फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ठंड-कोहरे से ठिठुरा उत्तर भारत; NCR में खनन माफिया का खुला खेल; चीन को ताइवान की चुनौती, सुर्खियां

Fri, 02 Jan 2026 06:23 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा के यमुनानगर में खनन माफिया की गतिविधियों पर सवाल उठे हैं, जहां एनजीटी में दाखिल रिपोर्ट में अवैध खनन की पुष्टि हुई है। एक तरफ आर्थिक मोर्चे पर भारत के क्यूएसआर सेक्टर में बड़ा विलय सामने आया है, जिसमें सफायर और देवयानी के एकीकरण को मंजूरी मिलने के बाद केएफसी और पिज्जा हट का कारोबार एक ही छत के नीचे आ गया है। वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइवान ने चीन को कड़ा संदेश देते हुए राष्ट्रपति चिंग के नेतृत्व में विस्तारवादी नीतियों का विरोध करने और देश की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दोहराया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
ठंड - फोटो : ANI

पहाड़ों से मैदान तक कंपकंपाती ठंड
नए साल की पहली सुबह मौसम ने तीखे तेवर दिखाए। पहाड़ी इलाकों से लेकर उत्तर और मध्य भारत के मैदानी क्षेत्रों तक कड़कड़ाती ठंड रही और घने कोहरे के कारण भी जनजीवन बाधित रहा। कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे को लेकर ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर और आसपास के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और जमकर बर्फबारी से ठंड का प्रकोप और तेज हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
एनजीटी
एनसीआर समेत हरियाणा के यमुनानगर में खनन माफिया का खुला खेल
एनसीआर से सटे हरियाणा के यमुनानगर तक अवैध खनन अब कोई छिपी हुई गतिविधि नहीं रह गई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में पेश अधिग्रहीत सैटेलाइट और ड्रोन तस्वीरें, कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (सीएजी) की ऑडिट रिपोर्टें और राज्य स्तरीय जांच दस्तावेज यह साबित करते हैं कि रेत, बजरी और पत्थर का अवैध दोहन वर्षों से संगठित नेटवर्क के तहत चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सफायर फूड्स और देवयानी इंटरनेशनल होगा विलय - फोटो : sapphirefoods.in / dil-rjcorp.com
भारत में QSR सेक्टर का बड़ा विलय
देश की बड़ी क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) कंपनियों में शामिल सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड और देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड का आपस में विलय होने जा रहा है। इस विलय के बाद भारत में केएफसी और पिज्जा हट के लिए एक ही, एकीकृत फ्रेंचाइजी बन जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
लाई चिंग-ते, ताइवान के राष्ट्रपति - फोटो : ANI
चीन को ताइवान की चुनौती
ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने चीनी विस्तारवाद को खुली चुनौती देते हुए स्वशासित द्वीप की संप्रभुता की रक्षा करने का दृढ़ संकल्प लिया है। नए साल के संबोधन में राष्ट्रपति लाई ने कहा, चीन की बढ़ती विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं के सामने अंतरराष्ट्रीय समुदाय देख रहा है कि क्या ताइवानी लोगों में खुद की रक्षा करने का संकल्प है। लाई की टिप्पणी चीन के ताइवान के चारों ओर लाइव-फायर सैन्य अभ्यास खत्म करने के कुछ दिनों बाद आई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
फुरकान भट्ट - फोटो : अमर उजाला

फलस्तीनी झंडे वाला हेलमेट पहनकर मैदान में उतरा कश्मीरी बल्लेबाज
जम्मू-कश्मीर में एक घरेलू लीग मैच के दौरान एक क्रिकेटर के फलस्तीनी झंडे के इस्तेमाल पर विवाद खड़ा हो गया है। कश्मीर का खिलाड़ी फुरकान भट्ट ने हेलमेट पर फलस्तीनी झंडा लगाया था। मामला गर्माने पर बल्लेबाज को टूर्नामेंट आयोजकों व टीम प्रबंधन ने टीम से बाहर निकाल दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
एचआईवी - फोटो : Adobe Photo

HIV: दिल्ली में एचआईवी के 60 हजार मरीज
राजधानी में एचआईवी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनी है। दिल्ली स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 60 हजार लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं। हर साल औसतन करीब तीन हजार नए एचआईवी संक्रमण सामने आ रहे हैं, जबकि वर्ष 2023 में एक हजार से अधिक लोगों की मौत इसके चलते हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस। - फोटो : अमर उजाला

मोहम्मद यूनुस बोले- जिंदा है सार्क की भावना
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में दक्षिण एशियाई देशों की साझा मौजूदगी को लेकर बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर यह साफ दिखा कि सार्क की भावना आज भी जिंदा है और दुख की घड़ी में पूरा दक्षिण एशिया बांग्लादेश के साथ खड़ा हुआ। पढ़ें एक क्लिक पर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक रहा साल 2025
साल 2025 पत्रकारिता के लिए बेहद खतरनाक रहा। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आईएफजे) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में कुल 128 पत्रकार और मीडिया कर्मियों की हत्या हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 74 मौतें पश्चिम एशिया और अरब देशों में दर्ज की गईं। यानी अकेले इसी क्षेत्र में दुनिया के 58% पत्रकार मारे गए। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
ऋषभ पंत - फोटो : PTI

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पंत को मौका देंगे चयनकर्ता?
भारतीय टीम को नए साल पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके लिए आने वाले कुछ दिनों में भारतीय टीम का एलान हो सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि चयनकर्ता ऋषभ पंत को इस सीरीज के लिए मौका देते हैं या नहीं। पंत पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं और उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन

11 of 11
धुरंधर - फोटो : X

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने रचा नया रिकॉर्ड
बॉलीवुड के इतिहास में साल 2025 का नाम जब भी लिया जाएगा, तो एक फिल्म का जिक्र सबसे ऊपर होगा— ‘धुरंधर’। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस एक्शन-स्पाई थ्रिलर ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए, जो अब तक हिंदी सिनेमा में किसी भी फिल्म के नाम नहीं थे। 5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने अपने शुरुआती तीन हफ्तों में ही यह साफ कर दिया था कि यह फिल्म लंबी रेस की खिलाड़ी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें