फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल के 'साइलेंट हीरो' जिनकी भूमिका रही अहम, सर्वाधिक मैचों में अंपायरिंग करने वाले पांच अंपायर

Sat, 21 Mar 2026 11:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल इतिहास में कुछ चुनिंदा अंपायर्स ने लगातार लंबे समय तक अंपायरिंग करते हुए सबसे ज्यादा मैचों में जिम्मेदारी निभाई है। इन अनुभवी अंपायर्स ने अपने सटीक फैसलों से लीग की निष्पक्षता और स्तर को बनाए रखने में अहम योगदान दिया है।
विज्ञापन
1 of 7
अंपायर - फोटो : ANI-ICC
आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग मानी जाने वाली इस प्रतियोगिता में जहां खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरते हैं, वहीं अंपायर भी मैच को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। आईपीएल के इतिहास में कई अंपायर्स ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में मैचों में अंपायरिंग की है। आइये जानते हैं उन अंपायर्स के बारे में, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबलों में अंपायरिंग की है...
विज्ञापन

2 of 7
अनिल चौधरी - फोटो : ANI
अनिल चौधरी
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबलों में अंपायरिंग करने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अनिल चौधरी के नाम है। भारतीय मूल के अंपायर अनिल ने इस लीग में अब तक कुल 131 मुकाबलों में अंपायरिंग की है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2012 से अंपायरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सुंदरम रवि - फोटो : एक्स
सुंदरम रवि
आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स की लिस्ट में सुंदरम रवि भी संयुक्त रूप से नंबर एक पर काबिज हैं। सुंदरम ने इस लीग के इतिहास में कुल 131 मुकाबलों में अंपायरिंग की है। उन्होंने साल 2009 में पहली बार आईपीएल में अंपायरिंग की थी, जबकि उनका आखिरी मुकाबला साल 2021 में रहा था।

4 of 7
नितिन मेनन - फोटो : X
नितिन मेनन
इंडियन प्रीमियर के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबलों में अंपायरिंग करने के मामले में दूसरे नंबर पर नितिन मेनन का नाम है। मेनन बतौर अंपायर इस लीग में पहली बार साल 2016 में नजर आए थे। वह अभी तक कुल 113 आईपीएल मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
कुमार धर्मसेना - फोटो : ICC
कुमार धर्मसेना
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार धर्मसेना आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स की सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। वह इस लीग में अब तक कुल 98 मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। धर्मसेना ने आईपीएल में पहली बार अंपायरिंग साल 2009 में की थी।
विज्ञापन

6 of 7
चेट्टीथोडी शमशुद्दीन - फोटो : ICC
चेट्टीथोडी शमशुद्दीन
आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने के मामले में चेट्टीथोडी शमशुद्दीन चौथे नंबर पर काबिज हैं। वह इस लीग में साल 2012 से अंपायरिंग कर रहे हैं और अब तक कुल 89 मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्रिस गैफनी - फोटो : ICC
क्रिस गैफनी
न्यूजीलैंड के क्रिस गैफनी आईपीएल में अब तक कुल 83 मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2015 से अंपायरिंग कर रहे हैं और सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स की सूची में पांचवें नंबर पर काबिज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें