अखिलेश ने डिंपल-मुलायम को दिया है उधार
अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल को 20 लाख का उधार दे रखा है। वहीं, पिता मुलायम सिंह यादव को दो करोड़ 13 लाख से ज्यादा का उधार दे रखा था। इसी तरह डिंपल ने भी गोविंद बल्लभ चतुर्वेदी और राम चतुर्वेदी नाम के दो लोगों का उधार दे रखा है। 
विज्ञापन

7 of 8
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : Facebook/Dimple Yadav
2009 से 2012 के बीच सात करोड़ रुपये बढ़ गई संपत्ति
डिंपल यादव ने 2009 में पहली बार चुनाव लड़ा था। फिरोजाबाद सीट से उन्होंने उपचुनाव में कांग्रेस के राजबब्बर का मुकाबला किया था। हालांकि, इस चुनाव में वह हार गईं थीं। तब उनके पास करीब चार करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इसके बाद 2012 में डिंपल ने दूसरी बार लोकसभा का चुनाव कन्नौज से लड़ा। कन्नौज की सीट से पहले अखिलेश यादव सांसद थे, लेकिन 2012 में मुख्यमंत्री बनने के लिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। तब हुए उपचुनाव में डिंपल यादव निर्विरोध जीत गईं थीं। उस वक्त डिंपल के पास नौ करोड़ तीन लाख रुपये की संपत्ति थी।
विज्ञापन

8 of 8
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Anoop Gupta
2014: जब दो साल में बढ़ी थी 19 करोड़ रुपये संपत्ति
2014 के लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव ने 28 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बताई थी।  महज दो साल में उनकी संपत्ति में 19 करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ।  2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भी डिंपल ने अपने चुनावी हलफनामे में संपत्ति की जानकारी दी है। इस दौरान उनकी संपत्ति में करीब नौ करोड़ रुपये का इजाफा हुआ था।  और यह बढ़कर 37 करोड़ 78 लाख पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें