फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ट्रंप बोले- ईरान को दुनिया से मिटा देंगे; देश में आज भी आंधी-पानी का अलर्ट, पढ़ें सुर्खियां

Tue, 05 May 2026 06:03 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी जहाजों पर हमला किया तो उसे दुनिया से मिटा देंगे। वहीं, देश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इधर, उत्तराखंड में बड़े नेताओं को फर्जी कॉल और आवाज की नकल के जरिए ठगने के सनसनीखेज मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। उधर, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता पर अमित शाह की आक्रामक रणनीति भारी पड़ी है। सत्ता के भय का तिलिस्म टूट चुका है। एक ओर, योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर वाराणसी में 5 और 6 मई को व्यापक यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी के चुनावी नतीजों ने देश को चौंकाया है। वहीं, पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान की सीमा के भीतर हमले किए हैं, जिनमें तीन नागरिक के मरने का दावा किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
West Asia War: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अमेरिकी जहाजों पर किया हमला तो दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को सुरक्षा दे रहे अमेरिकी बेड़ों पर हमला करने की कोशिश की, तो ईरान को धरती के नक्शे से मिटा दिया जाएगा। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में यह सख्त बात कही। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

3 of 11
आज भी बारिश-आंधी का अलर्ट - फोटो : ANI
Weather: पंजाब समेत उत्तर भारत में आंधी के साथ तेज बारिश, पारा गिरा; आज भी आंधी-पानी का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली। आंधी-तूफान के साथ कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को भी उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में छिटपुट से लेकर कई स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश होने, 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

 

4 of 11
हरीश रावत - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल
Exclusive: ठगी का शिकार हुईं भावना बोलीं- हरीश रावत, गोदियाल, हरक और यशपाल की बात सुनकर हुआ भरोसा
उत्तराखंड के बड़े नेताओं को झांसे में लेने के सनसनीखेज मामले की तह तक जाने के लिए अमर उजाला ने एक से दूसरी कड़ी को जोड़ने की कोशिश की। भावना पांडे से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि ठग ने उन्हें विश्वास दिलाने के लिए गणेश गोदियाल, हरीश रावत, हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य की आवाज सुनाई। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

5 of 11
बंगाल में शाह ने अपनाई आक्रामक रणनीति - फोटो : PTI
खौफ का दरका तिलिस्म: मां, माटी, मानुष ने ठुकराया, ममताराज ध्वस्त; शाह की रणनीति से सत्ता के अहंकार पर प्रहार
सत्ता जब अपनी स्वाभाविक चमक और जन विश्वास खो देती है, तो वह अक्सर खौफ के अंधेरे को अपना सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बना लेती है। बंगाल की राजनीति का यह निर्मम सच रहा है कि जब सत्ता से उम्मीद दम तोड़ने लगती है, तो उसकी जगह राज्य की मशीनरी और वैकल्पिक सत्ता का खौफ ले लेता है। मां, माटी, मानुष के भावुक नारों में लिपटी जिस सत्ता ने कभी वामपंथ के अभेद्य दुर्ग को ढहाया था, वह अपने अवसान के दिनों में जनता के दिलों पर राज करने के बजाय उनके भीतर बैठे उसी खौफ पर निर्भर हो गई थी। यह खौफ था दबंगई का, सिंडिकेट राज का और इस गहरी होती धारणा का कि इस निजाम से पार पाना नामुमकिन है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
Cm Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला
CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी के दौरे को लेकर शहर में रूट डायवर्जन, गोदौलिया-मैदागिन नो व्हीकल जोन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। 5 और 6 मई को मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय यातायात जीरो किया जाएगा। गोदौलिया चौराहा से वीवीआईपी के आगमन व प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। नो व्हीकल जोन रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

7 of 11
बंगाल में जीत और असम-पुदुचेरी में वापसी से बनी अखिल भारतीय - फोटो : PTI
Election Results: क्षत्रपों की मुखर आवाज हुई कुंद, बनी अखिल भारतीय पार्टी; BJP के लिए क्यों बेहद अहम नतीजे?
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुदुचेरी के चुनावी नतीजे भाजपा के लिए बेहद अहम हैं। बंगाल में पहली जीत और असम व पुदुचेरी में वापसी ने उसे अब सही मायने में अखिल भारतीय पार्टी बना दिया है। वहीं, ममता बनर्जी और एमके स्टालिन जैसे नेताओं की हार ने क्षेत्रीय क्षत्रपों की मुखर आवाज को कुंद कर दिया है। तमिलनाडु में टीवीके की जीत भाजपा के लिए राज्य में सत्ता में वापसी का अवसर भी मुहैया करा सकती है।  पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
पाकिस्तान और अफगानिस्तान का झंडा - फोटो : Freepik
Afghanistan-Pakistan Tensions: अफगानिस्तान का दावा- PAK सेना के हमलों में तीन लोग की मौत; पाकिस्तान ने नकारा
अफगानिस्तान ने सोमवार को पाकिस्तान पर अपनी सीमा के अंदर हमले करने का गंभीर आरोप लगाया है। अफगान अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अफगानिस्तान के उप सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने सोशल मीडिया पर बताया कि पूर्वी कुनार प्रांत में हुए इन हमलों में दो स्कूल, दो मस्जिदें और एक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे घोषित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बंगाल में पहली बार खिला कमल, तमिलनाडु में विजय की आंधी; असम में BJP की हैट्रिक, केरलम में कांग्रेस की वापसी
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में चार मई की तारीख ने नया अध्याय जोड़ दिया। पश्चिम बंगाल के मतदाताओं ने जहां राज्य को भगवा रंग में रंगने का भाजपा-जनसंघ का सात दशक पुराना स्वप्न साकार कर दिया। वहीं तमिलनाडु में लोकप्रिय अभिनेताओं को सिर आंखों पर बिठाने की परंपरा फिर जीवित हो गई और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की पहली बार चुनाव में उतरी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम यहां सरकार बनाने जा रही है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एमके स्टालिन तक चुनाव हार गए। इस तरह, विपक्ष के दो बड़े चेहरों को इस चुनाव ने गहरा झटका दिया है। पढ़ें पूरी खबर

 

10 of 11
असम विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की हैट्रिक - फोटो : PTI
Assam Election Results: हिमंत की कल्याणकारी योजनाओं के आगे विपक्ष पस्त, विकास पर जनता की मुहर
असम विधानसभा चुनाव के रुझानों ने राज्य की राजनीति को लेकर एक स्पष्ट और निर्णायक संदेश दिया है। यह जनादेश सिर्फ सत्ता में वापसी का नहीं, बल्कि विकास और वेलफेयर मॉडल पर जनता की ठोस मुहर है। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का लगातार तीसरी बार सरकार बनाना इस बात का संकेत है कि मतदाताओं ने स्थिरता और निरंतरता को प्राथमिकता दी है। मामा के नाम से मशहूर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का विकास मॉडल इस चुनाव में साफ तौर पर जनता के सिर चढ़कर बोलता नजर आया। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

11 of 11
पुलिस ने डीजे वाहन किया जब्त - फोटो : अमर उजाला
पंचायत का फैसला: डीजे चलाया तो सूनी रह जाएगी बरात, शादी का होगा बहिष्कार, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
ग्रेटर नोएडा के गांवों में परंपरा और आधुनिकता के बीच टकराव अब खुलकर सामने आने लगा है। दनकौर के बाद अब घरबरा गांव ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंका दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें