Nostradamus Predictions For 2026: जल्द ही नए साल यानी 2026 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि वर्ष 2026 में आखिर क्या होने वाला है। दुनिया में कुछ भविष्यवक्ता हैं, जो अपनी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। इनमें नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा का नाम सबसे पहले आता है। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने साल 2026 (Nostradamus Predictions For 2026 ) के लिए कई भविष्यवाणी की थीं। नास्त्रेदमस की अभी तक की गईं ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं।
नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी। आज हम आपको अपनी खबर में नास्त्रेदमस की 2026 के लिए की गई भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे। नए साल की गईं उनकी भविष्यवाणियां बेहद डरावनी हैं। अगर उनकी भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं, तो पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी। नास्त्रेदमस ने सुनामी से लेकर तीसरे विश्व युद्ध तक की भविष्यवाणी की थी, जिसनें पूरी दुनिया को खौफ में डाल दिया है।