Optical Illusion Hindi: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें हर दिन वायरल होती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज का मतलब होता है आंखों का धोखा देने वाली तस्वीरें। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली फोटोज को देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिर इस तस्वीर में क्या है? इन तस्वीरों में छिपी पहेली को बेहद कम लोग ही सुलझा पाते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें दिख रहे बैल का मालिक कहां पर है। इस तस्वीर में एक बैल दिखाई दे रहा है। तेज दिमाग वाले लोग भी इस तस्वीर को देखने के बाद शायद ही सही जवाब दे पाएं। आइए देखते हैं कि तस्वीर में बैल का मालिक कहां पर बैठा है।