मानसून की चाल ने इस बार लोगों की चिंता बढ़ाई है। देश में कुल बारिश कम रही, लेकिन कई जगह भारी बारिश से बाढ़ और जलभराव जैसी स्थिति बनी। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसान आज से पक्का मोर्चा शुरू करने जा रहे हैं। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल मैप्स पर लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमेरिका करने को कहा है, जिस पर कनाडा में विरोध हो रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के बीच अगस्त के तापमान ने भी चिंता बढ़ाई है। अमेरिका में दुष्कर्म के दोषी भारतीय मूल के गुरमीत सिंह की नागरिकता रद्द कर दी गई है। नोएडा-दिल्ली दुष्कर्म मामले में आरोपी की मां ने बेटे को निर्दोष बताया है। उधर, आज से रसोई, हवाई सफर और बैंकिंग से जुड़े कई नियम बदल रहे हैं। तीन हाई कोर्ट के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश की गई है। जम्मू के कठुआ में पाकिस्तानी मोबाइल नंबर वाली रिंग के साथ एक कबूतर मिलने से जांच शुरू हुई है। फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी के कथित संन्यास पत्र को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अमेरिकी चुनाव में सेना की तैनाती को लेकर डेमोक्रेट्स की चिंता के बीच शीर्ष सैन्य अधिकारी ने स्थिति साफ की है। कौशांबी धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। वहीं, गरीब मजदूरों के लिए दिए गए सस्ते चावल को कारोबारियों को बेचने के आरोप में सीबीआई ने एफसीआई और नेरामैक के अधिकारियों पर मामला दर्ज किया है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन
2 of 15
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मानसून की चाल: देश में 14 फीसदी कम बारिश, पर जहां बरसा वहां आफत; जून से अगस्त तक कैसा रहा हाल?
इस बार मानसून का मिजाज बदला-बदला है। इसकी असली कहानी केवल इस बात से नहीं समझी जा सकती कि देश में कितनी बारिश हुई। इस बार बारिश कब, कहां और कितनी तेज हुई, यह ज्यादा बड़ा सवाल बन गया है। अगस्त में देशभर में बारिश सामान्य से करीब 16% कम रही। इससे जून से 31 अगस्त तक पूरे मानसून का बारिश घाटा बढ़कर करीब 14% हो गया। लेकिन इसी बीच कुछ इलाकों में कुछ घंटों में इतनी तेज बारिश हुई कि बाढ़ और जलभराव का खतरा पैदा हो गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 15
किसानों का धरना
- फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का आज से पक्का मोर्चा: जाम करेंगे रोड, ये हैं मुद्दे
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) पानी और किसानों के कर्जा माफी जैसे मुद्दों को लेकर मंगलवार यानी 1 सितंबर से चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर पक्का मोर्चा लगाने जा रहा है जो 7 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान किसान सेक्टर 48-49 की एयरपोर्ट को जोड़ने वाली रोड को एक तरफ से जाम करेंगे। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि चंडीगढ़ बॉर्डर पर एसकेएम का यह पहला बड़ा प्रदर्शन है। इस दिन-रात के मोर्चे के दौरान किसानों की मांगों पर प्रतिदिन चर्चा होगी। पढ़ें पूरी खबर
4 of 15
अन्ना हजारे को आईसीयू में रखा गया
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती: वायरल संक्रमण, पानी की कमी और किडनी की समस्या से जूझ रहे; डॉक्टर ने क्या बताया?
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सोमवार को मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें वायरल संक्रमण के साथ शरीर में पानी की गंभीर कमी और किडनी से जुड़ी समस्या बताई गई है। अन्ना हजारे को उनके गांव के देखभाल करने वाले लोगों के साथ कार्डियक एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। फिलहाल उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 15
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
एपल मैप्स पर दिखेगा 'लेक अमेरिका' नाम?: ट्रंप ने कंपनी को दिए निर्देश; कनाडा क्यों कर रहा विरोध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल से अपने नक्शे वाले एप में ओंटारियो झील का नाम बदलकर 'लेक अमेरिका' करने को कहा है। ट्रंप प्रशासन के गृह मंत्री डग बर्गम ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह बात ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के कुछ दिन बाद सामने आई है, जो अब कनाडा के साथ बढ़ते व्यापार युद्ध के बीच चर्चा में है। पढ़ें पूरी खबर
अल-नीनो: 1901 के बाद भारत में सबसे गर्म रहा अगस्त, टूटा 125 साल का रिकॉर्ड; जानें इस महीने कैसी होगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि सितंबर में पूरे देश में कुल मासिक बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। आईएमडी ने यह भी कहा कि 1901 के बाद से भारत में अगस्त 2026 सबसे गर्म रहा, जिसमें औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 15
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
दुष्कर्म के दोषी गुरमीत सिंह की अमेरिकी नागरिकता रद्द: 20 साल की सजा काट रहा; कैसे बना था अमेरिका का नागरिक?
अमेरिका ने भारतीय मूल के एक व्यक्ति की नागरिकता रद्द कर दी है। वह दुष्कर्म के मामले में दोषी पाया गया था। न्यूयॉर्क की जिला अदालत ने गुरमीत सिंह की अमेरिकी नागरिकता रद्द करने का फैसला सुनाया। गुरमीत सिंह दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। भारत में जन्मा गुरमीत सिंह फरवरी 1992 में अमेरिका गया था। वह घूमने के लिए अमेरिका गया था। उसे अधिकतम छह महीने तक अस्थायी रूप से अमेरिका में रहने की अनुमति थी। इसके बाद गुरमीत सिंह कई साल तक बिना अनुमति के अमेरिका में रहा। बाद में परिवार के आधार पर दिए गए प्रवासी वीजा के आवेदन के कारण जून 2000 में उसे अमेरिका का स्थायी निवासी बनने की अनुमति मिल गई। पढ़ें पूरी खबर
8 of 15
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
नोएडा-दिल्ली दुष्कर्म: आरोपी की मां ने कहा- मेरा बेटा निर्दोष, उसे फंसाया गया; 'उन लोगों' की तरफ किया इशारा
स्लीपर बस में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार बस ड्राइवर कुलदीप की मां का कहना है कि मेरा बेटा पूरी तरह बेगुनाह है। उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। दो महीने पहले मेरे पति की हत्या कर दी गई थी। मुझे शक है कि उन्हीं लोगों ने इसे फंसाया है। मैं सरकार से हाथ जोड़कर अपील करती हूं मेरे बेटे को बेगुनाह घोषित करें। उसका परिवार है, जिसमें बहुत छोटे बच्चे हैं। पढ़ें पूरी खबर
9 of 15
1 सितंबर 2026
- फोटो : PTI
1 सितंबर 2026: रसोई, हवाई सफर और बैंकिंग से जुड़े 10 बड़े नियम बदल रहे, क्या जेब पर पड़ने वाला है चौतरफा भार?
1 सितंबर 2026 से देश में आम आदमी के जीवन से जुड़े 10 बड़े नियम बदलने जा रहे हैं। रसोई गैस सब्सिडी, घरेलू बजट, डेबिट कार्ड, जीएसटी, डीमैट और लेट आईटीआर फाइलिंग पर होने वाले ये बदलाव आपकी जेब को सीधे प्रभावित करेंगे। आइए जानते हैं कि इस नए महीने की शुरुआत के साथ आपकी जिंदगी पर क्या असर पड़ने वाला है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 15
सुप्रीम कोर्ट (फाइल तस्वीर)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
तीन हाई कोर्ट को मिलेंगे मुख्य न्यायाधीश: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश, किन प्रदेशों में होंगे बदलाव?
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार प्रदेशों के उच्च न्यायालयों में चीफ जस्टिस नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है। कॉलेजियम में मुख्य न्यायाधीश के अलावा जस्टिस विक्रम नाथ, बीवी नागरत्ना, एमएम सुंदरेश और पीएस नरसिम्हा शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
11 of 15
पकड़ा गया कबूतर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू: कठुआ में पाकिस्तानी मोबाइल नंबर वाली रिंग के साथ पकड़ा गया कबूतर, पड़ताल में जुटीं जांच एजेंसियां
अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कठुआ जिले के हीरानगर स्थित चन्न खत्रियां इलाके में एक कबूतर पकड़ा गया है। इसके पैर में बंधी रिंग पर पाकिस्तानी टेलीकॉम कोड वाला मोबाइल नंबर दर्ज है। इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और कबूतर व रिंग की गहन जांच में जुट गई हैं। एहतियात के तौर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
12 of 15
लियोनल मेसी
- फोटो : ANI
क्या लियोनल मेसी ने विश्व कप फाइनल के दो दिन बाद ही लिख दिया था संन्यास का खत, फिर क्यों दुनिया से छिपाकर रखा?
दो दशकों तक अर्जेंटीना की जर्सी पहनने के बाद लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। अर्जेंटीना के इस सुपरस्टार ने पुष्टि कर दी है कि अब वह अर्जेंटीना की जर्सी में नजर नहीं आएंगे। मेसी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपने इस फैसले का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने स्पेन के खिलाफ अर्जेंटीना की विश्व कप फाइनल में हार के दो दिन बाद ही यह बड़ा कदम उठा लिया था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता के निधन ने भी इस फैसले में एक बड़ी भूमिका निभाई, जिससे उनके करियर के इस असाधारण अध्याय का अंत हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
13 of 15
अमेरिकी संसद
- फोटो : एएनआई
अमेरिकी चुनाव में सेना नहीं भेजेगा ट्रंप प्रशासन: शीर्ष सैन्य अधिकारी ने किया साफ; डेमोक्रेट्स क्यों चिंतित?
अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने कहा कि नवंबर में होने वाले मध्यावधि कांग्रेस (संसद) चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सेना भेजने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने यह बात ऐसे समय में कही है, जब डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने चिंता जताई है। उन्हें चिंता है कि ट्रंप प्रशासन मतदान में दखल देने के लिए सेना का इस्तेमाल कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर
14 of 15
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी
- फोटो : ANI
कौशांबी धमाका: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू हादसे से दुखी, पीड़ित परिजनों से संवेदना; आर्थिक मदद का एलान
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने कौशांबी पटाखा फैक्टरी में हुए धामके में मारे गए लोगों को लेकर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों से संवेदना जताई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में लोगों की मौत पर दुख जताया और हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने का एलान किया। पढ़ें पूरी खबर
गरीब मजदूरों का सस्ता चावल कारोबारियों को बेचने का आरोप: एफसीआई-नेरामैक पर सीबीआई की कार्रवाई; क्या है मामला?
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में कथित गड़बड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि गरीब मजदूरों के लिए मिलने वाला सस्ता चावल उत्तर पूर्वी क्षेत्र कृषि विपणन निगम (नेरामैक) को दिया गया। बाद में यह चावल मुनाफे के लिए कारोबारियों को बेच दिया गया। पढ़ें पूरी खबर