Zara Hatke: दुनिया में कई शहरों और गांवों को अनोखी वजहों से जाना जाता है। भारत में भी एक ऐसा ही गांव है, जिससे उसके अनोखे अंदाज के लिए जाना जाता है। हम आपको अपनी खबर में गांव की खासियत के बारे में बताते हैं। दुनिया में कोई ऐसा नहीं होगा जिसका नाम न हो। नाम से ही लोग एक दूसरे को बुलाते हैं। माता-पिता द्वारा दिए गए नाम से ही लोगों को पहचाना जाता है, लेकिन भारत के एक गांव में लोगों को नाम से नहीं, बल्कि एक धुन से बुलाया जाता है।
भारत का यह अनोखा गांव। मेघालय राज्य में स्थित है, जहां लोग एक दूसरे को सीटी बजाकर बुलाते हैं। इसकी वजह से बच्चे के पैदा होने पर उसके नाम पर एक धून तय हो जाती है और यही उनका नाम हो जाता है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि बिना नाम लिए किसी को कैसे बुलाया जाता होगा? किसी को बुलाने के लिए क्यों सीटी बजानी होती है।