प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के हिसार में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और पहली वाणिज्यिक उड़ान को रवाना करेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में कल से फिर गर्मी का सितम शुरू होगा। पारा 3-5 डिग्री तक चढ़ सकता है। वहीं, झारखंड के हजारीबाग में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद तनाव बना हुआ है। तेलंगाना में आज से एससी श्रेणीकरण कानून लागू होने जा रहा है। वहीं, नासा ने पृथ्वी की चार खूबसूरत अंतरिक्षीय तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें भारत भी शामिल है। इस्राइल ने गाजा पर हमले तेज कर दिए हैं और कथित तौर पर हमास के 90 ठिकानों को निशाना बनाया है। उधर, एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चीन ने अमेरिका के बुनियादी ढांचे पर साइबर हमलों की बात एक गुप्त बैठक में स्वीकार की है। बशर अल-असद के शासन के अंत के चार महीने बाद सीरिया के नए राष्ट्रपति ने यूएई का पहला दौरा किया। वहीं, अमेरिका की चीन पर सख्ती से भारतीय ई-कॉमर्स को नए अवसर मिले हैं। खेल जगत की बात करें तो आईसीसी ने अफगान विस्थापित महिला क्रिकेटरों की मदद के लिए टास्क फोर्स गठित की है। प्रियदर्शन ने नए प्रोजेक्ट ‘भूत बंगला’ पर बात की और कहा कि अब परिवार को थिएटर लाना सबसे बड़ी चुनौती है। वहीं, मुंबई में पेयजल संकट गहराया हुआ है और नगर निगम ने टैंकर हड़ताल के बीच आपदा अधिनियम लागू कर पानी घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...