फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर ग्रहण, खुर्जा में जिम में गोलीबारी से तीन की मौत; देश में गरमी का कहर

Sun, 26 Apr 2026 06:07 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक बार फिर पाकिस्तान जा सकते हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिनिधिमंडल का इस्लामाबाद दौरा रद्द कर दिया है। इसके चलते अमेरिका-ईरान शांति वार्ता एक बार फिर से अधर में लटक गई है। यूपी के खुर्जा में एक जिम में जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया। मोहल्ला सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद में बर्थडे बॉय और उसके साथियों ने अपने ही तीन दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी। वैश्विक तापमान आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 92 भारत के हैं। इसके अलावा 6 शहर थाईलैंड और दो शहर नेपाल के हैं। अप्रैल की शुरुआत में ही दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू जैसे शहरों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची - फोटो : ANI/Reuters
US-ईरान शांति वार्ता पर ग्रहण: अराघची फिर जा सकते हैं PAK, अमेरिकी दल का दौरा निरस्त; जानें ट्रंप ने क्या कहा
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान को अपनी मांगें सौंप कर शनिवार को वहां से रवाना हो गए। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अपने दामाद जेरेड कुशनर का अराघची से वार्ता के लिए इस्लामाबाद का दौरा भी रद्द कर दिया। इससे दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता फिर अधर में लटक गई है। साथ ही, युद्ध खत्म होने और होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खुलने की दुनिया की उम्मीदों को फिर झटका लगा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
1 - फोटो : एएनआई
Bulandshahr: खुर्जा में जन्मदिन की पार्टी में खूनी 'खेल', जिम में चलीं गोलियां; फायरिंग में तीन लोगों की मौत
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक जिम में जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया। मोहल्ला सुभाष रोड स्थित एक जिम में चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि बर्थडे बॉय और उसके साथियों ने अपने ही तीन दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात देर रात करीब 12 बजे हुई। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
लू का अलर्ट - फोटो : ANI
तप रहा पूरा देश: 40 डिग्री से ऊपर वाले दुनिया के 100 शहरों में 92 भारत के, यूपी का बांदा सबसे गर्म
वैश्विक तापमान आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 92 भारत के हैं। इसके अलावा 6 शहर थाईलैंड और दो शहर नेपाल के हैं। अप्रैल की शुरुआत में ही दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू जैसे शहरों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। दिल्ली में तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में इसमें और वृदि्ध की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से पहले चरण के मतदान की निगरानी - फोटो : Instagram/ceo_wb
Ground Report: सियासी चक्रव्यूह में आंकड़ों का इंद्रजाल, वोटर लिस्ट की सफाई ने आखिर किसकी विदाई की लिखी पटकथा?
पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में इस बार लड़ाई जमीन के साथ चुनाव आयोग के पन्नों पर भी लड़ी जा रही है। पहले चरण में 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान के जादुई आंकड़े ने जो राजनीतिक तिलिस्म बुना था, अब महानगर कोलकाता की दहलीज पर आकर वह नए सियासी बवंडर का रूप ले रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
Bengal Election: दूसरे चरण के मतदान से पहले कोलकाता पहुंचे अरविंद केजरीवाल, टीएमसी के समर्थन में करेंगे प्रचार
पश्चिम बंगाल चुनाव के आखिरी चरण के लिए अरविंद केजरीवाल कोलकाता पहुंचे हैं। वह ममता बनर्जी के समर्थन में प्रचार करेंगे। इस बात भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला है। विपक्षी एकजुटता के बीच 29 अप्रैल को होने वाला मतदान राज्य की राजनीति के लिए निर्णायक माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
कोर्ट - फोटो : Adobe Stock
Mathura: अदालत में गवाही देंगी विश्वरूप भगवान विष्णु और अन्य देवताओं की मूर्तियां, जन्मभूमि पक्ष ने माना अहम
ये मूर्तियां समय समय पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र में कराई गई खुदाई के दौरान प्राप्त हुई थीं जो इस समय मथुरा के राजकीय संग्रहालय में सुरक्षित हैं। जन्मभूमि पक्ष ने पत्र के माध्यम से इन सभी के बारे में पूरी जानकारी संग्रहालय से प्राप्त कर ली है। जन्मभूमि पक्ष इसे अपने लिए बेहद महत्वपूर्ण मानकर चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
लुंगी एनगिडी चोटिल हुए - फोटो : ANI
IPL Delhi: मैच के दौरान चोटिल गेंदबाज एनगिडी को रात में अस्पताल से मिली छुट्टी, जेटली स्टेडियम में हुआ हादसा
लुंगी एनगिडी को बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आईपीएल मैच के दौरान सिर में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स व पंजाब किंग्स के मैच में यह हादसा हुआ। एनगिडी कैच लपकने के प्रयास में सिर के पिछले हिस्से के बल गिर पड़े। उनका सिर जमीन से टकराया और गर्दन बुरी तरह मुड़ गई। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
कभी अलविदा ना कहना पर करण जौहर का बड़ा एलान - फोटो : सोशल मीडिया
‘कभी अलविदा ना कहना’ को लेकर करण जौहर का बड़ा एलान, फिल्म की स्क्रीनिंग की घटना को किया याद
करण जौहर ने हाल ही में ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन की घोषणा की है। उन्होंने ये कंफर्म किया है कि नौवां सीजन इस साल दिवाली से आएगा। इस बीच अब करण ने 2006 की अपनी हिट फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ को लेकर भी बात की और बड़ी जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
प्रीति जिंटा-युजवेंद्र चहल - फोटो : IANS
DC vs PBKS: जब प्रीति जिंटा से गले लगकर गदगद हुए युजवेंद्र चहल, सोशल मीडिया पर मची हलचल; क्या आपने देखी फोटो?
पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐतिहासिक रन चेज कर शानदार जीत दर्ज की, जिसके बाद टीम में जश्न का माहौल दिखा। जश्न के दौरान युजवेंद्र चहल और प्रीति जिंटा की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
इकाना स्टेडियम में रविवार को होगा मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला।
IPL 2026: घरेलू मैदान पर हार का क्रम तोड़ना चाहेगी लखनऊ सुपरजायंट्स, लगातार हो चुकी हैं सात हार; मैच आज
किसी भी टीम के लिए अपने घरेलू मैदान में मिली लगातार हार उसके मनोबल काे तोड़ देती है। कुछ ऐसे ही हालात आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के हो चुके हैं, जो इकाना स्टेडियम में लगातार सात हार का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में मेजबान टीम का लक्ष्य इस अनचाहे रिकॉर्ड पर ब्रेक लगाना का होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें