फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: वायु प्रदूषण को लेकर नोएडा में स्कूल बंद, ट्विटर के खिलाफ आज होगी सुनवाई, पढ़ें अहम खबरें

Fri, 04 Nov 2022 07:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को काबू करने के तमाम जतन फेल हो गए हैं। हालात बेकाबू हो चले हैं। ग्रैप के तीसरे चरण की पाबंदियां बेमानी साबित हुई हैं लिहाजा दिल्ली में इसका चौथा चरण लागू कर दिया गया है। घुटन भरे माहौल के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में सांसों का संकट गहराता जा रहा है। वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट में ट्विटर के खिलाफ दायर की गई याचिका में अब कंपनी के नए मालिक एलन मस्क को भी प्रतिवादी बनाने की मांग की गई है। यह याचिका डिंपल कौल नाम की महिला की ओर से दायर की गई है। इस मामले पर सुनवाई आज के लिए सूचीबद्ध है। साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 2009 में लॉन्च किया गया रिसैट-2 (RISAT-2) उपग्रह ने संभावित प्रभाव बिंदु पर पृथ्वी के वायुमंडल में अनियंत्रित रूप से साढ़े 13 साल बाद फिर से प्रवेश किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

Delhi NCR Pollution : बेकाबू हालात, दिल्ली में डीजल वाहनों पर रोक, नोएडा में स्कूल बंद
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को काबू करने के तमाम जतन फेल हो गए हैं। हालात बेकाबू हो चले हैं। ग्रैप के तीसरे चरण की पाबंदियां बेमानी साबित हुई हैं लिहाजा दिल्ली में इसका चौथा चरण लागू कर दिया गया है। घुटन भरे माहौल के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में सांसों का संकट गहराता जा रहा है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
दिल्ली हाईकोर्ट। - फोटो : ANI

ट्विटर के खिलाफ मुकदमे में अब एलन मस्क को भी पार्टी बनाने की मांग, आज होगी सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट में ट्विटर के खिलाफ दायर की गई याचिका में अब कंपनी के नए मालिक एलन मस्क को भी प्रतिवादी बनाने की मांग की गई है। यह याचिका डिंपल कौल नाम की महिला की ओर से दायर की गई है। इस मामले पर सुनवाई आज के लिए सूचीबद्ध है।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
RISAT-2 का अंतिम कक्षा स्थलीय अनुरेखण। - फोटो : ISRO

इसरो के रिसैट-2 ने पृथ्वी के वायुमंडल में साढ़े 13 साल बाद फिर से प्रवेश किया
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 2009 में लॉन्च किया गया रिसैट-2 (RISAT-2) उपग्रह ने संभावित प्रभाव बिंदु पर पृथ्वी के वायुमंडल में अनियंत्रित रूप से साढ़े 13 साल बाद फिर से प्रवेश किया। इसरो ने कहा कि केवल 300 किलोग्राम वजन के उपग्रह ने 30 अक्तूबर को जकार्ता के पास हिंद महासागर में संभावित प्रभाव बिंदु पर पृथ्वी के वायुमंडल में अनियंत्रित होने के बाद फिर से प्रवेश किया।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
गुजरात विधानसभा चुनाव। - फोटो : ANI

गुजरात विधानसभा चुनाव : मोदी, बिखरा विपक्ष और त्रिकोणात्मक मुकाबला भाजपा की बन सकते हैं ताकत
गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए बेहद अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह प्रदेश में पार्टी का लगातार छह चुनाव जीतने और बीते 27 साल से सत्ता में बने रहने का रिकार्ड है। जाहिर तौर पर पार्टी इस सिलसिले को कायम रखना चाहेगी। हालांकि चुनाव दर चुनाव कम होती सीटों की संख्या और राज्य में कमजोर नेतृत्व जहां भाजपा की मुख्य चिंता हैं, वहीं पीएम का चेहरा, बिखरा विपक्ष और त्रिकोणात्मक मुकाबले की संभावना उसकी ताकत है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
इंद्राणी मुखर्जी के वकील रंजीत सांगले। - फोटो : ANI

इंद्राणी मुखर्जी के वकील का दावा, शीना बोरा अभी जिंदा है
बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के वकील रंजीत सांगले ने दावा किया कि शीना बोरा अभी भी जीवित है। सांगले ने मुंबई की सत्र न्यायालय में सुनवाई के दौरान यह दावा किया है। साथ ही सांगले ने कहा कि राहुल मुखर्जी और शीना बोरा सितंबर-अक्तूबर 2012 से संपर्क में हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
सम्मानित छात्र। - फोटो : अमर उजाला

मेधावी छात्र सम्मान : सीएम योगी के हाथों सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सीएम के हाथों सम्मान पाकर छात्र तो अभिभूत हो ही गए पर उनके साथ उनके अभिभावक भी भावुक हो उठे। मेधावियों के चेहरे खिल उठे। उम्मीदों का नया सूरज मानों आसमान में खिल उठा जिसकी चमक इन छात्र-छात्राओं की आंखों में साफ नजर आई। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों का सम्मान किया तो इस सभागार में माहौल पूरी तरह से बदल गया।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

 यूपी में 15 आयुष कॉलेजों की मान्यता खतरे में
उत्तर प्रदेश में 15 आयुष कॉलेजों की मान्यता खतरे में हैं। केंद्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद की केंद्रीय टीम के निरीक्षण में इन कॉलेजों में खामियां मिली हैं। हालांकि इन कॉलेजों को खामियां दूर करने का अंतिम मौका दिया गया है।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट: कोरोना काल में देश के 20 हजार से अधिक स्कूल हुए बंद
कोरोना काल में 2020-21 के दौरान देशभर में 20 हजार से अधिक स्कूल बंद हुए और पिछले साल की तुलना में शिक्षकों की संख्या में 1.95 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। शिक्षा मंत्रालय की बृहस्पतिवार को जारी नई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) की 2021-22 के लिए स्कूली शिक्षा की रिपोर्ट के मुताबिक 2020-21 में 15.09 लाख की तुलना में 2021-22 में देश में सिर्फ 14.89 लाख स्कूल बचे। इसमें मुख्य रूप से निजी और अन्य प्रबंधन वाले स्कूल बंद हुए।    पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय। - फोटो : सोशल मीडिया

आठ लाख मुखौटा कंपनियों पर ताला, 40000 का पंजीकरण रद्द 
पंजीकरण कराने के 6 माह बाद भी कारोबार शुरू नहीं करने वाली 40,000 कंपनियों का पंजीकरण रद्द किया गया है। इनमें 7,500 दिल्ली व हरियाणा में पंजीकृत थीं। इसके अलावा, 8 लाख कंपनियों ने कारोबार बंद कर दिया।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
लॉन्ग मार्च के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : PTI

इमरान खान पर कातिलाना हमला, पैर में लगी गोली
पाकिस्तान में सनसनीखेज घटनाक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (70) बृहस्पतिवार को कातिलाना हमले में बाल-बाल बच गए। इमरान को दाएं पैर में गोली लगी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि इमरान के दो सहयोगियों समेत पांच लोग घायल हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
गाजा पट्टी ने इस्राइल पर दागे रॉकेट। - फोटो : ANI

बेंजामिन नेतन्याहू के इस्राइल चुनाव जीतने के बाद गाजा पट्टी ने किया हमला
बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा इस्राइल का चुनाव जीतने के कुछ ही समय बाद गाजा पट्टी की ओर से इस्राइल के शहरों पर चार रॉकेट दागे गए। जिनमें से एक को आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली द्वारा रोक दिया गया। द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में इस्राइली रक्षा बलों ने कहा कि वे आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली के बारे में स्पष्ट नहीं थे, लेकिन बाद में अपने बयान की पुष्टि की।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें