होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए पावर प्लांट्स पर हमले की चेतावनी दी है, वहीं ईरान और इस्राइल के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है, जहां डिमोना जैसे संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबरों से हालात और गंभीर हो गए हैं। इधर भारत में मौसम ने अचानक करवट ली है आंधी, बारिश और वज्रपात ने कई राज्यों में तापमान गिरा दिया है और अलर्ट जारी है। वहीं अफगानिस्तान में एक ही दिन में दूसरी बार भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : PTI
ट्रंप की ईरान को नई धमकी
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शर्त के पूरी तरह नहीं खोला, तो अमेरिका उसके प्रमुख पावर प्लांट्स पर हमला करेगा। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
3 of 11
पश्चिम एशिया संघर्ष
- फोटो : X/@IsraelMFA
ईरान ने इस्राइल के परमाणु ठिकाने डिमोना के साथ अराद में किया मिसाइल अटैक
ईरान ने शनिवार की देर रात इस्राइल को दो शहरों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। दक्षिणी इस्राइल के डिमोना शहर में हुए एक ईरानी मिसाइल हमले में कम से कम 47 लोग घायल हो गए। वहीं, इस्राइल के दक्षिणी शहर अराद में हुए मिसाइल हमले में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
देशभर में मौसम ने बदला मिजाज
देश के कई हिस्सों में मौसम ने यूटर्न ले लिया है। पंजाब से लेकर छत्तीसगढ़ तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है, जबकि तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को लगातार पांचवें दिन हिमपात जारी रहा। राजस्थान में भी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
5 of 11
earthquake भूकंप
- फोटो : Amar Ujala
अफगानिस्तान में देर रात 4.6 तीव्रता का आया भूकंप
अफगानिस्तान में शनिवार देर रात 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी है। एजेंसी के अनुसार, यह भूकंप रात 10:43 बजे (भारतीय समयानुसार) आया और इसकी गहराई करीब 82 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र देश के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में स्थित था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 11
ईरानी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध एक महीने के लिए हटा
- फोटो : ANI
ईरान से पाबंदी हटने पर भारत का कम हो सकता है तेल संकट
अमेरिका द्वारा ईरान के तेल निर्यात पर पाबंदी हटाने के ऐलान से वैश्विक तेल संकट कम करने में मदद मिल सकती है। भले ही यह सीमित वक्त के लिए हो, लेकिन मुश्किल हालात में इससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों को कम करने में मदद मिलेगी। भारत को भी अपने ऊर्जा संकट से निपटने में इस फैसले कुछ राहत मिल सकती है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
7 of 11
रक्षा नेतृत्व में होगा बदलाव
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
बड़े बदलाव की तैयारी: सेना, नौसेना व सीडीएस पद पर आएंगे नए चेहरे
देश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व में अगले तीन महीनों में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। इस प्रक्रिया की शुरुआत नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति से होगी। मौजूदा सीडीएस जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है। सरकार अप्रैल में नए सीडीएस के नाम पर फैसला लेगी। सीडीएस के अलावा सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख और डीआरडीओ अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर भी बदलाव तय हैं। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 11
दिल्ली जल संकट
- फोटो : अमर उजाला
उधारी से बुझ रही दिल्ली की प्यास
राजधानी में एक के बाद एक करके कुएं, तालाब, झीलें सूखतीं चली गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। भूजल संचयन से कई गुना ज्यादा दोहन हो रहा है। ऐसे में धरती के पेट का पानी लगतार कम होता जा रहा है। दिल्ली कच्चे पानी के लिए सबसे ज्यादा यमुना नदी पर निर्भर है जिस पर पहले से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, यूपी और हरियाणा की प्यास बुझाने का बोझ है। पढ़ें एक क्लिक पर...
9 of 11
घरेलू हवाई किराये पर लगी सीमा हटी
- फोटो : X-@IndiGo6E
सरकार ने हटाई घरेलू हवाई किराये पर लगी सीमा
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किराए पर लगे अस्थायी प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है। केंद्र सरकार की ओर से लिया गया यह फैसला 23 मार्च 2026 से प्रभावी होगा। यह कदम इंडिगो की उड़ानों में आई बाधाओं के बाद दिसंबर 2025 में लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेने से जुड़ा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 11
अमाल मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम- @amaal_mallik
माता-पिता से क्यों बढ़ गई अमाल मलिक की दूरी?
म्यूजिक कंपोजर और 'बिग बॉस 19' में नजर आए अमाल मलिक ने हाल ही में अपनी उस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चुप्पी तोड़ी, जिसे उन्होंने डिलीट कर दिया था। इसमें उन्होंने कथित तौर पर बताया था कि वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे और अपने परिवार से दूर हो गए। हाल ही में एक बातचीत में अमाल ने उस घटना के बाद की स्थितियों और अपने माता-पिता के साथ बदलते रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि यह घटना उनकी जिंदगी में एक अहम मोड़ बन गई। पढ़ें एक क्लिक पर...
IPL 2026: 19वें सत्र की शुरुआत से पहले किस टीम का कौन सा खिलाड़ी चोटिल?
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लगा है। व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम और हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप के कारण कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं या शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। आइये टीम-वाइज विस्तार से जानते हैं...