गुरु बिना ज्ञान नहीं मिल सकता है। ज्ञान के साथ-साथ नवाचार और संस्कार भी जरूरी है। किसी शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान होता है जब वह अपने पढ़ाए हुए बच्चों को किसी बड़े मुकाम पर पाता है। पच्चीस से तीस साल से इसी सोच के साथ बच्चों को ज्ञान बांट रहे दिल्ली के कुछ शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। वहीं कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश का अधिकांश हिस्सा बाढ़-बारिश से त्राहिमाम कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य अभी लापता हैं। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में भूस्खलन की घटना में पांच लोग घायल हो गए। एक तरफ कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इबोला के नए प्रकोप की घोषणा की है। यह मध्य अफ्रीकी देश में 16वां प्रकोप है। पहला मामला दक्षिणी प्रांत कासाई में सामने आया है, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कांगो की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (आरआरटी) के साथ अपने विशेषज्ञों को कासाई प्रांत भेजा है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका और जापान के बीच के रिश्ते में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर अमेरिका-जापान व्यापार समझौते को लागू करने वाला एक कार्यकारी आदेश जारी किया है। व्हाइट हाउस ने बताया कि इस समझौते के तहत जापान से आने वाले लगभग सभी सामानों पर अमेरिका में 15 प्रतिशत आधारभूत टैरिफ (कर) लागू किया जाएगा। साथ ही, जापान ने अमेरिका में 550 बिलियन डॉलर का निवेश करने पर सहमति दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
दिल्ली में भी शिक्षक होंगे सम्मानित, पाने वालों ने पुरस्कार को माना लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
2 of 16
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
गुरु बिना ज्ञान नहीं मिल सकता है। ज्ञान के साथ-साथ नवाचार और संस्कार भी जरूरी है। किसी शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान होता है जब वह अपने पढ़ाए हुए बच्चों को किसी बड़े मुकाम पर पाता है। पच्चीस से तीस साल से इसी सोच के साथ बच्चों को ज्ञान बांट रहे दिल्ली के कुछ शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। यह ऐसे शिक्षक हैं जो कि अनूठे प्रयोग कर, सुविधाओं के साथ बच्चों में ज्ञान की धारा बढ़ा रहे हैं। शिक्षकों के अनुसार पुरस्कार लाइफ टाइम अचीवमेंट जैसा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम: जम्मू-हिमाचल में भूस्खलन, कश्मीर से कटा संपर्क; पंजाब में बाढ़ की स्थिति गंभीर
3 of 16
देश में मौसम और बारिश का कहर
- फोटो : ANI
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश का अधिकांश हिस्सा बाढ़-बारिश से त्राहिमाम कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य अभी लापता हैं। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में भूस्खलन की घटना में पांच लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
कांगो के इस प्रांत में मिला इबोला के नए संक्रमण का मामला
4 of 16
इबोला
- फोटो : एएनआई
कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इबोला के नए प्रकोप की घोषणा की है। यह मध्य अफ्रीकी देश में 16वां प्रकोप है। पहला मामला दक्षिणी प्रांत कासाई में सामने आया है, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कांगो की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (आरआरटी) के साथ अपने विशेषज्ञों को कासाई प्रांत भेजा है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
अमेरिका-जापान व्यापार समझौता लागू
5 of 16
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
अमेरिका और जापान के बीच के रिश्ते में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर अमेरिका-जापान व्यापार समझौते को लागू करने वाला एक कार्यकारी आदेश जारी किया है। व्हाइट हाउस ने बताया कि इस समझौते के तहत जापान से आने वाले लगभग सभी सामानों पर अमेरिका में 15 प्रतिशत आधारभूत टैरिफ (कर) लागू किया जाएगा। साथ ही, जापान ने अमेरिका में 550 बिलियन डॉलर का निवेश करने पर सहमति दी है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2025: 75 हजार छात्रों ने मतदान कर चुने अपने प्रिय शिक्षक
6 of 16
अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2024 कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सम्बोधित कर
- फोटो : विवेक निगम
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के 175 शिक्षकों को अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2025 से सम्मानित किया जाएगा। करीब 75 हजार छात्र-छात्राओं ने मतदान कर शिक्षकों का चुनाव किया है। शनिवार सुबह सेक्टर- 125 एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
फगानिस्तान में एक ही दिन में तीन बार कांपी धरती
7 of 16
अफगानिस्तान में भूकंप के झटके
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भारतीय समयानुसार शुक्रवार तड़के 3:16 बजे अफगानिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले बृहस्पतिवार देर रात 11.58 बजे भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। पढ़ें पूरी खबर..
ऑनलाइन गेमिंग को लेकर क्या बोले पीएम मोदी
8 of 16
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : YT - @Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए ऑनलाइन गेमिंग को नियंत्रित करने वाला नया कानून बिना किसी दबाव के लागू किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेमिंग बुरा नहीं है, लेकिन जुआ युवाओं और परिवारों को बर्बाद कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर...
देसाई पैनल से कर्नाटक के CM सिद्धारमैया समेत परिवार को भी 'क्लीन चिट
9 of 16
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक
- फोटो : ANI
कर्नाटक सरकार का मंत्रिमंडल ने गुरुवार को न्यायमूर्ति पीएन देसाई आयोग की उस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके परिवार को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) द्वारा भूखंड आवंटन में अनियमितताओं के मामले में क्लीन चिट दी गई है। पूर्व हाईकोर्ट जज न्यायमूर्ति देसाई की अध्यक्षता वाले एकल सदस्यीय आयोग ने 31 जुलाई को यह रिपोर्ट मुख्य सचिव शालिनी राजनेश को सौंपी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ लगे आरोप निराधार हैं। रिपोर्ट में कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश भी की गई है। पढ़ें पूरी खबर..
80वीं UNGA बैठक से पहले अमेरिकी तेवर सख्त
10 of 16
संयुक्त राष्ट्र महासभा
- फोटो : यूएन
अमेरिका की ट्रंप प्रशासन ने इस महीने न्यूयॉर्क में होने वाली उच्चस्तरीय संयुक्त राष्ट्र बैठक के सहले सख्त तेवर दिखाए है। इससे पहले प्रशासन ने बैठक में शामिल होने के लिए फलस्तीनी नेता महमूद अब्बास और उनके प्रतिनिधिमंडल को वीजा देने से मना कर दिया है। इसके बाद अब संभावना इस बात की तेज हो रही है कि अमेरिका कई अन्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों पर भी नए और सख्त प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है, जिससे उनकी न्यूयॉर्क शहर के बाहर यात्रा पर कड़ी पाबंदी लग सकती है। पढ़ें पूरी खबर..
जबलपुर के सरकारी अस्पताल में 5.2 KG के नवजात का जन्म
11 of 16
नवजात शिशु (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik.com
मध्यप्रदेश के जबलपुर में सरकारी रानी दुर्गावती अस्पताल में एक महिला ने सीजेरियन के जरिए 5.2 किलो वजनी बच्चे को जन्म दिया। यह मामला बहुत ही खास और दुर्लभ है, क्योंकि आमतौर पर नवजात बच्चों का वजन इससे काफी कम होता है। मामले में अस्पताल की यूनिट की गेड गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर भावना मिश्रा ने बताया कि यह बच्चा बुधवार को शुभांगी नाम की महिला को जन्मा जो आनंद चौकसे की पत्नी हैं और रांझी इलाके की निवासी हैं। डॉक्टर भावना ने कहा कि मैंने कई वर्षों में इतना भारी बच्चा नहीं देखा। पढ़ें पूरी खबर...
जेल के डर से थाईलैंड छोड़कर भागे पूर्व PM थाकसिन?
12 of 16
थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा
- फोटो : ANI
थाईलैंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जेल जाने की आशंकाओं के बीच थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा गुरुवार को अचानक सिंगापुर जाने की बात बोलकर किसी अन्य देश के लिए रवाना हो गए। ऐसे में इस बात को लेकर चर्चा इसलिए तेज हो रही है क्योंकि पांच दिन बाद अदालत का एक अहम फैसला आना है, जिसमें अदालत थाकसिन को जेल की सजा सुना सकती है। पढ़ें पूरी खबर..
राष्ट्रपति माइली के एजेंडे को बड़ा झटका, जानें पूरी खबर
13 of 16
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माइली (फाइल)
- फोटो : एएनआई
अर्जेंटीना की सीनेट ने राष्ट्रपति जेवियर माइली के विकलांगता लाभ बढ़ाने वाले कानून पर लगाया गया वीटो खारिज कर दिया है। यह माइली के राष्ट्रपति पद के दौरान पहली बार कांग्रेस द्वारा उनके वीटो को उलटने वाला मामला है। उच्च सदन ने 63-7 के बहुमत से इस फैसले को मंजूरी दी, जो जरूरी दो-तिहाई से कहीं अधिक है। पढ़ें पूरी खबर..
चोट के कारण यास्तिका भाटिया महिला विश्व कप से बाहर
14 of 16
यास्तिका और उमा
- फोटो : BCCI Women X
यास्तिका भाटिया घुटने की चोट के कारण महिला विश्व कप से बाहर हो गई हैं। इतना ही नहीं यास्तिका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज का हिस्सा भी नहीं होंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यास्तिका की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज उमा छेत्री को टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई ने बताया कि यास्तिका को विशाखापत्तनम में तैयारी शिविर के दौरान चोट लग गई थी, जिस कारण यह खिलाड़ी इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेगी। पढ़ें पूरी खबर...
'रॉकस्टार' के गानों से मिली पहचान, 'सैयारा' में मचाई धूम; पढ़ें इरशाद कामिल के किस्से
15 of 16
इरशाद कामिल
- फोटो : अमर उजाला
इरशाद कामिल हिंदी और उर्दू के बेहतरीन कवि और गीतकार हैं। बॉलीवुड में वह इन दिनों सबसे अच्छे गाने लिखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'रांझणा', 'हाईवे', 'तमाशा', 'जब हैरी मेट सेजल' और 'आशिकी 2' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के गाने लिखे। बॉलीवुड को बेहतरीन गाने देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ किस्से। पढ़ें पूरी खबर...
आज है बारावफात, सबसे पहले करीबियों को भेजें ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद
16 of 16
मिलाद उन नबी की मुबारकबाद
- फोटो : Amar ujala
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी इस्लाम धर्म के सबसे खास पर्वों में से एक है, जिसे पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म और जीवन को याद करने के लिए मनाया जाता है। इसे बारावफात भी कहा जाता है, क्योंकि यह इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को आता है। इस साल रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख 5 सितंबर 2025 को पड़ रही है, यानि ईद ए मिलाद उल नबी का पर्व 5 सितंबर को मनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..