फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: तिब्बत समेत तीन देशों में भूकंप के झटके; चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली

Fri, 23 Oct 2026 05:54 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। तिब्बत में भूकंप से 16 लोगों की मौत की खबर है। चीन और म्यांमार में भी झटके महसूस किए गए। वहीं, परिसीमन के लिए विशेष सत्र की तैयारी तेज हो गई है, लेकिन सरकार के सामने प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से कराने की चुनौती है। दूसरी ओर, सर्दियों से पहले प्रदूषण बढ़ने लगा है और चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली हो गई है। सुरक्षा के मोर्चे पर सलमान से टाइगर श्रॉफ तक कई हमलों में पंजाब से भेजे गए हथियारों के इस्तेमाल और पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी की पड़ताल की जा रही है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला
भूकंप से कांपी तीन देशों की धरती: तिब्बत में 16 लोगों की मौत
तिब्बत, चीन और म्यांमार में भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 22 अक्तूबर की रात से 23 अक्तूबर की रात 12:51 बजे तक कुल 18 भूकंपीय घटनाएं रिकॉर्ड की गईं। इनमें तिब्बत में 13, चीन में चार और म्यांमार में एक घटना शामिल है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, तिब्बत के दूरदराज के इलाके में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से एजेंसी ने बताया कि भूकंप के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
एसआईआर विवाद से संसद में सहमति की राह मुश्किल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
परिसीमन के लिए विशेष सत्र की तैयारी तेज
संविधान संशोधन विधेयकों के जरिये महिला आरक्षण और परिसीमन को अमली जामा पहनाने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। सूत्रों का दावा है कि इस बार संख्या बल भी उसके पास है। हालांकि, इसके लिए विशेष सत्र की संभावना तलाशने में जुटी सरकार अब तक सदन में शांति बहाल करने का रास्ता नहीं ढूंढ़ पाई है। संविधान संशोधन विधेयक होने के कारण इसे पारित कराने के लिए सदन में व्यवस्था बहाल होना सांविधानिक रूप से अनिवार्य है। सरकार ने विशेष सत्र की संभावना तलाशने के लिए ही अब तक मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं किया है। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 11
सर्दियों से पहले प्रदूषण का बढ़ा प्रकोप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही देशभर में हवा तेजी से बिगड़ने लगी है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत देश के चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से ज्यादा खराब हो गई है। गुरुवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 223 रहा। इससे अधिक एक्यूआई वाले शहरों में यूपी के सात शहर, हरियाणा के चार शहर हैं। इनके अलावा राजस्थान का खैरथल का एक्यूआई 232 और ओडिशा के अंगुल का 244 रहा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पड़ताल: सलमान से टाइगर तक कई हमलों में पंजाब से भेजे हथियारों का इस्तेमाल
पंजाब में पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिये हथियारों की कथित तस्करी और स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से दूसरे राज्यों तक उनकी पहुंच राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। मुंबई में 18 अक्तूबर 2026 को अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में जांच की कड़ी अमृतसर का नाम सामने आया है। वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल और 20 कारतूस अमृतसर से हासिल किए जाने का खुलासा हुआ है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

6 of 11
आईटीबीपी का प्लान कितना दमदार? - फोटो : Amar Ujala Graphics
एलएसी पर ड्रोन से लेकर भूमिगत बंकर तक, आईटीबीपी का प्लान कितना दमदार?
भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बल ने सभी सीमा बटालियनों में ड्रोन प्लाटून गठित की हैं। इसके साथ ही वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बड़े स्तर पर भूमिगत बंकर बनाने की तैयारी की जा रही है। गलवां घाटी जैसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए जवानों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से 'स्ट्राइक' नाम का नया प्रशिक्षण कोर्स भी तैयार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 11
भविष्य के युद्धों के लिए सेना की नई तैयारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/प्रिंट
अब जमीन पर बदलेंगे जंग के मायने: सेना आज लाएगी नई डॉक्ट्रिन
सेना अपनी नई लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन को अमलीजामा पहनाने जा रही है। राजधानी में चल रहे सेना के कमांडर सम्मेलन में शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यह दस्तावेज जारी करेंगे। इस डॉक्ट्रिन से तय होगा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), आसमान में मंडराते ड्रोन्स, साइबर हमले और अंतरिक्ष से पैदा होते खतरों के बीच भविष्य का युद्ध कैसे लड़ा जाएगा। सेना ने आखिरी बार 2018 में अपनी लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन जारी की थी। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर शीर्ष अदालत सख्त
सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर सख्त टिप्पणी की है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि कर्ज वसूली जैसे व्यावसायिक विवाद को जातिगत अत्याचार का रंग नहीं दिया जा सकता। ऐसे मामलों में आपराधिक मुकदमा चलाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। कोर्ट ने कहा कि जाति के आधार पर अपमान का ठोस आरोप होना आवश्यक है। इसी आधार पर जस्टिस जेबी पारदीवाला व जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर रद्द कर दी। यह एफआईआर 2019 में हैदराबाद में दर्ज हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...
 

9 of 11
दिवंगत अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मौत के बाद लिंडसे ग्राहम पर गंभीर आरोप
अमेरिका के दिवंगत रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम की निजी जिंदगी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी समाचार और टिप्पणी कार्यक्रम द यंग टर्क्स की एक डॉक्यूमेंट्री में तीन पुरुषों ने दावा किया है कि ग्राहम ने उनके साथ यौन संबंध बनाने के लिए पैसे दिए थे। इनमें से एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि 2001 में जब उसकी मुलाकात ग्राहम से हुई, तब वह नाबालिग था। अमर उजाला इन आरोपों की पुष्टि नहीं करता है।

द वॉशिंगटन टाइम्स और द न्यू रिपब्लिक की रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहम की मौत के करीब चार महीने बाद गुरुवार को यह डॉक्यूमेंट्री जारी की गई। इसका नाम 'द क्लोसेटोक्रेसी' है। इसमें तीन ऐसे लोगों के बयान शामिल हैं, जिन्होंने खुद को पुरुष एस्कॉर्ट बताया है। उनका दावा है कि 2001 से 2015 के बीच ग्राहम ने उन्हें पैसे देकर यौन संबंध बनाए। पढ़ें एक क्लिक पर...

10 of 11
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई
  • भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने छह विकेट गंवाकर 226 रन चेज कर लिए।
  • यह टीम इंडिया के टी20 इतिहास का सबसे सफलतम चेज है। इससे पहले भारत ने 2026 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में 209 रन चेज किए थे। वहीं, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 209 रन सफलतापूर्वक हासिल किए थे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस: 600 करोड़ के पार हुई 'जेलर 2'
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। वहीं 'रणबाली', 'प्रहार', 'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' जैसी फिल्में भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए गुरुवार को वर्किंग डे पर इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस कितनी कमाई की है। क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें