भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नया टैटू बनवाते दिख रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कोहली का नया टैटू फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
1 of 5
विराट का नया टैटू
- फोटो : Instagram video screen grab
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 18 शानदार साल पूरे कर चुके हैं। इसी बीच,वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले कोहली ने अपने टैटू कलेक्शन में एक और नया डिजाइन शामिल कर लिया है। कोहली ने हाल ही में अपने बाएं हाथ पर एक नया स्लीव टैटू बनवाना शुरू किया है। उनके बाएं बाइसेप्स के पास एक नया टैटू उकेरा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर और टैटू ने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ANI
कैसा है नए टैटू का डिजाइन?
सामने आए शुरुआती दृश्यों के मुताबिक यह नया डिजाइन पानी की सतह पर किसी बूंद के गिरने से बनने वाली लहरों जैसा प्रतीत होता है। हालांकि, कोहली ने अभी तक इस नए टैटू के पीछे के अर्थ या प्रेरणा के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई खुलासा नहीं किया है, इसलिए इसके असली मायने क्या हैं, यह जानने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। टैटू के काम को लेकर जानकारी सामने आई है कि इस नए डिजाइन पर अब तक पांच सेशन पूरे हो चुके हैं, लेकिन काम अभी भी प्रगति पर है और इसे पूरी तरह तैयार होने में कुछ और समय लगेगा।
🔴 VIRAT KOHLI HAS A TOTAL OF 11 TATTOOS ON HIS BODY 🤯
- Japanese Samurai: Located on his upper left arm, inspired by the Bushido code.
- God's Eye: Located on his left shoulder, representing the all-seeing eye of the universe.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए थे 18 वर्ष
यह नया टैटू ऐसे समय में सामने आया है जब विराट कोहली ने इसी महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 18 साल का सफर पूरा किया है। दिल्ली के पश्चिम विहार के एक साधारण लड़के से लेकर दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शुमार होने तक का उनका सफर प्रेरणा की एक अद्भुत मिसाल है। उन्होंने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था, जहां पहली पारी में वह सिर्फ 12 रन ही बना सके थे। उस साधारण शुरुआत के बाद से शुरू हुआ सफर आज खेल जगत की सबसे महान कहानियों में से एक बन चुका है, जो उनकी रनों की भूख, जुनून और दृढ़ संकल्प की गवाही देता है।
डेब्यू के बाद से लेकर अब तक विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 से अधिक रन बना लिए हैं और उनके नाम 85 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं। क्रिकेट जगत की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वह कब अपने शतकों का शतक पूरा कर महान सचिन तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बनते हैं। अपनी बल्लेबाजी के अलावा, वह खेल इतिहास के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप से लेकर आईसीसी की तमाम बड़ी ट्रॉफियां और आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। विराट कोहली के नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 10 आईसीसी अवॉर्ड जीतने का अनूठा रिकॉर्ड भी दर्ज है, जो उनके बेजोड़ करियर की गवाही देता है।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
वेस्टइंडीज के खिलाफ मिल सकता है मौका
कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह सिर्फ भारत के लिए वनडे में ही खेलते हैं। कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सितंबर में होने वाली सीरीज के लिए टीम में चुना जा सकता है। कोहली की नजरें अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने पर टिकी हुई हैं।
आईपीएल 2026 से पहले भी बनवाया था टैटू
आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली ने नया टैटू बनवाया था। ये टैटू उनके जीवन के अनुभवों और व्यक्तिगत बदलावों को दर्शाता है। यह टैटू उनके सफर, सोच और आत्मिक विकास की कहानी को बयां करता है। यह टैटू उनकी बाईं बांह पर बनाया गया था, जहां पहले से मौजूद टैटू को हटाने के बजाय उन्हें और बेहतर और गहराई देने का काम किया गया था।