फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से नया वित्त वर्ष; कठुआ में आतंकियों से मुठभेड़ जारी और बंगाल में सिलेंडर विस्फोट में सात की मौत

Tue, 01 Apr 2025 07:00 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो रही है। यानी आम बजट में घोषणाएं मंगलवार से लागू हो जाएंगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। उधर, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में गैस सिलेंडर विस्फोट से सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक लू के दिनों में बढ़ोतरी की आशंका जताई है। वहीं, म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप से अब तक 2,065 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मलबे में फंसे लोगों के जीवित बचने की उम्मीद कम होती जा रही है। उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह तीसरी बार चुनाव लड़ते हैं, तो वह ओबामा के खिलाफ लड़ना चाहेंगे। आईपीएल की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 24वीं बार हराकर वानखेड़े में 10वीं जीत दर्ज की। वहीं, उत्तर प्रदेश में अब ‘एक तिथि, एक त्योहार’ नियम लागू होगा, जिससे सभी पर्व बनारस पंचांग के आधार पर तय होंगे। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
विज्ञापन

2 of 12
आयकर - फोटो : अमर उजाला
New Rules: इनकम टैक्स से लेकर यूपीआई और क्रेडिट कार्ड तक...आज से क्या-क्या बदलेगा; यहां जानें हर सवाल का जवाब
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत हो रही है। इसका मतलब है कि आम बजट की घोषणाएं मंगलवार से लागू हो जाएंगी। इस वित्त वर्ष से कई अहम बदलाव हो रहे हैं, जो करदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों, उपभोक्ताओं पर सीधा असर डालने वाली हैं। सबसे बड़ा बदलाव आयकर व्यवस्था में है। नई कर व्यवस्था लागू होने के साथ ही अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। वेतनभोगियों के लिए यह सीमा 75 हजार के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ 12.75 लाख रुपये हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
अंबे नाल से सटे इलाके को घेरकर बैठे सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
Kathua Encounter: कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पंजतीर्थी इलाके में छिपे आतंकी
उज्ज दरिया के किनारे पंजतीर्थी इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू होने की जानकारी है। रात दस बजे के लगभग दरिया में संदिग्ध मूवमेंट देखने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ टीम ने गोलीबारी की। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। पिछले नौ दिन के भीतर तीसरी बार आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई है। पढ़ें पूरी खबर
 

4 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
West Bengal : बंगाल के 24 परगना में गैस सिलेंडर विस्फोट; सात की मौत, चार बच्चे भी शामिल
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में सोमवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां एक घर में गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट हुआ, जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई। सुंदरबन पुलिस जिले के एसपी कोटेश्वर राव ने बताया कि मरने वालों में चार बच्चों और दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मृतक संभवतः एक ही परिवार के थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 12
हीटवेव का खतरा - फोटो : istock
Heatwave: इस साल सहने होंगे लू के दोगुने थपेड़े,इन महीनों में सामान्य से अधिक गर्मी; आज से ही झेलनी होगी तपिश
मौसम विभाग ने अप्रैल से जून के बीच सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देश के मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में लू (गर्म हवाएं) वाले दिनों की संख्या पिछली बार से अधिक रहेगी। कुछ राज्यों में लू वाले दिन दोगुना होने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 12
म्यांमार में भूकंप से तबाही। - फोटो : पीटीआई
म्यांमार में भूकंप: दबे लोगों का जिंदा बचना मुश्किल, शवों का रिकॉर्ड नहीं; तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर
म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में सोमवार तक मृतक संख्या 2,065 और घायलों की संख्या 3,900  हो गई है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा, दुर्गम स्थानों तक बचाव टीमें अब भी पहुंच नहीं पाई हैं। ऐसे में यहां मृतकों, घायलों या लापताओं का रिकॉर्ड तक नहीं है। उधर, सयूएस जियोलॉजिकल सेवा के मुताबिक, आपदा में 72 घंटे बाद जमीन में दबे लोगों के जीवित बचने की संभावना लगभग खत्म होती है। ऐसे में शुक्रवार से मलबे में दबे लोगों के जिंदा रहने की उम्मीदें घट गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
US: तीसरे कार्यकाल के लिए किस डेमोक्रेट उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ना पसंद करेंगे? ट्रंप ने किया खुलासा
अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को खुलासा करते हुए कहा कि अगर वह तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का प्रयास करते हैं, तो वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहेंगे। ट्रंप टिकटों की ऊंची कीमतों पर बिक्री (स्कैल्पिंग) को रोकने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे थे। इस दौरान उनसे तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के इरादे को को लेकर कई सवाल पूछे गए थे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
मुंबई बनाम कोलकाता - फोटो : PTI
MI vs KKR: मुंबई ने 24वीं बार केकेआर को दी मात, वानखेड़े में गत चैंपियन टीम पर दर्ज की रिकॉर्ड 10वीं जीत
मुंबई इंडियंस (एमआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आठ विकेट से हराकर जीत का खाता खोल लिया। सोमवार को वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 116 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने रेयान रिकेल्टन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत महज 12.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर प्रशंसकों को चेहरे पर मुस्कान ला दी। इससे पहले गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था। पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सूचना विभाग
UP: एक तिथि एक त्योहार का नियम पूरे यूपी में होगा लागू, CM के निर्देश पर काशी विद्वत परिषद ने तैयार की रूपरेखा
एक तिथि एक त्योहार का नियम अब पूरे प्रदेश में लागू होगा। बनारस से प्रकाशित पंचांग के आधार पर ही प्रदेश के व्रत-पर्व और अवकाश का निर्धारण होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर काशी विद्वत परिषद ने इसका खाका तैयार कर लिया है। प्रदेश के सभी पंचांगकारों की सहमति के बाद इस दिशा में कार्य भी शुरू हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
सुनीता विलियम्स - फोटो : X/Nasa
NASA: 'बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल पर फिर भरेंगे उड़ान', नौ महीने बाद घर लौटने पर बोले बुच और सुनीता विलियम्स
नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स ने सोमवार को कहा कि उनके अंतरिक्ष मिशन में आई दिक्कतों की जिम्मेदारी वह खुद लेते हैं, जिससे यह छोटी अवधि की उड़ान लंबी हो गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह फिर से बोइंग के स्टारलाइनर में उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई
US: 'अमेरिकी जहाजों पर हमले रोकें या असली दर्द झेलें', राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हूतियों और ईरान को चेतावनी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि यमन के हूती विद्रोहियों पर हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक वे जहाजों के लिए खतरा बने रहेंगे। उन्होंने हूतियों और उनके ईरानी समर्थकों को चेतावनी दी कि उन्हें आने वाले समय में असली दर्द झेलना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
MCD में सत्ता पक्ष की बढ़ी मुश्किल: अल्पमत में पहुंची AAP, महापौर और उपमहापौर चुनाव में जीत हासिल करना मुश्किल
एमसीडी में आम आदमी पार्टी की स्थिति लगातार कमजोर होने के कारण सत्ता में बने रहना आसान नहीं है। एक साल के भीतर विधानसभा चुनाव में हार और बड़ी संख्या में पार्षदों के दल बदलने के कारण वह बहुमत खो चुकी है। इस कारण अब उसके हाथ से एमसीडी की सत्ता जाने की आशंका गहराने लगी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें