फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: ठंड से फिलहाल राहत नहीं; चिनाब पर एक और जलविद्युत परियोजना मंजूर; आज ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात

Sun, 28 Dec 2025 05:58 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पहाड़ी राज्यों में भारी हिमपात से जनजीवन प्रभावित है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा कहर बरपा रहा है। शीतलहर और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। एक तरफ भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए चिनाब नदी पर 3200 करोड़ रुपये की दुलहस्ती-2 जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दे दी है। वहीं दूसरी ओर आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ्लोरिडा में होने वाली मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हैं। उधर बांग्लादेश में 17 साल बाद वतन लौटे तारिक रहमान ने खुले पत्र के जरिए कहा कि उनकी वापसी कोई सपना नहीं, बल्कि देश के भविष्य के लिए ठोस योजना का हिस्सा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। आनंद विहार की तस्वीर। - फोटो : एजेंसी

शीतलहर-बारिश का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदल गया है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की चोटियों पर हिमपात हुआ है। वहीं, मैदान में कोहरे के कहर और शीत लहर ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश के 18 समेत देश के विभिन्न राज्यों में 30 से अधिक जिलों में शनिवार सुबह कई जगह दृश्यता शून्य से 50 मीटर रही। इसका सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ा। कई ट्रेनें देरी से चलीं और उड़ानों पर भी असर पड़ा।पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
सिंधु जल संधि - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

चिनाब पर दुलहस्ती-2 को मंजूरी
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निलंबित की गई सिंधु जल संधि के बाद भारत ने पाकिस्तान को एक और झटका दिया है। पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर दुलहस्ती-2 जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दे दी। बिजली उत्पादन की दृष्टि से अहम इस फैसले को रणनीतिक रूप से पड़ोसी के लिए कड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
डोनाल्ड ट्रंप और वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : PTI

जेलेंस्की-ट्रंप की फ्लोरिडा में आज को होगी मुलाकात
रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की आज यानी रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फ्लोरिडा में मुलाकात करने जा रहे हैं। इस बैठक को शांति वार्ता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के अनुसार अमेरिका और यूक्रेन की ओर से तैयार की गई 20-सूत्रीय शांति योजना लगभग 90 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
तारिक रहमान - फोटो : बीएनपी.ऑर्गेनाइजेशन

वतन वापसी पर तारिक रहमान ने लिखा खुला पत्र
बांग्लादेश की राजनीति में एक भावनात्मक और ऐतिहासिक पल तब देखने को मिला, जब पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और शहीद राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बेटे तथा बीएनपी नेता तारिक रहमान ने 17 वर्षों बाद देश वापसी के बाद बांग्लादेश की जनता के नाम एक खुला पत्र लिखा। यह पत्र उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

कुलदीप सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई
उन्नाव दुष्कर्म केस में दोषी ठहराए गए और आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को राहत देने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सोमवार, 29 दिसंबर को शीर्ष अदालत सीबीआई की उस याचिका पर विचार करेगी, जिसमें सेंगर की सजा निलंबन और जमानत को चुनौती दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
अभिषेक बनर्जी, सांसद, टीएमसी - फोटो : ANI

अभिषेक बनर्जी का पार्टी से निलंबित विधायक पर तीखा हमला
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने जन उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कबीर के अतीत और उनके द्वारा हाल ही में मस्जिद निर्माण की घोषणा को लेकर उन पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
बांग्लादेश - फोटो : ANI

बांग्लादेश चुनाव से पहले छात्र-नेतृत्व वाली एनसीपी में दरार
बांग्लादेश में फरवरी में होने वाले आम चुनाव से पहले छात्र आंदोलन से उभरी नेशनल सिटिजन पार्टी में गंभीर आंतरिक संकट सामने आ गया है। जमात-ए-इस्लामी के साथ संभावित चुनावी गठबंधन को लेकर पार्टी के भीतर तीखा विरोध शुरू हो गया है। हालात इतने बिगड़ गए कि पार्टी के 30 नेताओं ने संयुक्त पत्र जारी कर गठबंधन का विरोध किया, जबकि दो वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन आघात से अपराधियों में खलबली, एक ही रात में 966 आरोपियों को दबोचा
नए साल से पहले राजधानी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया गया है। दिल्ली पुलिस की दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने व्यापक स्तर पर चलाए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के तहत एक ही रात में 966 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से राजधानी में सक्रिय बदमाशों, नशा तस्करों, शराब माफिया, जुआरियों, वाहन चोरों और घोषित अपराधियों में खलबली है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI/PTI

बीसीसीआई ने किया अंडर-19 विश्व कप टीम का एलान
अंडर-19 विश्व कप के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)ने टीम इंडिया का एलान कर दिया। इस टीम की कमान आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है, जबकि विहान मल्होत्रा को उपकप्तानी मिली है। इस टीम में विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। इससे पहले टीम इंडिया अगले साल की शुरुआत में तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। अंडर-19 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम ही इस सीरीज में भी खेलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
दृश्यम 3 - फोटो : एक्स
अक्षय खन्ना की जगह 'दृश्यम 3' में नजर आएंगे जयदीप अहलावत
बॉलीवुड में जब भी किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ा विवाद सामने आता है, तो चर्चाओं का बाजार अपने आप गर्म हो जाता है। इन दिनों ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर, जहां कास्टिंग को लेकर दिए गए एक बयान ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। फिल्म के निर्माता कुमार मंगत पाठक के हालिया बयान ने न सिर्फ सुर्खियां बटोरी हैं, बल्कि दो दमदार अभिनेताओं अक्षय खन्ना और जयदीप अहलावत की तुलना को लेकर बहस भी छेड़ दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें