फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज संसद से बजट पास होगा; CG में 30 नक्सली ढेर; अमेरिकी संघीय शिक्षा विभाग बंद होगा; गाजा में 91 मरे

Fri, 21 Mar 2025 06:15 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
देश-विदेश की बड़ी खबरों में आज संसद से बजट पारित कराने की कवायद सबसे अहम खबर बनी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर भी बड़ी घटना के तौर पर सुर्खियों में आई। अंतरराष्ट्रीय खबरों में सबसे बड़ी घटना अमेरिका और गाजा से सामने आई। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय शिक्षा विभाग को बंद करने का एलान किया है। पश्चिम एशिया के गाजा में इस्राइली सेना की कार्रवाई में 91 लोगों की मौत की खबर भी चर्चा में रही। मौसम का समाचार भी चर्चा में है। मार्च खत्म होने से पहले ही भारत के कई हिस्से में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी की है। खराब उत्पाद बेचने के मामले में फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों के खिलाफ छापेमारी की खबर भी बड़ी सुर्खियों में शामिल है। शिक्षा जगत में शिक्षण संस्थानों से मिलने वाली डिग्रियों और महिलाओं की सैनिटरी पैड पर यूजीसी के निर्देशों की खबर भी चर्चा में रही। कारोबार जगत में शेयर बाजार का मजबूत बढ़त के साथ बंद होना सर्वाधिक चर्चित घटना रही। खेल जगत में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) को पहली महिला अध्यक्ष मिलने की खबर चर्चा में है। राज्यों से आने वाली खबरों में नागपुर हिंसा का संभावित बांग्लादेश कनेक्शन और जम्मू-कश्मीर के राजोरी में पुलिस गश्ती दल पर आतंकी हमला भी चर्चा में रही। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने अब असम में 24 घंटे दुकान खुला रखने को मंजूरी दी है, पूर्वोत्तर की ये खबर भी चर्चा में है। मनोरंजन जगत की बड़ी घटनाओं में राणा दुग्गुबाती और विजय देवरकोंडा सहित 25 सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर की खबर चर्चा में है। इन पर अवैध सट्टेबाजी मामले में कार्रवाई हो रही है। एक अन्य अंतरराष्ट्रीय खबर में भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को ओवरटाइम नहीं मिलने की खबर भी चर्चा में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें
विज्ञापन

2 of 12
कल संसद में बड़ा दिन, भाजपा का सांसदों को निर्देश - फोटो : ANI

Parliament: आज पास होगा बजट, भाजपा और कांग्रेस ने जारी किया व्हिप; लोकसभा में लागू होगा गिलोटिन

संसद के बजट सत्र में आज सरकार बजट पारित कराने के प्रयास करेगी। बजट पास होने से पहले भाजपा और कांग्रेस ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया किया है। दोनों दलों ने अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा लोकसभा में आज गिलोटिन भी लागू होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 12
नक्सली मुठभेड़ - फोटो : एएनआई

CG Encounter: बीजापुर और कांकेर में दो अलग-अलग मुठभेड़, 30 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई है। अलग-अलग मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए। वहीं, एक जवान बलिदान हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
संघीय अमेरिकी शिक्षा विभाग को बंद करने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते राष्ट्रपति ट्रंप - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

Donald Trump: ट्रंप का एक और फरमान, अब संघीय शिक्षा विभाग बंद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़े फरमान पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस कार्यकारी आदेश पर ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद अमेरिका के संघीय शिक्षा विभाग पर ताला लग जाएगा। इसके अलावा ट्रंप ने बीते तीन साल से अधिक समय से युद्ध की विभीषिका झेल रहे देश- यूक्रेन के साथ भी खनिज को लेकर अहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की बात कही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 12
इस्राइली सेना का हमला (फाइल) - फोटो : पीटीआई

West Asia Unrest: यमन ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें, गाजा में IDF के हमले में अब तक 91 मरे

इस्राइल-हमास के बीच संघर्ष विराम समझौता टूटने के बाद तनाव और बढ़ता जा रहा है। इसी बीच इस्राइली सेना ने यमन से हूती विद्रोहियो के हमले का दावा किया। सैनिकों ने बताया कि यमन से एक मिसाइल लॉन्च की गई, जिसके बाद मध्य यरुशलम और इस्राइल के अन्य हिस्सों में हवाई हमले का सायरन बजने लगा। गाजा में जमीनी कार्रवाई में अब तक 91 लोगों की मौत हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 12
बढ़ता तापमान चिंताजनक - फोटो : अमर उजाला

Weather: भारत में समय से पहले चलने लगी लू, फरवरी की गर्मी ने 125 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत में समय से पहले ही लू चलने के कारण चिंता गहराने लगी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक देश के कई हिस्सों में पारा 43 डिग्री के पार जा चुका है। आईएमडी के अनुसार, फरवरी की गर्मी ने 125 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 12
नागपुर में औरंगजेब के विवाद को लेकर भड़की हिंसा। - फोटो : PTI

Nagpur: नागपुर हिंसा में बांग्लादेश कनेक्शन का खुलासा

साइबर विभाग ने सांप्रदायिक अशांति भड़काने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री वाले 140 से अधिक पोस्ट और वीडियो की पहचान की है। साथ ही अफवाह फैलाने और हिंसा भड़काने के मामले में 34 सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
किर्स्टी कोवेंट्री - फोटो : Kirsty Coventry (instagram-screengrab)

IOC: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को इस पद पर चुनी जाने वाली पहली महिला

किर्स्टी कोवेंट्री को गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है। वह इस पद पर निर्वाचित होने वाली पहली महिला और अफ्रीकी बन गई हैं। कोवेंट्री आईओसी की 10वीं अध्यक्ष हैं और इस पद पर नियुक्त होने वाली सबसे युवा हैं। वह 24 जून को थॉमस बाक की जगह पद संभालेंगी। वर्तमान अध्यक्ष बाक 12 वर्षों से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
'ग्रोक' के विवादित कंटेंट के लिए एक्स ही जिम्मेदार - फोटो : X / @VPIndia

Grok Row: एआई टूल 'ग्रोक' के विवादित कंटेंट के लिए एक्स ही जिम्मेदार; विवाद के बीच सरकारी सूत्रों का बड़ा दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल ग्रोक की तरफ से बनाए गए सभी कंटेंट के लिए जिम्मेदार हो सकता है। एक सरकारी सूत्र के अनुसार, इस मामले पर जल्द ही कानूनी राय तय की जाएगी। हाल ही में, कुछ उपयोगकर्ताओं ने एक्स पर भारतीय नेताओं से जुड़े सवाल ग्रोक से पूछे, जिनके जवाब कई बार विवादास्पद पाए गए। सूत्र ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से इस बारे में बातचीत कर रहा है ताकि इसके काम करने के तरीके को समझा और आंका जा सके। यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
सेंसेक्स - फोटो : Agency

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ हुआ बंद; सेंसेक्स 899 अंक चढ़ा, निफ्टी 23150 के पार पहुंचा

रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी से बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार चौथे कारोबारी सत्र जारी रहा। सेंसेक्स 899 अंक की छलांग लगाकर करीब सवा महीने बाद फिर 76,000 के पार बंद हुआ। निफ्टी भी 23,000 के पार पहुंच गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
राणा दुग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

Illegal Betting Apps: दुग्गुबाती, देवरकोंडा सहित 25 सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर, सट्टेबाजी एप के प्रचार का आरोप

तेलंगाना पुलिस ने राणा दुग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और मंचू लक्ष्मी सहित करीब 25 मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों के खिलाफ एफआई आर दर्ज की है। इन पर कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी एप को बढ़ावा देने के आरोप है। तेलगांना पुलिस ने जिन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है उनमें छह टॉलीवुड सितारे शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

12 of 12
सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर (फाइल) - फोटो : PTI

Sunita Williams: नौ माह अंतरिक्ष में अटके रहे सुनीता-बुच को नहीं मिलेगा ओवरटाइम; ये है नासा का नियम

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर सुरक्षित के बाद एक बार फिर यह सवाल सुर्खियों में है कि क्या नौ महीने तक अंतरिक्ष में अटके रहने के बदले उन्हें कोई ओवरटाइम मिलेगा? तो इसका सीधा-सा जवाब है कतई नहीं। वैसे तो अंतरिक्ष यात्रियों का काम बेहद जोखिम भरा होता है लेकिन बात वेतन की आती है तो अमेरिकी नियम-कायदे उन्हें व्यावसायिक यात्रा पर निकले किसी सरकारी कर्मचारी के बराबर ही मानते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें