फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: सीएम योगी रखेंगे रामलला के गर्भगृह की पहली शिला, केके के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Wed, 01 Jun 2022 06:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर गायक केके का निधन हो गया है। सिंगर ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वहीं, आज रामनगरी अयोध्या में उत्साह का माहौल होगा। सीएम योगी रामलला के गर्भगृह की पहली शिला रखेंगे। इसके साथ ही  मंदिर आंदोलन की सुदीर्घ यात्रा का स्वर्णिम पड़ाव भी पूरा हो जाएगा। साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और उनकी मंगेतर जया भारद्वाज आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
सिंगर केके का निधन। - फोटो : अमर उजाला

मशहूर गायक केके का 53 साल की उम्र में निधन
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर गायक केके का निधन हो गया है। सिंगर ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक सिंगर कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। लेकिन कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद वह गिर पड़े। गायक की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
सीएम योगी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला।

आज सीएम योगी रखेंगे रामलला के गर्भगृह की पहली शिला
रामनगरी में उत्साह का माहौल है। आज अयोध्या में एक और इतिहास बनने जा रहा है। बहुप्रतीक्षित श्रीरामलला के गर्भगृह (घर) के निर्माण के शुभारंभ के साथ ही मंदिर आंदोलन की सुदीर्घ यात्रा का स्वर्णिम पड़ाव भी पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह अभिजीत मुहूर्त, मृगशिरा नक्षत्र व आनंद योग में गर्भगृह के लिए पहली शिला पूजन-अर्चन के बाद रखेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...


4 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

आज से होंगे ये छह बड़े वित्तीय बदलाव
जून महीने की पहली तारीख से वित्तीय क्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव होंगे। इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इनमें एसबीआई, एक्सिस बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के कर्ज से लेकर अन्य कई तरह के परिवर्तन होंगे। इसमें होम लोन, पर्सनल लोन सहित अन्य कई बदलाव होंगे जिससे आपको महीने में ज्यादा भुगतान करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

आज पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी फूलों की घाटी
उत्तराखंड में यूनेस्को की विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए खुलने जा रही है। पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्यटकों की सभी जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा। फूलों की 300 से ज्यादा प्रजातियों को समेटे फूलों की घाटी बुधवार से पर्यटकों का इस्तकबाल करेगी।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
जया भारद्वाज और दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया

आज दीपक की दुल्हनिया बनेंगी दिल्ली की जया
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और उनकी मंगेतर जया भारद्वाज आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित फाइव स्टोर होटल में उनकी शादी होगी।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल - फोटो : अमर उजाला

सरकार जल्द लाएगी जनसंख्या नियंत्रण विधेयक
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र सरकार जल्द ही देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक विधेयक लाएगी। खाद्य-प्रसंस्करण मंत्री ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में गरीब कल्याण सम्मेलन के दौरान इसका एलान किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य का नेतृत्व केंद्रीय योजनाओं को भी लागू नहीं करा पाया है।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
सत्येंद्र जैन को केजरीवाल ने दी क्लीन चिट
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी का बचाव किया। उन्होंने जैन पर लगे सभी आरोपों को फर्जी बताते हुए गिरफ्तारी के पीछे की वजह को सियासी बताया है। मुख्यमंत्री का दावा है कि जैन पर लगे आरोपों में अगर थोड़ी भी सच्चाई होती तो उन्होंने खुद ही जैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की होती। इसके हक में उन्होंने हाल में ही पंजाब सरकार की आप सरकार के एक मंत्री और 2015 में दिल्ली के मंत्री की बर्खास्तगी का उदाहरण भी दिया।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
एनओपीडी के पुलिस उपाधीक्षक क्रिस्टोफर गुडली। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
अमेरिका में फिर गोलीबारी की घटना
अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। बीते मंगलवार को ही टेक्सास के उवाल्डे में एक प्राथमिक स्कूल में 21 लोगों की हत्या के ठीक एक सफ्ताह बाद मंगलवार रात लुइसियाना के न्यू ऑरलियन्स में एक हाई स्कूल के बाहर तीन लोगों को गोली मार दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है जबकि दो पुरुष घायल हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
शिक्षिका रजनीबाला के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

घाटी में शिक्षिका की हत्या से गम और गुस्सा
सांबा के नानके चक गांव में मातम पसरा है। विलाप में डूबे परिवार वाले पूछ रहे हैं, रजनी ने क्या गुनाह किया था। वो तो शिक्षक थी। बच्चों को पढ़ाती थी। उसने किसी का क्या बिगाड़ा था। हत्यारों ने सभी का भरोसा तोड़ दिया। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने दूर-दूर से पहुंचे रिश्तेदारों और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
रक्षा मंत्रालय - फोटो : Social Media

वायुसेना के पास आने वाला है यह खतरनाक अस्त्र
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड को एस्ट्रा एमके-आई (Astra MK-I) मिसाइल सिस्टम के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इस तकनीक की मिसाइलों को भारतीय वायुसेना और नौसेना के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इन एयर-टू-एयर मिसाइलों को लड़ाकू विमानों के जरिए बिना दुश्मन के क्षेत्र में जाए ही उस पर दागा जा सकता है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
राज्यसभा चुनाव 2022 - फोटो : Amar Ujala

सुभाष चंद्रा और कार्तिकेय ने राज्यसभा चुनाव को बनाया दिलचस्प
राज्यसभा चुनाव में सबकी निगाहें राजस्थान और हरियाणा पर हैं। दोनों राज्यों की छह सीटों के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मीडिया जगत के दिग्गज सुभाष चंद्रा और कांग्रेस में रहे विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय के भाजपा के समर्थन से मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें