फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: फ्रांस के युवा फिर आक्रोशित; 27 से यूक्रेन-रूस सीजफायर; पैरा एशियाड में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन

Sat, 24 Oct 2026 05:52 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज शनिवार, 24 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्रांस में युवाओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और चेहरा ढककर प्रदर्शन करने पर रोक लगाई गई है। वहीं, दिल्ली में देशभर के 31 जल संरक्षकों को जल प्रहरी सम्मान से नवाजा गया, जबकि विनय दास ने राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया। दूसरी ओर, रूस और यूक्रेन के बीच करीब 56 महीने से जारी संघर्ष के बाद शांति की उम्मीद जगी है। खबरों के मुताबिक, 27 अक्तूबर से सीजफायर को लेकर मानवीय आधार पर सहमति के संकेत मिले हैं। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
फ्रांस विरोध प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Graphics
फ्रांस : आज फिर सड़कों पर उतरेंगे युवा, चेहरा ढककर प्रदर्शन पर रोक
फ्रांस में आंदोलनकारी युवाओं और श्रमिक संगठनों ने इस सप्ताहांत फिर सड़क पर उतरने की घोषणा कर रखी है। पेरिस की अदालत ने पूर्व में पुलिस की तरफ से लगाई गई पाबंदी हटाकर युवाओं को प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। ऐसे में पिछले हफ्ते के हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए सरकार ने भी प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने की तैयार कर ली है।

फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने शुक्रवार को बताया कि शनिवार को होने वाले प्रदर्शनों से निपटने के लिए फ्रांस विशेष इकाइयों के समर्थन से 70,000 पुलिसकर्मियों को तैनात करेगा। उन्होंने अति-वामपंथी समूहों पर हिंसा और लूटपाट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। सरकार ने चेहरा ढककर प्रदर्शन करने पर भी रोक लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
सातवें जल प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को तीन मूर्ति स्थित विश्व युवक केंद्र में किया गया। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: देशभर के 31 जल संरक्षकों को मिला जल प्रहरी सम्मान

जल संरक्षण, तालाबों और नदियों को बचाने के लिए देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुराने जल स्रोतों को फिर से जीवित करने के उनके प्रयासों के लिए दिया गया। सातवें जल प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को तीन मूर्ति स्थित विश्व युवक केंद्र में किया गया।

अमर उजाला इस समारोह का मीडिया सहयोगी रहा। जल प्रहरी निर्णायक मंडल के अध्यक्ष भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई हैं। जल प्रहरी के संयोजक अनिल सिंह ने बताया कि सम्मान का उद्देश्य जमीन पर काम करने वालों को पहचान दिलाना है। इसका लक्ष्य उनके प्रयासों को बढ़ावा देना और लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक करना भी है। आयोजन समिति के सदस्य अमन वशिष्ठ ने कहा, “पानी की समस्या से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।” उन्होंने बताया कि इस सम्मान से आईएएस, आईपीएस और आरएएस अधिकारियों सहित किसानों को भी सम्मानित किया गया है। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 11
व्लादिमीर पुतिन और वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI
56 माह बाद शांति के संकेत: यूक्रेन और रूस के बीच 27 अक्तूबर से सीजफायर
रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से अधिक समय से जंग हो रही है। युद्ध के उन्माद में लाखों लोगों की जान जा चुकी है। दोनों देशों के बीच संघर्षविराम कराने की एक और पहल को सफलता मिलने के संकेत मिले हैं। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की तरफ से बातचीत और संघर्षविराम को लेकर हो रही वार्ता में शामिल एक सीनियर नेगोशिएटर का कहना है कि रूस के साथ मानवीय आधार पर संघर्षविराम 27 अक्तूबर से शुरू होगा और कई दिनों तक चलेगा। लोकल ह्यूमनिटेरियन सीजफायर का जिक्र करते हुए वरिष्ठ वार्ताकार ने जल्द ही संघर्षविराम की शर्तों को लेकर विस्तार से जानकारी दिए जाने का आश्वासन भी दिया। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 से ही संघर्ष हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
पैरा एशियन गेम्स - फोटो : PTI
एशियन पैरा गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत ने 2023 में चीन के हांग्झू में बनाए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हांग्झू में भारत ने 27 स्वर्ण सहित कुल 108 पदक जीते थे। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

6 of 11
इमरान मसूद - फोटो : पीटीआई

दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पुलिस हिरासत में
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन्हें विश्वविद्यालय में हिरासत में लिया। छात्रों के बीच पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "जो लोग इस आंदोलन को तोड़ना चाहते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए हम अपनी जान भी दे देंगे। आखिर पुलिस बल की इतनी तैनाती किस बात के लिए की गई है? मैं तो इन बच्चों से मिलने आ रहा था। फिर इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल क्यों तैनात किया गया है?..." पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन

7 of 11
JIO IPO Full Subscription - फोटो : amarujala.com
Jio IPO Bid: देश के सबसे बड़े आईपीओ में ऑफर से 22 गुना अधिक बोली
भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास में नया कीर्तिमान रचते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज समर्थित डिजिटल सेवा कंपनी जिओ प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ का शुरुआती सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) शुक्रवार को रिकॉर्ड 22.19 गुना ओवरसब्सक्राइब होकर बंद हुआ। एंकर निवेशकों और पब्लिक इश्यू को मिलाकर कंपनी को कुल ₹7.4 लाख करोड़ से अधिक की बोलियां प्राप्त हुईं। इसके साथ ही इस आईपीओ को कुल 1.39 करोड़ आवेदन मिले, जिसने भारतीय प्राथमिक शेयर बाजार में आवेदनों की संख्या का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया है। पढ़ें एक क्लिक पर...

 

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
हानिकारक हुईं दिल्ली की हवाएं
सिगरेट नहीं पीते, लेकिन हर सांस के साथ प्रदूषण शरीर में पहुंच रहा है। दिल्ली की हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों के स्तर के आधार पर एक दिन का प्रदूषण संपर्क करीब 3.8 सिगरेट पीने के बराबर आंका गया है। बर्कले अर्थ के तुलनात्मक तरीके पर आधारित यह अनुमान बताता है कि तंबाकू से दूरी बनाने के बावजूद वायु प्रदूषण से होने वाले जोखिम से पूरी तरह बचना आसान नहीं है।

शुक्रवार शाम पांच बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 230 दर्ज किया गया। इस दौरान प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 का स्तर 84 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। हवा में मौजूद ये महीन कण इतने छोटे होते हैं कि सांस के साथ फेफड़ों के भीतर तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में प्रदूषण की चिंता सिर्फ आंखों से दिखने वाली धुंध तक सीमित नहीं है, बल्कि उस हवा की भी है जिसे लोग दिनभर सांस के साथ अंदर लेते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
आंग सान सू ची से बेटे की पांच साल बाद बातचीत - फोटो : Amar Ujala Graphics
म्यांमार: 'दाहिने हाथ में बहुत दर्द', किस बीमारी से जूझ रहीं सू की
म्यांमार की पूर्व नेता आंग सान सू ची ने पांच साल से अधिक समय बाद अपने बेटे किम एरिस से फोन पर बातचीत की है। लंबे समय से हिरासत में रह रहीं सू ची से गुरुवार को उनके बेटे की करीब 20 मिनट तक बात हुई। इस बातचीत के बाद किम ने बताया कि उनकी मां की आवाज पहले जैसी मजबूत लगी, हालांकि उसमें हल्की खराश थी। वहीं, सू ची की सेहत और उन्हें रखे जाने की परिस्थितियों को लेकर उनकी चिंताएं अब भी बनी हुई हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

10 of 11
दलेर मेहंदी विवाद - फोटो : अमर उजाला
दलेर मेहंदी: भावुक हुए मीका, मामले पर सीएम धामी ने मांगी माफी
सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद पर अब मीका सिंह ने अपनी बात रखी है। 23 अक्तूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीका ने बताया कि उन्हें इस विवाद के बारे में अपने सूरत के कार्यक्रम के बाद पता चला था। उन्होंने उसी रात दलेर मेहंदी को फोन करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। मीका ने कहा कि इस घटना से वह काफी परेशान थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कैसे बात करें। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
आंध्र प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप पर रोकी गई चुनाव प्रक्रिया (फाइल) - फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश: निकाय चुनाव नामांकन में हिंसा, 54 नामजद
आंध्र प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के दौरान दो दिनों में बड़े पैमाने पर हिंसा, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं सामने आई हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक हरीश कुमार गुप्ता के अनुसार, दो दिन में चुनावी हिंसा की 45 घटना दर्ज की गईं। इसमें बृहस्पतिवार को 13 जिलों में 31 घटना और शुक्रवार को आठ जिलों में 14 घटना दर्ज की गई। इनमें से 22 हिंसा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने जबकि 9 नामांकन पत्रों को छीनने या फाड़ने की घटना से जुड़ी हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। पढ़ें एक क्लिक पर...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें